Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: राजिम लोचन महोत्सव- बेलटूकरी के कलाकारों की मयूर नृत्य और चांदनी रात की रोशनी में सांस्कृतिक रंग रसों की बारिश, कलाकारों की मंत्रमुग्ध प्रस्तुतियां
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsगरियाबंदछत्तीसगढ़

राजिम लोचन महोत्सव- बेलटूकरी के कलाकारों की मयूर नृत्य और चांदनी रात की रोशनी में सांस्कृतिक रंग रसों की बारिश, कलाकारों की मंत्रमुग्ध प्रस्तुतियां

Vijay Sinha
Last updated: 2022/02/17 at 4:58 AM
Vijay Sinha
Share
3 Min Read
SHARE

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

राजिम। राजिम माघी पुन्नी मेला में श्रीकुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर के पास स्थानीय कार्यक्रम के लिए भव्य सांस्कृतिक मंच बना हुआ है जिसमें सुबह 11 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज हो गया। सर्वप्रथम स्वागत नृत्य दयालूराम यादव देवरी, आरंग द्वारा प्रस्तुत किया। पश्चात् बेलटूकरी के देवलाल साहू द्वारा जसगीत झांकी की शानदार प्रस्तुति दी। कलाकारों ने मयूर के वेश में हूबहू मयूर ही दिख रहे थे। जैसे ही इन्होंने नृत्य करना शुरू किया तो दर्शक ताली बजाकर उत्साहवर्धन करते रहे। इनकी प्रस्तुति ने दर्शकों का दिल जीत लिया। कोलियारी लखना के नंद कुमार विश्वकर्मा की रामायण मंडली ने रामचरितमानस के विभिन्न प्रसंगों पर शानदार व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि राम का चरित्र आज भी प्रासंगिक है। रामायण जीवन जीने की कला सिखाती है इसमें जीवन के सारे रहस्य छिपे हुए है। मधुर भजनों ने मनमोह लिया। धौराभांठा के लखनलाल यादव की पंडवानी ने महाभारत प्रसंग पर प्रस्तुति दी। संकरी धमतरी के लोकमंच के कलाकार जीवन लाल साहू ने छत्तीसगढ़ी गीतों के साथ ही धार्मिक भजनों की प्रस्तुति देकर भावविभोर कर दिया। रामधुनी के कलाकार उत्तम साहू हसदा अभनपुर ने बताया कि पहली बार राजिम पुन्नी मेला में प्रस्तुति दिये है। आज जो खुशी हुई है, वह कभी नहीं हुई थी। राज्य सरकार ने मंचीय प्रस्तुति में अवसर देकर गांव के कलाकारों का सम्मान किया है। उनके द्वारा रामधुनी के माध्यम से छत्तीसगढ़ के पारम्परिक लोक गीत गौरा-गौरी, कर्मा, सुआ, ददरिया, पंथी, राउत नाचा आदि की झलकियां दिखाई गई। उत्तम साहू ने बताया कि उनके टीम में कुल 17 कलाकार है तथा पिछले 20 सालों से वह रामधुनी की प्रस्तुति देते आ रहे है। कार्यक्रम का संचालन मनोज सेन एवं दुर्गेश तिवारी ने किया। कार्यक्रम का संयोजक पुरूषोत्तम चंद्राकर एवं शीतल चैबे ने बताया कि 17 फरवरी को क्रमांक 2 मंच पर रामायण शिवा सुरदास, लोकरागनी मानस परिवार बरभांठा महासमुंद, पंथी सतनाम मंगल भजन राजेश बंजारे रिको पलौद, डंडा नृत्य धनजी राम फुलझर छुरा, जसगीत जगराता डोमेश सेन टोकरो अभनपुर, जय मां शारदा महिला मानस परिवार भुनेश्वरी ठाकुर मगरलोड की प्रस्तुति होगी।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Sad News : शादी बन गयी मौत का कुआं,हल्दी रस्म में हुआ दर्दनाक हादसा
Next Article Vastu Tips: वास्तु के अनुसार इस दिशा में सीढ़ियां बनवाने से होता है लाभ
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG News: रायगढ़ शहर में नालों की सफाई को लेकर आयुक्त ने बुलाई महत्वपूर्ण बैठक
Grand News छत्तीसगढ़ May 10, 2025
CG NEWS : विकासखंड देवभोग के ग्राम झाखरपारा में आयोजित हुआ समाधान शिविर, हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित
गरियाबंद छत्तीसगढ़ May 10, 2025
BREAKING NEWS : भारत-PAK के बीच युद्धविराम का ऐलान, रहम की भीख मांगने लगा पाकिस्तान, 12 मई को फिर बात करेंगे DGMO
Breaking News देश May 10, 2025
CG BREAKING: गार्डन में चल रहा था देह व्यापार का गोरखधंधा, संदिग्ध अवस्था में 3 महिलाएं अरेस्ट
CG BREAKING: गार्डन में चल रहा था देह व्यापार का गोरखधंधा, संदिग्ध अवस्था में 3 महिलाएं अरेस्ट
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 10, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?