Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Horoscope Today 18 February 2022 : किसके लिए रहेगा आज का दिन शुभ जाने आज के राशिफल में
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
राशिफल

Horoscope Today 18 February 2022 : किसके लिए रहेगा आज का दिन शुभ जाने आज के राशिफल में

GrandNews
Last updated: 2022/02/18 at 4:57 AM
GrandNews
Share
9 Min Read
SHARE

- Advertisement -

Horoscope Today 18 February 2022 :आज का राशिफल 18 फरवरी दिन शुक्रवार को चंद्रमा का संचार दिन में सिंह राशि में होगा जबकि रात में चंद्रमा कन्या राशि पहुंच जाएंगे।सिंह से कन्या में जाते हुए चंद्रमा शुक्रवार को मेष राशि के लिए शुभ संयोग का निर्माण कर रहे हैं।मेष राशि के अलावा आज कई अन्य राशियों पर भी सितारों का शुभ प्रभाव रहेगा। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा चलिए जानते हैं आज के राशिफल में।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

मेष राशि (Aries) आज के दिन आपके सुख सुविधाओं में वृद्धि का दिन रहेगा। आपके व्यापार की कोई खास डील फाइनल होगी, जिसकी प्रतीक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे। आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने का भी प्लान बना सकते हैं, जिसमें आपको अपने पिताजी से सलाह मशवरा करके जाना बेहतर रहेगा, लेकिन आपकी किसी प्रिय वस्तु के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है, इसलिए सावधान रहें। आज समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। संतान पक्ष की ओर से नई नौकरी लगने जैसी कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

- Advertisement -

वृष राशि (Taurus) वृषभ राशि वालों के लिए गणेशजी कह रहे हैं कि आज का दिन शुभ रहेगा। कामकाज में सफलता के साथ लाभ होगा। आज आप प्रशंसा के पात्र होंगे। आज सेहत सामान्य रहने वाली है। सोच योजनाबद्ध रहने वाली है इसलिए कामकाज में सफलता मिलेगी।मित्र या परिवार के लोगों के साथ आपकी अच्छी यात्रा होंगी, एक दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

- Advertisement -

मिथुन राशि (Gemini) आज का दिन आपके लिए रचनात्मक रहने वाला है। आज आपके दिमाग में अपने व्यवसाय के लिए नए-नए विचार आएंगे, लेकिन जिन्हें आपको अपने किसी पार्टनर से साझा करने से पहले अपने व्यापार में लागू करना होगा, तभी आप उनका लाभ उठा पाएंगे। आज आप किसी क्रेविटी को पुरा करने में आप दिन बिता कर सकते हैं, जो आपको अत्यधिक प्रिय होगी। आज आपको नौकरी में भी अपने किसी सीनियर से मदद मिलने के कारण आप अपना कार्य समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे और सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ मिलता दिख रहा है। सायंकाल का समय आज आप अपनी किसी इच्छा के पूरा होने के कारण प्रसन्न रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer) नौकरी में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आपके काम को सराहा जाएगा। व्यापार में भी नए समझौते होंगे जिस कारण मन खुश रहेगा। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में मातहतों का साथ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। अज्ञात भय रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।

सिंह राशि (Leo) आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा, क्योंकि नौकरी कर रहे जातकों के अधिकारी आज कार्य क्षेत्र में उनके कार्य में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकते हैं, जिसके कारण वह परेशान रहेंगे, लेकिन फिर भी अपने कार्य को पूरा करके ही दम लेंगे। आज आपको कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी आप अपने जूनियर से काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। आज आपका मन धर्म-कर्म के कार्यों के और भी अग्रसर होगा, जिसे देखकर आपके परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल के समय आज आप अपनी माता जी के साथ ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप करने जा सकते हैं, जिससे आपकी कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी।

कन्या राशि (Virgo) काम में परिश्रम अधिक करना पड़ेगा लेकिन उसका लाभ भी साथ के साथ मिलेगा जिस कारण प्रसन्नता होगी. परिवार के साथ मेलझोल और बढ़ेगा.स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सुख के साधन जुटेंगे।

तुला राशि (Libra) आज के दिन आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज आप अपने साथ-साथ दूसरों के कामों में भी हाथ डालने की कोशिश करेंगे, जिसके बाद में आपको परेशानी होगी, क्योंकि आज आप औरों के चक्कर में अपने कुछ कामो को आगे के लिए टाल देंगे, लेकिन व्यवसाय कर रहे लोगों ने यदि ऐसा किया, तो वह अपने लाभ के अवसरों को खो देंगे, इसलिए उन्हें सावधान रहना होग आज आपको अपने आस-पड़ोस में होने वाले वाद-विवाद से सावधान रहना होगा। यदि वह उसमें पड़े, तो वह लंबा खिंच सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी परिजन के घर शादी विवाह आदि में शामिल हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) आय से अधिक खर्चे होंगे जो आपकी परेशानी को और बढ़ा देंगे. ऐसे में बेवजह के खर्चों पर नियंत्रण करे और जहाँ आवश्यक हो वही खर्च करे। परिवार के छोटे सदस्यों की अध्ययन तथा स्वास्‍थ्य संबंधी चिंता रहेगी। विवाद से क्लेश संभव है। दूर से दु:खद समाचार मिल सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। भागदौड़ अधिक होगी।

धनु राशि (Sagittarius) आज के दिन बिजनेस कर रहे लोगों को जोखिम उठाने के मामले में सावधानी बरतनी होगी। यदि वह किसी बड़े लाभ के चक्कर में जोखिम उठाएंगे, तो उनको नुकसान अवश्य होगा, इसलिए आज उनको सावधान रहने की आवश्यकता है। नौकरी कर रहे जातकों ने यदि कहीं और अप्लाई किया था, तो आज कोई नया ऑफर उनके आसपास ही है, लेकिन उन्हें उसे पहचानकर अपने हाथ में लेना होगा, तभी वह उससे लाभ उठा पाएंगे। आज आपको अपने किसी मित्र के लिए भी कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। आज विवाह योग्य जातकों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है, क्योंकि उनके लिए विवाह के कुछ उत्तम प्रस्ताव आ सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) शाम के समय किसी अनजान व्यक्ति से बहस हो सकती है. ऐसे में व्यर्थ के झगड़ो में पड़ने की बजाए अपने काम पर ध्यान दे। भाई-बहन के साथ रिश्तो में मजबूती आएगी। राजभय रहेगा। जल्दबाजी व लापरवाही न करें। विवाद को बढ़ावा न दें। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। कुसंगति से बचें। हानि होगी।

read more :Horoscope Today 18 February 2022 : किसके लिए रहेगा आज का दिन शुभ जाने आज के राशिफल में 

कुंभ राशि (Aquarius) आज नौकरी कर रहे जातकों को अपने कार्यों को ध्यान पूर्वक करना होगा, क्योंकि यदि आज उन्होंने जल्दबाजी में किसी भी कार्य को किया, तो उनसे कोई भूल हो सकती है, जिसके कारण उनका कार्य खराब हो सकता है और उन्हें अपने अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। आज आपको कुछ मौसमी बीमारियां भी अपनी चपेट में ले सकते हैं, जिनसे बचने के लिए आपको सावधानी बरतनी होगी। व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज दिन सुखद रहेगा। आपको अपने भविष्य में पहले कभी लिए गए किसी निर्णय के लिए पछतावा हो सकता है, जिसके लिए आप अपने जीवनसाथी से सलाह मशवरा करेंगे। आज आप अपनी समस्या को लेकर अपने भाइयों से भी मदद मांग सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) आज के दिन किसी प्रकार का जोखिम ना ले क्योंकि यह आपके लिए शुभ नही रहेगा। किसी से अनबन भी है तो आज के दिन शांत रहे और बात को बढ़ने ना देसुख के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। अज्ञात भय रहेगा चिंता तथा तनाव रहेंगे। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचारों की प्राप्ति से प्रसन्नता रहेगी।

 

 

TAGGED: 18 फरवरी का राशिफल, aaj ka raashifal, HOROSCOPE, Horoscope 18 February, Horoscope Today 18 February 2022, आज का राशिफल, राशिफल
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article देश की राजधानी में एक महीने के अंदर दूसरी बार मिला तीन किलो का आईईडी बम, निष्क्रिय करने के लिए NSG की करवाई जारी  BIG NEWS : देश की राजधानी में एक महीने के अंदर दूसरी बार मिला तीन किलो का आईईडी बम, निष्क्रिय करने के लिए NSG की करवाई जारी 
Next Article Shukrawar Upay: शुक्रवार के दिन ये उपाय करने से खुश होंगी मां लक्ष्मी,हमेशा बनी रहेगी उनकी कृपा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CGNEWS:जिले में संचालित ईंट भट्ठों में बाल श्रम जोरों पर: पढ़ने की उम्र में काम कर रहे बच्चे, बाल श्रम रोकने में प्रशासन नाकाम
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ May 15, 2025
Sex Racket in CG : इस गांव के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, पुलिस ने मारा छापा, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए युवक-युवतियां
Sex Racket in CG : इस गांव के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, पुलिस ने मारा छापा, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए युवक-युवतियां
क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग May 15, 2025
CG CRIME : बाउंसर पर चाकू से हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, शराब के नशे में की थी गुंडागर्दी.....
CG CRIME : बाउंसर पर चाकू से हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, शराब के नशे में की थी गुंडागर्दी…..
क्राइम छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 15, 2025
CG Panchayat Secretary suspended : स्वच्छ भारत मिशन के क्रियान्वयन में लापरवाही, सचिव निलंबित
CG Panchayat Secretary suspended : स्वच्छ भारत मिशन के क्रियान्वयन में लापरवाही, सचिव निलंबित
Breaking News छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार May 15, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?