Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BREAKING NEWS : सीएम का बड़ा ऐलान, सरकार बनते ही प्रदेश में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, गठित की जाएगी समिति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

BREAKING NEWS : सीएम का बड़ा ऐलान, सरकार बनते ही प्रदेश में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, गठित की जाएगी समिति

GrandNews
Last updated: 2022/02/12 at 7:44 AM
GrandNews
Share
4 Min Read
पूर्व मंत्री को गबन मामले में 3 साल की जेल, CBI अदालत ने 3 लाख जुर्माना भी ठोका
पूर्व मंत्री को गबन मामले में 3 साल की जेल, CBI अदालत ने 3 लाख जुर्माना भी ठोका
SHARE
सीएम का बड़ा ऐलान, सरकार बनते ही प्रदेश में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड
सीएम का बड़ा ऐलान, सरकार बनते ही प्रदेश में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड

देश की ‘देवभूमि’ और पहाड़ी राज्य उत्तराखंड (Uttarakhand) में विधानसभा चुनाव (Assembly Election) को लेकर जोरदार माहौल बना हुआ है। राजनीतिक सर​गर्मियां पूरे शबाब पर है। इस बीच वोटरों को लुभाने की खातिर तमाम पार्टियां बड़े-बड़े वादे और दावे कर रही है। इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने भी बड़ा दाव खेला है। उन्होंने आज शनिवार को प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (Uniform Civil Code) लागू करने को लेकर बड़ा एलान किया। साथ ही यूनिफॉर्म सिविल कोड का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए कमेटी गठित करने की भी घोषणा कर दी है।

Contents
यूनिफॉर्म सिविल कोड का ड्राफ्ट तैयार करेगीयूनिफॉर्म सिविल कोड के दायरे में यहसमान अधिकारों को बल मिलेगाक्या है यूनिफॉर्म सिविल कोड ?अधिकारों में समानता नहींअलग से नहीं होंगे नियम
- Advertisement -

यूनिफॉर्म सिविल कोड का ड्राफ्ट तैयार करेगी

दरअसल सीएम पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता या यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने को लेकर कहा कि, “ आगामी नई भाजपा सरकार अपने शपथ ग्रहण के तुरंत बाद न्यायविदों, सेवानिवृत जनों, समाज के प्रबुद्धजनों और अन्य लोगों की एक कमेटी गठित करेगी जो उत्तराखंड राज्य के लिए यूनिफॉर्म सिविल कोड का ड्राफ्ट तैयार करेगी।”

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

आगामी नई भाजपा सरकार अपने शपथ ग्रहण के तुरंत बाद न्यायविदों, सेवानिवृत जनों, समाज के प्रबुद्धजनों और अन्य लोगों की एक कमेटी गठित करेगी जो उत्तराखंड राज्य के लिए यूनिफॉर्म सिविल कोड का ड्राफ्ट तैयार करेगी: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी pic.twitter.com/PU3kzuyiCD

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 12, 2022

- Advertisement -

यूनिफॉर्म सिविल कोड के दायरे में यह

धामी ने आगे कहा कि, “ इस यूनिफॉर्म सिविल कोड का दायरा विवाह, तलाक, जमीन जायदाद और उत्तराधिकार जैसे विषयों पर सभी नागरिकों के लिए समान कानून हो, चाहे वे किसी भी धर्म में विश्वास रखते हों। ”

- Advertisement -

इस यूनिफॉर्म सिविल कोड का दायरा विवाह, तलाक, ज़मीन जायदाद और उत्तराधिकार जैसे विषयों पर सभी नागरिकों के लिए समान कानून हो, चाहे वे किसी भी धर्म में विश्वास रखते हों: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी https://t.co/NW9CYcaS6h

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 12, 2022

समान अधिकारों को बल मिलेगा

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, “ यूनिफॉर्म सिविल कोड संविधान निर्माताओं के सपनों को पूरा करने की दिशा में भी एक प्रभावी कदम होगा। उत्तराखंड में जल्द से जल्द यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने से राज्य के सभी नागरिकों के समान अधिकारों को बल मिलेगा।”

यूनिफॉर्म सिविल कोड संविधान निर्माताओं के सपनों को पूरा करने की दिशा में भी एक प्रभावी कदम होगा… उत्तराखंड में जल्द से जल्द यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने से राज्य के सभी नागरिकों को समान अधिकारों को बल मिलेगा: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी pic.twitter.com/7cienMbvIA

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 12, 2022

क्या है यूनिफॉर्म सिविल कोड ?

यूनिफॉर्म सिविल कोड या समान नागरिक संहिता का मतलब है विवाह, तलाक, बच्चा गोद लेना और संपत्ति के बंटवारे जैसे विषयों में सभी नागरिकों के लिए एक जैसे नियम होना। दूसरे शब्दों में कहें तो परिवार के सदस्यों के आपसी संबंध और अधिकारों को लेकर समानता होना। जाति-धर्म-परंपरा के आधार पर कोई रियायत ना मिलना।

अधिकारों में समानता नहीं

इस वक़्त हमारे देश में धर्म और परंपरा के नाम पर अलग नियमों को मानने की छूट है। जैसे – किसी समुदाय में पुरुषों को कई शादी करने की इजाज़त है तो कहीं-कहीं विवाहित महिलाओं को पिता की संपत्ति में हिस्सा न देने का नियम है।

अलग से नहीं होंगे नियम

यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होने पर किसी समुदाय विशेष के लिए अलग से नियम नहीं होंगे। संविधान बनाते वक्त समान नागरिक संहिता पर काफी चर्चा हुई थी, लेकिन तब की परिस्थितियों में इसे लागू न करना ही बेहतर समझा गया। इसे अनुच्छेद 44 में नीति निदेशक तत्वों की श्रेणी में जगह दी गई। नीति निदेशक तत्व संविधान का वो हिस्सा है जिनके आधार पर काम करने की सरकार से उम्मीद की जाती है।

TAGGED: cm pushkar singh dhami, pushkar dhami, pushkar singh dhami, pushkar singh dhami cm, pushkar singh dhami cm uttarakhand, pushkar singh dhami interview, pushkar singh dhami mla, pushkar singh dhami new cm, pushkar singh dhami new cm uttarakhand, pushkar singh dhami news, pushkar singh dhami oath today, pushkar singh dhami speech, pushkar singh dhami uttarakhand, pushkar singh dhani cm, pusjkar singh dhami, puskar singh dhami, uttarakhand new cm pushkar singh dhami
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा फ्लोरल प्रिंट ड्रेस में लगी बेहद खूबसूरत, तस्वीरें देख फैंस बोले – परी से कम नहीं
Next Article छग में ऑनलाइन होंगी कॉलेज की परीक्षाएं, सीएम ने कहा जल्द आएगा आदेश BREAKING NEWS : शहादत पर दुखी हुए सीएम बघेल, बोले व्यर्थ नहीं जाएगी जवानों की शहादत, लिया जाएगा हिसाब
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Raipur : ब्राह्मण पारा वार्ड में पेयजल की समस्या को लेकर वार्ड अध्यक्ष सुयश शर्मा ने निगम कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन, निगम मुख्यालय का घेराव की दी चेतावनी
Grand News May 23, 2025
IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, आयुष म्हात्रे बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को भी मिली जगह
Cricket खेल May 23, 2025
CG Police Transfer : एसएसपी ने 7 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, देखें लिस्ट
Breaking News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 23, 2025
CG NEWS: “बारिश में नहीं भीगा जोश, तिरंगे संग गूंजा देशभक्ति का हुंकार —गरियाबंद की ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा बनी राष्ट्र गर्व का प्रतीक”
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ May 23, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?