Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Raipur News : एनसीआरबी के अनुसार छत्तीसगढ़ में अपराधो में कमी – कांग्रेस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
रायपुरक्राइम

Raipur News : एनसीआरबी के अनुसार छत्तीसगढ़ में अपराधो में कमी – कांग्रेस

GrandNews
Last updated: 2022/02/20 at 5:40 AM
GrandNews
Share
4 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -

Raipur News Crime : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम (State Congress President Mohan Markam)ने कहा कि जिस छत्तीसगढ़ में भाजपा के राज में महिलायें और बच्चे असुरक्षित थे। प्रदेश में झलियामारी जैसी दुराचार की घटनायें होती थी। हर दिन तीन बलात्कार और हर दूसरे एक सामूहिक बलात्कार(gang rape)की घटनायें होती थी। कांग्रेस के राज में उसमें कमी आयी है। आज महिलाओं, बच्चों सहित पूरा छत्तीसगढ़ भय मुक्त हो गया है। एनसीआरबी द्वारा जारी किए गए आंकड़ों से स्पष्ट हो गया कि छत्तीसगढ़ में अपराधों में कमी आयी है। महिला और बच्चों की सुरक्षा को लेकर भूपेश सरकार (Bhupesh Sarkar)बेहद संवेदनशील है, जिसके कारण प्रदेश में महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध हुए अपराध (Crimes against women and children in the state)दर में सुखद गिरावट आई है। एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार बच्चों के विरुद्ध हुए अपराधों में 17 प्रतिशत की और महिलाओं के विरुद्ध हुए अपराधों में 10 प्रतिशत की कमी आई है। प्रदेश में लूट डकैती और हत्या के मामलों में भी कमी आई है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भूपेश सरकार की त्वरित एवं न्यायपूर्ण कार्यवाहियों के कारण प्रदेश अपराध मुक्त हो रहा है। महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेकर छत्तीसगढ़ पुलिस त्वरित कार्यवाही करते हुए न्याय दिलाने का काम कर रही है। पुलिस महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान भी चला रही है जिसके कारण जनता का पुलिस के प्रति विश्वास भी बढ़ा है। महिलाओं के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा पिंक गश्त टीमें बनाई गई हैं जिसके कारण अपराधी किसी भी घटना को अंजाम देने से डर रहे हैं और महिलाओं के लिए भयमुक्त वातावरण बना है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर हेल्प लाइन डायल 112 की व्यवस्था को व्यवहारिक एवं प्रभावी बनाया गया है। डायल 112 से सहायता मांगने की स्थिति में पुलिस न केवल प्रभावित या पीड़ित तक तत्काल पहुंचती है बल्कि आवश्यकता पड़ने पर उसे पुलिस वाहन में उसके गंतव्य (घर, ऑफिस, हॉस्टल) तक सुरक्षित पहुंचाया भी जाता है।

- Advertisement -

READ MORE :BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में इस दिन से खुलेंगे स्कूल, शत प्रतिशत क्षमता के साथ खुलने का आदेश जारी 

- Advertisement -

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि एनसीआरबी के आंकड़ो के अनुसार राज्य में लूट डकैती के अपराधो में भी कमी आयी है। 2016-17-18 के तीन साल में डकैती के 214 अपराध हुये थे। कांग्रेस राज में 2019-20-21 में छत्तीसगढ़ में यह घट कर 196 तक पहुंच गयी। एनसीआरबी के आंकड़े के अनुसार छत्तीसगढ़ में पिछले तीन साल में दर्ज लूट की सभी घटनाओं के अपराधियों को पकड़ा गया है। 2019-20-21 में छत्तीसगढ़ में हत्या के अपराधों में भी गिरावट 1.28 प्रतिशत की कमी आयी है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि राज्य के नागरिकों को भय मुक्त जीवन जीने का भय मुक्त वातावरण देना कांग्रेस सरकार की प्राथमिकता में है। यही कारण है कि कांग्रेस के राज में अपराधो में कमी आयी है। पुलिस के प्रति भी आम आदमी का भरोसा बढ़ा है। अपराध को रोकना और अपराधियों को दंडित करने की कार्यवाही से छत्तीसगढ़ में कानून का राज स्थापित हुआ है।

TAGGED: Bhupesh sarkar, Crimes against women and children in the state, RAIPUR NEWS, raipur news crime, State Congress President Mohan Markam
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Raipur News : केंद्र ने छत्तीसगढ़ द्वारा मांगे गये खाद में 45 प्रतिशत की कटौती किया है
Next Article Entertainment News: आलयना दत्ता नें अपने बिकिनी अवतार से बढ़ाया इंटरनेट का पारा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: 24 घंटे में पुलिस ने ढूंढ निकाला चोरी हुआ ट्रैक्टर, दो आरोपी गिरफ्तार
Grand News छत्तीसगढ़ May 16, 2025
BIG NEWS : संस्कृत विद्वान जगद्गुरु रामभद्राचार्य को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 58वें ज्ञानपीठ पुरस्कार से किया सम्मानित
NATIONAL देश May 16, 2025
CG : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने वाले 09 आरोपी गिरफ्तार, चाकूबाजी के दो फरार आरोपी भी पकड़े गए...
CG : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने वाले 09 आरोपी गिरफ्तार, चाकूबाजी के दो फरार बदमाश भी पकड़े गए…
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 16, 2025
CG: अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल राज्य के लिए नए जिला अध्यक्षों और चेयरपर्सन की सूची की घोषणा की है
CG: अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल राज्य के लिए नए जिला अध्यक्षों और चेयरपर्सन की सूची की घोषणा की है
Grand News NATIONAL देश May 16, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?