Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: PAINFUL NEWS : महज तीन साल ही चला ‘प्रेम विवाह’, Wife ने की खुदकुशी, विरह में पति ने भी लगा ली फांसी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsSUICIDEकांकेरछत्तीसगढ़

PAINFUL NEWS : महज तीन साल ही चला ‘प्रेम विवाह’, Wife ने की खुदकुशी, विरह में पति ने भी लगा ली फांसी

GrandNews
Last updated: 2022/02/17 at 8:25 AM
GrandNews
Share
3 Min Read
महज तीन साल ही चला 'प्रेम विवाह', पत्नी ने की खुदकुशी, विरह में पति ने भी लगा ली फांसी
महज तीन साल ही चला 'प्रेम विवाह', पत्नी ने की खुदकुशी, विरह में पति ने भी लगा ली फांसी
SHARE
महज तीन साल ही चला 'प्रेम विवाह', पत्नी ने की खुदकुशी, विरह में पति ने भी लगा ली फांसी
महज तीन साल ही चला ‘प्रेम विवाह’, पत्नी ने की खुदकुशी, विरह में पति ने भी लगा ली फांसी

कांकेर। कहा जाता है ‘रिश्ते बनाना आसान है, रिश्तों को तोड़ना भी आसान है, पर मुश्किल है, तो रिश्ते को निभाना। एक ऐसा ही वाक्या छत्तीसगढ़ के कांकेर से सामने आया है, जहां पर प्रेम ​के रिश्ते में एक जोड़े ने तीन साल पहले शादी तो कर ली, लेकिन महज तीन साल के बाद रिश्तों में आई कड़वाहट के बाद उसका दु:खद अंत भी हो गया है।

Contents
पति काम से निकला थाबैठा रहा मॉर्च्युरी के बाहरफंदे पर लटका मिला युवक
- Advertisement -

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मामला छत्तीसगढ़ के कांकेर से सामने आया है, जहां पर महज 10 घंटों के अंतराल में दंपति ने खुदकुशी कर जान दे दी है। पहले पत्नी ने घर में खुदकुशी की। फिर 10 घंटे बाद पति का भी शव पेड़ से लटका मिला। दोनों ने जान क्यों दी, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस इसे खुदकुशी ही मान रही है, लेकिन उनके पास भी अभी इस सवाल का जवाब नहीं है। दोनों ने करीब 3 साल पहले लव मैरिज की थी। मामला कांकेर कोतवाली क्षेत्र का है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

पति काम से निकला था

कोंडागांव के लंजोड़ निवासी सत्या मेश्राम (25) अपनी पत्नी सीमा मेश्राम (23) के साथ मनकेसरी गांव में किराए से कमरा लेकर रहता था। वह मंगलवार को अपने काम से गया था। घर में उसकी पत्नी थी। दोपहर में बाहर खेल रहे पड़ोसी के बच्चों ने सीमा को कमरे में लटकते देखा। सत्या को सूचना मिली तो वह भी पहुंच गया। उसने फंदे को चाकू से काटा और सीमा को लेकर अस्पताल पहुंचा। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -

बैठा रहा मॉर्च्युरी के बाहर

सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। उसने सत्या से पूछताछ की, लेकिन पत्नी की खुदकुशी का कारण नहीं बता सका। उसने दोनों के बीच किसी तरह के लड़ाई-झगड़े या विवाद की बात से भी इनकार कर दिया। इसके बाद सत्या ने ही सीमा के शव को मॉर्च्युरी में रखा और खुद बाहर आकर बैठ गया। बताया जा रहा है कि रात करीब 9 बजे तक सत्या मॉर्च्युरी के बाहर ही बैठा था, फिर अचानक से गायब हो गया।

- Advertisement -

फंदे पर लटका मिला युवक

आसपास के लोगों ने रात में उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। उसका मोबाइल नंबर भी बंद था। अगले दिन सुबह ग्रामीणों ने उसका शव मकान के पीछे ही एक पेड़ से फांसी पर लटका देखा। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी। थाना प्रभारी शरद दुबे ने बताया जांच में पता चला है कि तीन साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था। इसके बाद से वे मनकेसरी में रहते हुए मजदूरी करता था। दोनों के बच्चे नहीं है।

TAGGED: # latest news, cg news, Cg Painful News | Married Couple Suicide, CRIME NEWS, Kanker news, Love Marriage
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article 1 जनवरी को है विशेष संयोग, शनि की कृपा से 2022 में छप्‍पर फाड़ पैसा दिलाएंगे ये काम Good News : अब 30 मिनट से ज्यादा काम किया तो मिलेगा Overtime, जानिए क्या है सरकार का प्लान
Next Article TECHNOLOGY NEW FEATURE : GAMIL में आया ये नया फीचर, काम करना हुआ बेहद आसान, जाने कैसे
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Hair Transplant Side Effects : हेयर ट्रांसप्लांट के बाद एक और इंजीनियर की मौत, डॉ अनुष्का फरार, तलाश जारी 
Grand News May 15, 2025
Jammu-Kashmir Encounter : आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज, कश्मीर के त्राल में जैश के 3 आतंकी ढेर, टॉप कमांडर भी शामिल
Grand News May 15, 2025
CG NEWS : अभ्यर्थी समय रहते बनवा लें आवश्यक दस्तावेज, बी.ई., डिप्लोमा इंजीनियरिंग, बी.फार्मा, एम.टेक जैसे विभिन्न कोर्स के लिए प्रवेश प्रक्रिया जल्द  
Grand News May 15, 2025
CG NEWS : मुंडन संस्कार कराकर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार, खाई में मालवाहक वाहन गिरने से 6 माह की मासूम की मौत, कई गंभीर रूप से घायल 
गौरैला पेंड्रा मारवाही छत्तीसगढ़ दुर्घटना May 15, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?