Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CORONA IN INDIA : देश में कोरोना से राहत, 24 घंटो में मिले एक लाख के पार संक्रमित, तो दोगुने केस हुए स्वस्थ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsCorona Casesदेशस्वास्थ्य

CORONA IN INDIA : देश में कोरोना से राहत, 24 घंटो में मिले एक लाख के पार संक्रमित, तो दोगुने केस हुए स्वस्थ

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/02/06 at 2:55 AM
Neeraj Gupta
Share
6 Min Read
CORONA IN INDIA : देश में कोरोना से राहत, 24 घंटो में मिले एक लाख के पार कोरोना संक्रमित, दोगुने केस हुए स्वस्थ
CORONA IN INDIA : देश में कोरोना से राहत, 24 घंटो में मिले एक लाख के पार कोरोना संक्रमित, दोगुने केस हुए स्वस्थ
SHARE
CORONA IN INDIA : देश में कोरोना से राहत, 24 घंटो में मिले एक लाख के पार कोरोना संक्रमित, दोगुने केस हुए स्वस्थ
 

 

- Advertisement -

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। देश में कोरोना संक्रमण (corona infection) के मामले लगातार घट रहे हैं। शनिवार को संक्रमण के 1.06 लाख नए केस सामने आए। इस दौरान 2.12 लाख लोग ठीक हुए और 865 लोगों की मौत हुई है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

इससे एक दिन पहले शुक्रवार को देश में 1.27 लाख नए केस आए थे। यानी नए केस में करीब 22,000 की गिरावट आई है। मौत का आंकड़ा भी पिछले एक हफ्ते से रोजाना के औसत से कम है। शुक्रवार को 1059, जबकि गुरुवार को 1072 लोगों की मौत हुई थी।

- Advertisement -

 

फिलहाल, देश में कुल एक्टिव केस (active case), यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या घटकर 12.17 लाख रह गई है। देश में महामारी (Epidemic) की शुरुआत से अब तक कुल 4.21 करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं।

 

CG CORONA UPDATE : प्रदेश में धीमी हुई कोरोना की रफ़्तार, मौत के आकड़ो में बढ़त बरक़रार, देखें कहा से मिले कितने मरीज

 

देश में कोरोना पर एक नजर


कुल कोरोना केस:
 4.21 करोड़

कुल रिकवरी: 4.04 करोड़

कुल मौतें: 5.01 लाख


कोरोना अपडेट्स

  • दिल्ली में डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) के नए दिशा निर्देशों के बाद राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार से जिम फिर से खोले जाएंगे।

 

  • सूत्रों ने कहा कि केंद्र सरकार ने बायोलॉजिकल ई को ‘कॉर्बेवैक्स’ कोविड-19 वैक्सीन की 5 करोड़ डोज का ऑर्डर दिया है। एक डोज की कीमत 145 रुपए है।

 

  • असम में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 446 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 1,791 लोग डिस्चार्ज हुए और 16 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई।

 

  • स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा, भारत का कोविड वैक्सीनेशन कवरेज 169 करोड़ के पार हो गया है। शनिवार शाम 7 बजे तक 40 लाख से ज्यादा वैक्सीन डोज लगाई गई।

5 सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों के हाल


1. केरल: यहां देश की 29% नई मौतें

यहां शनिवार को 33,538 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 46,813 मरीज ठीक हुए हैं और 247 लोगों की मौत हुई। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को 38,684 नए संक्रमित मिले थे और 255 लोगों की मौत हुई थी।

महामारी की शुरुआत से अब तक यहां कुल 62.44 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 58.33 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 57,740 लोगों की मौत हो चुकी है। पॉजिटिविटी रेट 32.63% है। एक दिन पहले पॉजिटिविटी रेट 32.10% था।


2. कर्नाटक: पिछले दिन के मुकाबले नए केस घटे

कर्नाटक में शनिवार को 12,009 नए मामले मिले हैं, जबकि 25,854 लोगों ने कोरोना को मात दी। इस दौरान 50 लोगों की मौत हुई। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को 14,950 नए मामले मिले थे और 60 लोगों की मौत हुई थी।

अब तक राज्य में कुल 38.87 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 37.39 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 39,300 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल यहां इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 1.09 लाख है, वहीं पॉजिटिविटी रेट 9.04% है। एक दिन पहले पॉजिटिविटी रेट 10.93% था।


3. महाराष्ट्र: नए केस से दोगुने मरीज ठीक हुए

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11,394 नए मामले मिले। इस दौरान 68 लोगों की मौत हुई और 21,677 मरीज ठीक हुए। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को महाराष्ट्र में 13,840 नए मामले मिले थे और 81 लोगों की मौत हुई थी। राज्य में अब कुल एक्टिव केस घटकर 1.33 लाख हो गए हैं।

अब तक कुल 77.94 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 75.13 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.43 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। पॉजिटिविटी रेट 7.34% है, इससे एक दिन पहले पॉजिटिविटी रेट 8.92% था।


4. तमिलनाडु: पॉजिटिविटी रेट 5.94%

यहां शनिवार को 7,524 नए मामले सामने आए। 23,938 लोग ठीक हुए और 37 लोगों की मौत हो गई। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को 9,916 नए मामले सामने आए थे और 30 लोगों की मौत हुई थी।

अब तक राज्य में कुल 34.04 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 32.28 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 37,733 लोगों की मौत हुई है। यहां एक्टिव केस 1.38 लाख और पॉजिटिविटी रेट 5.94% है। इससे एक दिन पहले पॉजिटिविटी रेट 7.79% था।


5. राजस्थान: 24 घंटे में 19 लोगों की मौत

राजस्थान में पिछले 24 घंटे में 5,602 केस सामने आए और 9,309 लोग ठीक हुए। इस दौरान 19 लोगों की मौत हो गई। इससे एक दिन पहले, यानी शुक्रवार को 5,937 केस सामने आए थे और 21 लोगों की मौत हुई थी।

अब तक राज्य में 12.40 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 11.80 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,372 लोगों की मौत हो गई। 51,143 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। पॉजिटिविटी रेट 11.40% है, जो एक दिन पहले 11.78% था।

TAGGED: # latest news, #National News, BIG NEWS, Corona Breaking News, Corona in india, GRAND NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Horoscope Today 06 February 2022 : इन पांच राशि वालों को मिल सकती है गुड न्यूज, तो इन्हें रखना होगा विशेष ध्यान Horoscope Today 06 February 2022 : इन पांच राशि वालों को मिल सकती है गुड न्यूज, तो इन्हें रखना होगा विशेष ध्यान
Next Article भारत-पाकिस्तान सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, भारतीय सेना ने तीन घुसपैठियों को किया ढ़ेर, मादक पदार्थ भी बरामद BIG BREAKING : भारत-पाकिस्तान सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, भारतीय सेना ने तीन घुसपैठियों को किया ढ़ेर, मादक पदार्थ भी बरामद
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Chhattisgarh : 45 साल बाद पूरी होगी पीपरछेड़ी सिंचाई परियोजना – मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक स्वीकृति
Chhattisgarh : 45 साल बाद पूरी होगी पीपरछेड़ी सिंचाई परियोजना – मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक स्वीकृति
छत्तीसगढ़ May 9, 2025
CG NEWS :महाराणा प्रताप जयंती पर निकाली शोभायात्रा, बेटियों ने दिखाया शौर्य 
Grand News छत्तीसगढ़ May 9, 2025
Airport closed : पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 15 मई तक बंद रहेंगे 24 एयरपोर्ट
Airport closed : पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 15 मई तक बंद रहेंगे 24 एयरपोर्ट
Breaking News NATIONAL देश May 9, 2025
India Pakistan War : भारतीय सशस्त्र बलों ने जम्मू, पठानकोट और सांबा में मार गिराए गए पाकिस्तानी ड्रोन, कई स्थानों पर किया गया ब्लैकआउट 
India Pakistan War : भारतीय सशस्त्र बलों ने जम्मू, पठानकोट और सांबा में मार गिराए गए पाकिस्तानी ड्रोन, कई स्थानों पर किया गया ब्लैकआउट 
Breaking News NATIONAL अंतराष्ट्रीय देश May 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?