Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: 4 फरवरी का राशिफल: इन राशि के जातकों का हो सकता है प्रमोशन, होगी पैसों की बरसात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsधर्मराशिफल

4 फरवरी का राशिफल: इन राशि के जातकों का हो सकता है प्रमोशन, होगी पैसों की बरसात

GrandNews
Last updated: 2022/02/04 at 2:54 AM
GrandNews
Share
5 Min Read
आज का राशिफल
आज का राशिफल
SHARE
आज का राशिफल
आज का राशिफल

राष्ट्रीय मिति माघ 15, शक संवत् 1943, माघ महीने के शुक्ल पक्ष की आज चतुर्थी तिथि है। तदानुसार शुक्रवार, 4  फरवरी 2022, विक्रम सम्वत् 2078। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। चतुर्थी तिथि आधी रात 3 बजकर 48 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ। पढ़िए 4 फरवरी का राशिफल (horoscope 4 february aaj ka rashifal):

मेष राशि

मानसिक शांति रहेगी। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के के योग हैं। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेंगे। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। आत्मविश्वास में कमी आएगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है।

वृष राशि

संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। अफसरों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। मानसिक शांति रहेगी। म‍ित्रों के सहयोग से व्यापार में तरक्‍की म‍िलेगी।

मिथुन राशि

कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। संतान सुख में वृद्धि होगी। व्यापार की स्थिति में सुधार होगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव भी रहेगा। मन अशांत रहेगा। मन में निराशा और असन्तोष के भाव रह सकते हैं। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

कर्क राशि

मानसिक शांति की प्राप्ति का प्रयास करें। परिवार की सुख-सुविधाओं और वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकता है। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ सकता है। कार्य में परिश्रम करना होगा। कार्यक्षेत्र पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आय में कुछ कमी आ सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

सिंह राशि

मन प्रसन्न रहेगा। प्रमोशन की संभावना है। आय में वृद्धि होगी, खर्च भी बढ़ेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। किसी परिचित के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में अफसरों से संबंधों में सुधार होगा।

कन्या राशि

आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन कुछ परेशान भी हो सकता है। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। परिश्रम थोड़ा ज्यादा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। माता के सहयोग से धन की प्राप्‍त‍ि होगी।

Vrat and tyohar in February: देखिए फरवरी महीने के व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट

तुला राशि

कार्यों के प्रति उत्साह रहेगा। मानसिक शांति मिलेगी। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। मेहनत ज्यादा करना होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि

मन अशांत हो सकता है। नौकरी में परिवर्तन के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। परिवार में बुजुर्ग के स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें। आत्‍मसंयत रहें। धार्मिक संगीत की ओर रुचि रहेगी।

धनु राशि

गुस्से से बचें। खुद को शांत रखने का प्रयास करें। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की होने की संभावना है। वाहन सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर राशि

वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मसंयत भी रहें। किसी संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। माता-पिता का सहयोग मिल सकता है। मित्रों का भी सहयोग मिल सकता है। मानसिक शांति रहेगी, लेकिन आत्मविश्वास में कमी भी रहेगी। पर‍िवार में धार्म‍िक कार्य होंगे।

कुंभ राशि

मन शांत और प्रसन्नचित्त रहेगा। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। उपहार में वस्त्र मिल सकते हैं। माता-पिता से धन प्राप्ति‍ के योग भी बन रहे हैं। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मीठे खानपान में रुचि रहेगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। खर्च अधिक रहेंगे।

मीन राशि

मानसिक शांति बनाए रखने का प्रयास करें। प्रमोशन के योग हैं। आय में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्‍यवसायिक कार्यों में रुचि रहेगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। खर्चों की अधिकता रहेगी। संतान पक्ष को परेशानी हो सकती हैं।

 

TAGGED: # latest news, aaj ka panchang, aaj ka rashifal, horoscope 4 february, horoscope today, आज का पंचाग, आजा का राशिफल, राशिफल, राशिफल 4 फरवरी 2022
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article सीरिया में अमेरिकी सैनिकों ने इस्लामिक स्टेट के नेता को मार गिराया, राष्ट्रपति बाइडन ने ट्वीट कर दी जानकारी सीरिया में अमेरिकी सैनिकों ने इस्लामिक स्टेट के नेता को मार गिराया, राष्ट्रपति बाइडन ने ट्वीट कर दी जानकारी
Next Article RAIPUR BREAKING : गणेशोत्सव को लेकर कलेक्टर ने जारी किया संसोधित आदेश, अब 8 फीट तक के गजानन होंगे विराजमान, DJ धुमाल की भी अनुमति   विनायक चतुर्थी आज, भगवान गणेश को अर्पित करें ये विशेष नैवेद्य, गरीबों को करें दान
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

India-Pakistan War : भारत ने पाकिस्तान पर मिसाइल और ड्रोन से किया हमला, फाइटर जेट F-16 को मार गिराया 
India-Pakistan War : भारत ने पाकिस्तान पर मिसाइल और ड्रोन से किया हमला, फाइटर जेट F-16 को मार गिराया 
Breaking News NATIONAL अंतराष्ट्रीय May 8, 2025
CG NEWS: जनहित के कामों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Grand News छत्तीसगढ़ May 8, 2025
CG Film City Project : प्रदेश में जल्द बनेगी फिल्म सिटी, बॉलीवुड अभिनेता हरमन बावेजा ने परियोजना स्थल का किया निरीक्षण, बोले - CG को नई पहचान मिलेगी
CG Film City Project : प्रदेश में जल्द बनेगी फिल्म सिटी, बॉलीवुड अभिनेता हरमन बावेजा ने परियोजना स्थल का किया निरीक्षण, बोले – CG को नई पहचान मिलेगी
छत्तीसगढ़ रायपुर May 8, 2025
CG NEWS: समाधान शिविर में दिव्यांगजनों को मिले सहायक उपकरण, खिले चेहरे
Grand News छत्तीसगढ़ May 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?