Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Sushma Swaraj’s birth anniversary: सुषमा स्वराज की जयंती पर उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें जानते हैं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
NATIONAL

Sushma Swaraj’s birth anniversary: सुषमा स्वराज की जयंती पर उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें जानते हैं

GrandNews
Last updated: 2022/02/14 at 10:51 AM
GrandNews
Share
5 Min Read
SHARE

- Advertisement -

Sushma Swaraj’s birth anniversary:पहली महिला मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज (First Woman Chief Minister Sushma Swaraj)भारत की सबसे प्रसिद्ध राजनेताओं में से एक थी। सुषमा स्वराज की आज जयंती है। 14 फरवरी 1952 (14 February 1952) को जन्मी सुषमा स्वराज का जब निधन हुआ तो वह देश की विदेश मंत्री थीं। साल 2019 में दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई। वो भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन लोगों के दिलों में आज भी उनका नाम और उनकी छाप उतनी ही गहरी है, जैसा वह छोड़कर गई थीं। उन्हें सबसे अच्छे विदेश मंत्री के तौर पर जाना जाता है। सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj)वैसे तो मोदी सरकार में मंत्री थीं लेकिन उनकी पहचान पार्टी के नाम से नहीं, बल्कि उनके काम से होती थी। वह एक ऐसी नेता थीं, जो अपनी दरियादिली और सहानुभूति के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने अपने कामों को राजनीतिक गतिविधियों से दूर रखा। सुषमा स्वराज हर महिला के लिए एक प्रेरणा हैं। तो चलिए आज जानते है उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

शिक्षा और करियर
सुषमा स्वराज ने पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ से वकालत की पढ़ाई की थी। उनके पास संस्कृत और राजनीति विज्ञान में डिग्री भी है। इतना ही नहीं देश की शीर्ष अदालत यानी सुप्रीम कोर्ट में एक वकील के तौर पर उन्होंने अभ्यास किया था। बाद में 1970 के दशक में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के साथ उन्होंने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की।

- Advertisement -

पारिवारिक जीवन
सुषमा स्वराज में नारीत्व के सभी गुण थे। वह शादी, पति, परिवार संभालती थीं तो साथ ही देश और अपने पद के प्रति भी गंभीर थीं। सुषमा स्वराज ने शादी के बाद अपने पति का सरनेम नहीं अपनाया था लेकिन पति के नाम को ही सरनेम बना लिया था। उनके पति का नाम स्वराज कौशल है। इस कदम से उन्होंने अपने स्वावलंबन और पति के प्रति प्रेम दोनों को दिखाया। सुषमा स्वराज की एक बेटी हैं, जिनका नाम बांसुरी स्वराज है।

- Advertisement -

राजनीतिक जीवन
1977 में सुषमा स्वराज ने हरियाणा सरकार में शिक्षा मंत्री के तौर पर पद ग्रहण किया। यह एक बड़ी उपलब्धि है कि मात्र 25 साल की उम्र में वह देश की सबसे कम उम्र की मंत्री बनीं। दो साल में साल 1979 में सुषमा स्वराज को भाजपा नेतृत्व ने पार्टी अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया। बाद में सुषमा सबसे कम उम्र की कैबिनेट मंत्री रहीं।

READ MORE : सीएम का बीजेपी पर निशाना, पूछा- धर्म की राजनीति के बाद हिंदुओं को मिला क्या? कितना बाटेंगे आप?

बतौर विदेश मंत्री
सुषमा स्वराज ने बतौर विदेश मंत्री सबसे बड़ी उपलब्धियां हासिल की। एनआरआई और भारत में रहने वाले सभी उनके फैन थे। जब भी कोई सुषमा को ट्वीट करके मदद मांगता तो वह हमेशा मदद का हाथ आगे बढ़ाती थीं। यमन में फंसे साढ़े पांच हजार से ज्यादा लोगों को सुषमा स्वराज ने बचाया था और इस ऑपरेशन में भारतीयों के साथ ही 41 देशों के नागरिकों को सुरक्षित उनके देश पहुंचाने में मदद की। आठ साल की बच्ची गीता तो 15 साल पहले भटककर सरहद के पार पाकिस्तान पहुंच गई थी, उसे 23 साल की उम्र में वापस सुषमा भारत लेकर आईं। इसी तरह कोलकाता की जूडिथ को काबुल से अगवा कर लिया गया था। सुषमा से मदद की गुहार लगाई गई तो उन्होंने अफगान अधिकारियों से बात करके जूडिथ को रिहा कराया।

उपलब्धि
सुषमा स्वराज की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वह सात बार संसद की सदस्य के तौर पर चुनी गईं। उन्हें उत्कृष्ट सांसद पुरस्कार भी मिला। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में 1996 में सुषमा स्वराज सूचना और प्रसारण मंत्री के तौर पर कैबिनेट में शामिल हुईं थीं। 1998 में केंद्रीय मंत्रिमंडल को छोड़कर वह दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं। सुषमा स्वराज को एक राजनीतिक दल की पहली महिला प्रवक्ता होने का गौरव प्राप्त है। सुषमा स्वराज के बोलने के कौशल के कारण उन्हें लगातार तीन साल तक राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ हिंदी स्पीकर का पुरस्कार मिला था।

 

TAGGED: 14 February 1952, First Woman Chief Minister Sushma Swaraj, Sushma Swaraj, Sushma Swaraj's birth anniversary, पहली महिला मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बेटे की शादी की खुशी में जमकर इतना नाची मां, अचानक हुआ कुछ ऐसा, दूल्हे की गोद में तोड़ दिया दम बेटे की शादी की खुशी में जमकर इस कदर नाची मां, अचानक हुआ कुछ ऐसा, दूल्हे की गोद में तोड़ दिया दम
Next Article सुपरस्टार Amir Khan की बेटी के साथ रिलेटिव ने किया था यौन शोषण !, लंबे समय से थी डिप्रेस्ड, अब हुआ खुलासा  सुपरस्टार Amir Khan की बेटी के साथ रिलेटिव ने किया था यौन शोषण !, लंबे समय से थी डिप्रेस्ड, अब हुआ खुलासा 
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG Breaking : RPF की महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
CG Breaking : RPF की महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Breaking News छत्तीसगढ़ दुर्ग May 17, 2025
Chhattisgarh : बारात जाने की थी तैयारी और अचानक आ धामकी पुलिस : शादी के मंडप से दुल्हा बने प्रधान आरक्षक गिरफ्तार, नौकरी के नाम पर ठगी और शारीरिक शोषण का आरोप!
Chhattisgarh : शादी के मंडप से दुल्हा बने प्रधान आरक्षक गिरफ्तार, नौकरी के नाम पर ठगी और शारीरिक शोषण का आरोप!
छत्तीसगढ़ May 17, 2025
“ऑपरेशन सिंदूर की गूंज के साथ गरियाबंद में तिरंगे का अभूतपूर्व जयघोष, जनसैलाब ने दिखाया देशभक्ति का रंग”
Grand News May 17, 2025
CG SUICIDE : पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या.., फिर खुद भी फांसी के फंदे से झूला, सात महीने पहले हुई थी शादी
CG SUICIDE : पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या.., फिर खुद भी फांसी के फंदे से झूला, सात महीने पहले हुई थी शादी
क्राइम छत्तीसगढ़ बेमेतरा May 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?