Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Horoscope Today 16 February 2022 : सिंह और कुम्भ समेत इन राशि वालों की आय में होगी वृद्धि, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
राशिफल

Horoscope Today 16 February 2022 : सिंह और कुम्भ समेत इन राशि वालों की आय में होगी वृद्धि, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/02/16 at 3:28 AM
Neeraj Gupta
Share
13 Min Read
Horoscope Today 16 February 2022 : सिंह और कुम्भ समेत इन राशि वालों की आय में होगी वृद्धि, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
Horoscope Today 16 February 2022 : सिंह और कुम्भ समेत इन राशि वालों की आय में होगी वृद्धि, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
SHARE
Horoscope Today 16 February 2022 : सिंह और कुम्भ समेत इन राशि वालों की आय में होगी वृद्धि, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
 

 

- Advertisement -

मेष राशि

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

असुरक्षा/ दुविधा के चलते आप असमंजस में फँस सकते हैं। अगर आपका धन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में अटका था तो आज उसमें आपको विजय मिल सकती है और आपको धन लाभ हो सकता है। शाम का ज़्यादातर समय मेहमानों के साथ गुज़रेगा। आज रोमांस आपके दिलो-दिमाग़ पर छाया रहेगा। जो कला और रंगमंच आदि से जुड़े हैं, उन्हें आज अपना कौशल दिखाने के लिए कई नए मौक़े मिलेंगे। बातों को सही तरीके से समझने का आज आपको प्रयास करना चाहिए नहीं तो इसकी वजह से आप खाली समय में इन्हीं बातों के बारे में सोचते रहेंगे और अपना समय बर्बाद करेंगे। कोई पुराना दोस्त अपने साथ आपके जीवनसाथी के पुराने यादगार क़िस्से लेकर आ सकता है।

- Advertisement -

शुभ अंक :- 7

- Advertisement -

शुभ रंग :- क्रीम और सफेद

उपाय :- मांस, मदिरा का त्याग करने से हेल्थ अच्छी रहेगी।

सिंह राशि

अपना धैर्य न खोएँ, ख़ास तौर पर मुश्किल हालात में। जो लोग काफी वक्त से आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे उन्हें आज कहीं से धन प्राप्त हो सकता है जिससे जीवन की कई परेशानियां दूर हो जाएंगी। कुल मिलाकर फ़ायदेमंद दिन है। लेकिन आप समझते थे जिसपर आप आँखें बंद करके यक़ीन कर सकते हैं, वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। आपके प्रिय का अस्थिर बर्ताव आज रोमांस को बिगाड़ सकता है। नए ग्राहकों से बात करने के लिए बेहतरीन दिन है। टीवी, मोबाईल का इस्तेमाल गलत नहीं है लेकिन आवश्यकता से अधिक इनका उपयोग आपके जरुरी समय को खराब कर सकता है।

शुभ अंक :- 7

शुभ रंग :- क्रीम और सफेद

उपाय :- विष्णु या दुर्गा जी के मंदिर में कांसे का बर्तन दान करने से स्वास्थ्य बना रहेगा।

धनु राशि

आपको लंबे समय से महसूस हो रही थकान और तनाव से आराम मिलेगा। इन परेशानियों से स्थायी निजात पाने के लिए जीवन-शैली में बदलाव लाने का सही समय है। जेवर और एंटीक में निवेश फ़ायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीज़ें दिलाएगी। आपके जीवन-साथी के पारिवारिक सदस्यों की वजह से आपका दिन थोड़ा परेशानीभरा हो सकता है। अगर आप सीधा जवाब नहीं देंगे तो आपके सहयोगी आपसे नाराज़ हो सकते हैं। अगर आप शादीशुदा हैं और आपके बच्चे भी हैं तो वो आज आपसे शिकायत कर सकते हैं क्योंकि आप उनको पर्याप्त समय नहीं दे पाते।

शुभ अंक :- 6

शुभ रंग :- पारदर्शी और गुलाबी

उपाय :- अपने इष्टदेव की तांबे की मूर्ति को घर में स्थापित कर उनकी रोज़ाना पूजा करने से प्रेम सम्बन्धों में सुधार होगा।

वृष राशि

पेचीदा हालात में फँसने पर घबराएँ नहीं। जैसे खाने में थोड़ा-सा तीखापन उसे और भी लज़ीज़ बना देता है, उसी तरह ऐसी परिस्थितियाँ आपको ख़ुशियों की सही क़ीमत बताती हैं। अपना मूड बदलने के लिए किसी सामाजिक आयोजन में शिरकत करें। ख़र्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी आपके मन की शांति को भंग करेगी। आपके बच्चे के पुरुस्कार वितरण समारोह का बुलावा आपके लिए ख़ुशनुमा एहसास रहेगा। वह आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा और आप उसके ज़रिए अपने सपने साकार होते हुए देखेंगे। संभव है आज आप अपने प्रिय को टॉफ़ी और कॉकलेट वग़ैरह दें। आपके लिए आज बहुत सक्रिय और लोगों से मेल-जोल भरा दिन रहेगा। लोग आपसे आपकी राय मांगेंगे और जो भी आप कहेंगे, उसे बिना सोचे मान लेंगे।

शुभ अंक :- 7

शुभ रंग :- क्रीम और सफेद

उपाय :- हनुमान जी की नियमित पूजा करने से आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

 

कन्या राशि

स्वयं को शांत बनाए रखें क्योंकि आज आपको ऐसी कई बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, जिनके चलते आप काफ़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। ख़ास तौर पर अपने ग़ुस्से पर क़ाबू रखें, क्योंकि यह और कुछ नहीं बल्कि थोड़ी देर पागलपन है। आपका पैसा तभी आपके काम आएगा जब आप उसको संचित करेंगे यह बात भली भांति जान लें नहीं तो आपको आने वाले समय में पछताना पड़ेगा। आज आपका मन ख़ुश होगा और आप अपने दोस्तों व परिवार के सदस्यों पर पैसे ख़र्च करने का आनंद लेंगे। आज आपको अपने प्रिय का एक अलग ही अन्दाज़ देखने को मिल सकता है।

शुभ अंक :- 5

शुभ रंग :- हरा और फिरोज़ी

उपाय :- मसूर की दाल व कुछ पैसे किसी सफाई कर्मचारी को देने से हेल्थ बनी रहेगी।

मकर राशि

व्यस्त दिनचर्या के बावजूद सेहत अच्छी रहेगी। लेकिन इसे हमेशा के लिए सच मानने की ग़लती न करें। अपनी ज़िंदगी और सेहत का सम्मान करें। अगर आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सही तरीक़े से इस्तेमाल करें तो वह काफ़ी फ़ायदेमंद साबित होगी। पड़ोसियों से झगड़ा आपका मूड ख़राब कर सकता है। लेकिन अपना आपा न खोएँ, इससे सिर्फ़ आग और भड़केगी। अगर आप सहयोग न करें, तो कोई आपसे नहीं झगड़ सकता है। सबसे अच्छा रिश्ता बनाए रखने की कोशिश करें। प्रेम का आह्लाद महसूस करने के लिए आप किसी नए व्यक्ति से मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आप अपने काम में प्रगति देखेंगे। बिना किसी को बताए आज आप अकेले वक्त बिताने घर से बाहर जा सकते हैं। लेकिन आप अकेले तो होंगे लेकिन शांत नहीं आपके दिल में आज के दिन कई चिंताएं हैं होंगी।

शुभ अंक :- 6

शुभ रंग :- पारदर्शी और गुलाबी

उपाय :- सफेद गाय को चारा खिलाने से पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।

 

मिथुन राशि

सिर्फ़ आप जानते हैं कि आपके लिए क्या बेहतर है, इसलिए मज़बूत और स्पष्टवादी बनें तथा फ़ैसले तुरन्त लें और उनके परिणामों का सामना करने के लिए तैयार रहें। आज बिना किसी की मदद के ही आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे। जितना आपने सोचा था, आपका भाई उससे ज़्यादा मददगार साबित होगा। रोमांचक दिन है, क्योंकि आपका प्रिय आपको तोहफ़े/उपहार दे सकता है। व्यवसाय में किसी धोखेबाज़ी से बकने के लिए अपने आँख-कान खुले रखें। आज आप व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी अपने लिए समय निकाल पाने में समर्थ होंगे और इस खाली समय में अपने परिवार वालों के साथ गुफ्तगू कर सकते हैं।

शुभ अंक :- 5

शुभ रंग :- हरा और फिरोज़ी

उपाय :- सुबह उठने के साथ ही द्वादश ज्योतिर्लिंगों के नामों का उच्चारण करना नौकरी/ बिज़नेस में उन्नति देगा।

तुला राशि

व्यस्त दिनचर्या के बावजूद सेहत अच्छी रहेगी। लेकिन इसे हमेशा के लिए सच मानने की ग़लती न करें। अपनी ज़िंदगी और सेहत का सम्मान करें। आपने बीते समय में बहुत पैसा खर्च किया है जिसका खामियाजा आज आपको भुगतना पड़ सकता है। आज आपको पैसों की जरुरत होगी लेकिन वो आपको मिल नहीं पाएगा। ऐसा कोई जिसके साथ आप रहते हैं, आज आपके किसी काम की वजह से बहुत झुंझलाहट महसूस करेगा। आज प्यार की मदहोशी में हक़ीक़त और फ़साना मिलकर एक होते मालूम होंगे। इसे महसूस करें। महिला सहकर्मी बहुत मददगार रहेंगी और अटके कामों को भली-भांति पूरा करने में सहयोग देंगी। आज के दिन में आप बहुत व्यस्त रहेंगे लेकिन शाम के वक्त अपने मनपसंद कामों को करने के लिए भी आपके पास पर्याप्त समय होगा।

शुभ अंक :- 7

शुभ रंग :- क्रीम और सफेद

उपाय :- कन्याओं में चॉकलेट, टॉफी, सफेद मिठाई बाँटने से आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

कुम्भ राशि

आपका दानशीलता का व्यवहार आपके लिए छुपे हुए आशीर्वाद की तरह सिद्ध होगा, क्योंकि यह आपको शक, अनास्था, लालच और आसक्ति जैसी ख़राबियों से बचाएगा। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं- लोगों को दिए पुराने कर्ज़ वापिस मिल सकते हैं- या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीज़ें दिलाएगी। भावनात्मक उथल-पुथल आपको परेशान कर सकती है। आप जीतोड़ मेहनत और धीरज के बल पर अपने उद्देश्य हासिल कर सकते हैं। आज आप कोई नई पुस्तक खरीदकर किसी कमरे में खुद को बंद करके पूरा दिन गुजार सकते हैं।

शुभ अंक :- 4

शुभ रंग :- भूरा और सलेटी

उपाय :- काली गाय की सेवा करने से प्रेम सम्बन्ध अच्छे चलेंगे।

कर्क राशि

अगर आपकी योजना बाहर घूमने-फिरने की है तो आपका वक़्त हँसी-ख़ुशी और सुकून भरा रहेगा। माता या पिता की सेहत पर आपको आज बहुत धन खर्च करना पड़ सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ेगी लेकिन साथ ही रिश्तों में मजबूती आएगी। अपने क़रीबी लोगों के सामने ऐसी बातें उठाने से बचें, जो उन्हें उदास कर सकती हैं। दोस्ती में प्रगाढ़ता के चलते रोमांस का फूल खिल सकता है। अहम लोगों से बातचीत करते वक़्त अपने आँख-कान खुले रखिए, हो सकता है आपके हाथ कोई क़ीमती बात या विचार लग जाए।

शुभ अंक :- 8

शुभ रंग :- काला और नीला

उपाय :- आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए खाने से पहले पैर धोएं। यदि ऐसा संभव न हो तो हमेशा जूते बाहर पैर निकालकर ही भोजन करें।

 

वृश्चिक राशि

परिवार के इलाज से जुड़े ख़र्चों में इज़ाफ़े को नकारा नहीं जा सकता है। अपनेे लिए पैसा बचाने का आपका ख्याल आज पूरा हो सकता है। आज आप उचित बचत कर पाने में सक्षम होंगे। आपके घर वाले आपकी कोशिशों और समर्पण को सराहेंगे। रोमांटिक मुलाक़ात आपकी ख़ुशी में तड़के का काम करेगी। बहादुरी भरे क़दम और फ़ैसले आपको अनुकूल पुरुस्कार देंगे। अगर आप सोचते हैं कि यार दोस्तों के साथ आवश्यकता से अधिक वक्त बिताना आपके लिए सही है तो आप गलत हैं ऐसा करने से आपको आने वाले वक्त में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा और कुछ नहीं। आज के दिन आपके और आपके जीवनसाथी के लिए गहरी आत्मीयतापूर्ण बातें का सही समय है।

शुभ अंक :- 9

शुभ रंग :- लाल और मैरून

उपाय :- सरसों के तेल में अपना मुख देखकर दान करने से स्वास्थ्य अच्छा होगा।

मीन राशि

आपकी सेहत ठीक रहेगी, लेकिन यात्रा आपके लिए थकाऊ और तनावपूर्ण साबित हो सकती है। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैसा होगी। ऐसे काम करें जिनसे आपको ख़ुशी मिले, लेकिन दूसरों के मामलों में दख़लअंदाज़ी से बचें। रोमांस आनन्ददायी और काफ़ी रोमांचक रहेगा। योग्य कर्मियों को पदोन्नति या आर्थिक मुनाफ़ा हो सकता है। पैसा, प्यार, परिवार से दूर होकर आज आप आनंद की तलाश में किसी आध्यात्मिक गुरु से मिलने जा सकते हैं। क्या आपको लगता है कि शादी महज़ समझौतों का नाम है? अगर हाँ, तो आप आज हक़ीक़त महसूस करेंगे और जानेंगे कि यह आपके जीवन की सबसे अच्छी घटना थी।

शुभ अंक :- 1

शुभ रंग :- नारंगी और सुनहरा

उपाय :- 09 वर्ष से कम उम्र की कन्याओं को भोजन कराने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

 

TAGGED: # latest news, Horoscope Today 16 February 2022
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG BREAKING : नहीं रहे मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर बप्पी लहरी, 69 साल की उम्र में निधन BIG BREAKING : नहीं रहे मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर बप्‍पी लहिरी, 69 साल की उम्र में निधन
Next Article CG BIG BREAKING : पुन्नी मेला जा रही कार हादसे का शिकार, अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, पांच महिलाओं की मौत, 6 घायल CG BIG BREAKING : पुन्नी मेला के लिए जा रही कार हादसे का शिकार, अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, 6 महिलाओं की मौत, 5 लोग घायल
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

देर रात CMHO का जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण, ,प्रीमैच्योर डिलीवरी के दौरान खुद मैदान में उतरीं डॉ. गार्गी, नवजात को बचाने संभाली कमान। बार-बार मिल रही शिकायतों के बीच सीधा एक्शन, अस्पताल में लापरवाहों पर जल्द गिरेगी गाज।
Grand News May 16, 2025
CGNEWS:जिले में संचालित ईंट भट्ठों में बाल श्रम जोरों पर: पढ़ने की उम्र में काम कर रहे बच्चे, बाल श्रम रोकने में प्रशासन नाकाम
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ May 15, 2025
Sex Racket in CG : इस गांव के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, पुलिस ने मारा छापा, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए युवक-युवतियां
Sex Racket in CG : इस गांव के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, पुलिस ने मारा छापा, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए युवक-युवतियां
क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग May 15, 2025
CG CRIME : बाउंसर पर चाकू से हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, शराब के नशे में की थी गुंडागर्दी.....
CG CRIME : बाउंसर पर चाकू से हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, शराब के नशे में की थी गुंडागर्दी…..
क्राइम छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 15, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?