Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: रोहित की तलाश हुई पूरी, भारत को मिला MS धोनी की तरह धाकड़ फिनिशर, जानिये कौन है वह दमदार प्लेयर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsखेल

रोहित की तलाश हुई पूरी, भारत को मिला MS धोनी की तरह धाकड़ फिनिशर, जानिये कौन है वह दमदार प्लेयर

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/02/17 at 11:11 AM
Neeraj Gupta
Share
5 Min Read
रोहित की तलाश हुई पूरी, भारत को मिला MS धोनी की तरह धाकड़ फिनिशर, जानिये कौन है वह प्लेयर
रोहित की तलाश हुई पूरी, भारत को मिला MS धोनी की तरह धाकड़ फिनिशर, जानिये कौन है वह प्लेयर
SHARE
रोहित की तलाश हुई पूरी, भारत को मिला MS धोनी की तरह धाकड़ फिनिशर, जानिये कौन है वह प्लेयर
 

 

Contents
टीम इंडिया को मिला ये फिनिशर अय्यर ने दिलाई भारतीय टीम को जीतआईपीएल में दिखाया दम भारत ने जीता मैच 

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने जब से इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया है। तभी से टीम को उनके जैसे फिनिशर की तलाश थी। इस जगह के लिए भारत ने हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) जैसे कई प्लेयर्स को आजमाया, लेकिन कोई भी धोनी (Dhoni) जैसा करिश्मा नहीं दिखा पाया। अब कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की टेंशन खत्म होती हुई दिखाई दे रही है। टीम इंडिया को महेंद्र सिंह धोनी जैसा ही एक धाकड़ फिनिशर मिल गया है। आइए जानते हैं, उसके बारे में।

- Advertisement -
Ad image

 

- Advertisement -

टीम इंडिया को मिला ये फिनिशर 

भारतीय टीम ने पहले टी20 मैच में वेस्टइंडीज (West Indies) टीम को 6 विकेट से हरा दिया है. इस मैच में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और ईशान किशन (Ishan Kishan) ने पहले विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी की थी, लेकिन उसके बाद रोहित शर्मा आउट हो गए और भारतीय टीम की नाव बीच मंझधार में फंसी हुई नजर आ रही थी। लगातार चार विकेट खोकर टीम इंडिया (Team India) संकट में दिख रही थी, लेकिन तभी क्रीज पर एक ऐसे बल्लेबाज की एंट्री  हुई, जिसने विरोधी टीम के नाक में दम करके रख दिया। इस प्लेयर ने बिल्कुल महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के अंदाज में गेम को फिनिश किया और टीम इंडिया (Team India) को कोई भी झटका नहीं लगने दिया। जी हां हम बात कर रहे हैं वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) की। अय्यर ने शानदार कैमियो पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई।

- Advertisement -

 

अय्यर ने दिलाई भारतीय टीम को जीत

वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) ने मैच में शानदार खेल का नजारा पेश किया।  उनके प्रदर्शन ने सभी का दिल जीत लिया है। अय्यर ने गेंद और बल्ले दोनों से ही कमाल का खेल दिखाया। कप्तान रोहित शर्मा ने वेंकटेश अय्यर से एक ओवर गेंदबाजी करवाई, जिसमें उन्होंने 4 रन दिए। जब भारतीय टीम चार विकेट गंवाकर मुश्किल में फंसी हुई नजर आ रही थी। तब अय्यर ने 13 गेंदों में 24 रन बनाकर मैच को एक तरफा कर दिया। उन्होंने विजयी छक्के के साथ भारत को जीत दिलाई, जैसा भारत के पूर्व करिश्माई कप्तान महेंद्र सिंह धोनी करते थे। अब कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की टेंशन खत्म होती हुई दिखाई दे रही है, क्योंकि टीम इंडिया को वेंकटेश अय्यर जैसा धाकड़ फिनिशर मिल गया है।

 

आईपीएल में दिखाया दम 

वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) आईपीएल 2021 की खोज रहे हैं। उन्होंने अपने दम पर केकेआर टीम को फाइनल में पहुंचाया था। उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी के सभी मुरीद हो गए थे। वहीं, उन्होंने केकेआर (KKR) टीम के लिए ओपनिंग करते हुए 10 मैचों में 370 रन बनाए और 3 विकेट भी हासिल किए. उनके घातक खेल को देखते हुए केकेआर टीम ने उन्हें रिटेन किया है। वह बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। पिछले साल ही भारत के लिए इस खिलाड़ी ने अपना वनडे और टी20 डेब्यू किया है।

 

भारत ने जीता मैच 

पहला टी20 मैच भारतीय टीम ने बहुत ही शानदार तरीके से जीत लिया है. भारतीय गेंदबाजों ने मैच में कमाल का खेल दिखाया. भुवनेश्वर कुमार ने अपने पहले ही ओवर में वेस्टइंडीज के ब्रेंडन किंग को पवेलियन की राह दिखाई थी. वहीं, रवि बिश्नोई ने एक ही ओवर में दो विकेट हासिल कर वेस्टइंडीज (West Indies) के बल्लेबाजी क्रम की रीढ़ ही तोड़ दी. टीम इंडिया (Team India) के गेंदबाजों की बदौलत ही विंडीज टीम 157 रन ही बना सकी. उसके बाद कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने 40 रनों की शानदार पारी खेली. अंत ने सूर्यकुमार यादव और  वेंकटेश अय्यर के कैमियो ने भारतीय टीम को जीत दिला दी. इसी के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 की लीड हासिल कर ली है. दूसरा टी20 मैच कोलकाता में 18 फरवरी को खेला जाएगा।

 

TAGGED: # latest news, #National News, BIG NEWS, MS DHONI NEWS, ROHIT SHARMA NEWS, SPORT NEWS, Venkatesh Iyer News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BREAKING NEWS : इस मशहूर एक्टर का निधन, 60 फिल्मों में कर चुके हैं काम, पसरा मातम   BREAKING NEWS : इस मशहूर एक्टर का निधन, 60 फिल्मों में कर चुके हैं काम, पसरा मातम  
Next Article जाने कब लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण! और किन चीज़ो से रहना है सावधान
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : पेड़ काटने के दौरान करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत  
छत्तीसगढ़ धमतरी June 7, 2025
First Video Game: क्या आपने कभी सोचा है…पहला वीडियो गेम का आविष्कार कब और किसने किया ?
Exclusive Featured Grand News Technology VIRAL VIDEO खेल छत्तीसगढ़ मनोरंजन रोचक खबरें विज्ञान शिक्षा June 7, 2025
CG NEWS : नक्सलवाद के खिलाफ अभियान की सफलता पर अमित शाह ने अफसरों को दी बधाई, बोले — जल्द छत्तीसगढ़ आकर जवानों से मिलूंगा
Grand News June 7, 2025
CG NEWS : मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बहुउद्देशीय बोधघाट बांध परियोजना और इंद्रावती-महानदी इंटरलिंकिंग परियोजना के संबंध में की चर्चा
छत्तीसगढ़ देश June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?