Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG BIG NEWS : पूर्व विधायक समेत सैकड़ों कार्यकर्ता गिरफ्तार, घर से निकलते ही पुलिस ने उठाया, जानिये पूरा मामला 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़जगदलपुर

CG BIG NEWS : पूर्व विधायक समेत सैकड़ों कार्यकर्ता गिरफ्तार, घर से निकलते ही पुलिस ने उठाया, जानिये पूरा मामला 

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/02/08 at 10:46 AM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
CG BIG NEWS : पूर्व विधायक समेत सैकड़ों कार्यकर्त्ता गिरफ्तार, घर से निकलते ही पुलिस ने उठाया, जानिये पूरा मामला 
CG BIG NEWS : पूर्व विधायक समेत सैकड़ों कार्यकर्त्ता गिरफ्तार, घर से निकलते ही पुलिस ने उठाया, जानिये पूरा मामला 
SHARE

CG BIG NEWS : पूर्व विधायक समेत सैकड़ों कार्यकर्त्ता गिरफ्तार, घर से निकलते ही पुलिस ने उठाया, जानिये पूरा मामला 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

जगदलपुर। कांग्रेस पार्षद कोमल सेना के खिलाफ FIR की मांग को लेकर नगर बंद करवाने निकले भाजपा के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लगभग 200 से ज्यादा BJP कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जिले के अलग-अलग थाना में ले जाया गया है। पूर्व मंत्री केदार कश्यप (Former Minister Kedar Kashyap) , किरणदेव, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष संजय पांडेय (Sanjay Pandey) , भाजपा जिलाध्यक्ष रूप सिंह मंडावी (Roop Singh Mandavi) और युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव (Avinash Srivastava) समेत कई दिग्गज कार्यकर्ताओं की भी गिरफ्तारी की गई है। थानों में ही भाजपा के कार्यकर्ता नारेबाजी करने लग गए हैं।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

प्रदर्शन में शामिल होने जाने पर पुलिस ने उठाया 

 

दरअसल, मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे भाजपा के कार्यकर्ता शहर के अलग-अलग जगह इकट्ठा होना शुरू हुए थे। जब घरों से निकल कर कुछ कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे तो उन्हें घर के सामने से ही उठा लिया गया है। पुलिस की करीब 2 से 3 बसों में कार्यकर्ताओं को बिठा कर बड़ाजी, नगरनार , परपा और लोहंडीगुड़ा थाना में लाया गया है। भाजपा नेताओं ने पुलिस की इस कार्रवाई को गुंडाराज बताया है। भाजपाइयों ने कहा कि, सरकार के इशारे में पुलिस कार्रवाई कर रही है।

 

 

पूर्व मंत्री केदार कश्यप (Former Minister Kedar Kashyap) को नगरनार थाना में बिठाया गया है। इनके साथ सैकड़ों कार्यकर्ता भी शामिल हैं। केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस पार्षद के भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा पीड़ितों के साथ पिछले 25 दिनों से आंदोलन कर रही है। लेकिन, सरकार के दबाव में प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। बल्कि पीड़ितों को उनके घर से बेघर करने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा ने आज शांतिपूर्ण तरीके से आज नगर बंद का आह्वान किया था। लेकिन, सरकार के दबाव में आकर पूरे नगर को छावनी के रूप में तब्दील किया है।

 

 

सरकार आज ऐसे लोगों के साथ में है जो लोग गरीबों पर अत्याचार करते हैं। मुख्यमंत्री के कहने के बाद भी इतने दिनों से केवल जांच चल रही है। FIR दर्ज नहीं हो रही है। यह शर्मनाक है। कानून व्यवस्था पूरी तरीके से ध्वस्थ हो गई है। सरकार पूरी तरफ से तस्करों के साथ में लगी हुई है। यहां पर सभी तरह के माफियों का राज चल रहा है। इसी का भाजपा विरोध करती है।

 

10 लाख रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी का है आरोप

पार्षद कोमल सेना पर PM आवास का लाभ दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपए से ज्यादा कि धोखाधड़ी का आरोप लगा है। वार्ड के 40 से ज्यादा लोगों ने PM आवास का लाभ लेने के लिए 25-25 हजार रुपए महिला पार्षद को दिए थे। साल 2020 में वार्ड में घूम-घूम कर लोगों से कहती रही कि एक ऑफर आया है, 25 हजार रुपए दो और PM आवास पाओ। लेकिन यह ऑफर केवल झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालों के लिए है। वहीं पार्षद ने अपने ऊपर लगे इस आरोप को निराधार बताया था।

TAGGED: CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, cg news, cg news in hindi, Cg politics News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article पूर्व मंत्री को गबन मामले में 3 साल की जेल, CBI अदालत ने 3 लाख जुर्माना भी ठोका BIG BREAKING : छग सरकार ने फिर जारी किया नया फरमान, आज से 100% फीसदी उपस्थिति हुई है लागू
Next Article Technology News : Oppo Reno 7 5G की पहली सेल आज से, डिस्प्ले और फीचर्स ने यूजर्स को किया घायल
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Chhattisgarh : श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उत्कृष्ट सेवाएं देने वाली नर्सेज को किया सम्मानित
Chhattisgarh : श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उत्कृष्ट सेवाएं देने वाली नर्सेज को किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ रायपुर May 12, 2025
उदंती सीतानदी टाइगर रिज़र्व में तेंदुए का हमला, ग्रामीण घायल, रेस्क्यू के दौरान तेंदुए की मौत
Grand News May 12, 2025
LIVE : PM मोदी बोले – न्यूक्लियर ब्लैकमेल नहीं सहेंगे, पाकिस्तान से बात होगी तो केवल आतंकवाद और POK पर होगी, पाक को बचना है तो…
Breaking News देश May 12, 2025
“गरियाबंद में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: महुआ लाहन और 410 लीटर अवैध शराब जब्त”
Grand News May 12, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?