Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CRIME NEWS : राजधानी में भाजपा महिला नेत्री की हत्या, लिवइन पार्टनर के साथ बेटी ने वारदात को दिया अंजाम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsMURDERक्राइमदिल्ली

CRIME NEWS : राजधानी में भाजपा महिला नेत्री की हत्या, लिवइन पार्टनर के साथ बेटी ने वारदात को दिया अंजाम

GrandNews
Last updated: 2022/02/21 at 5:41 AM
GrandNews
Share
4 Min Read
राजधानी में भाजपा महिला नेत्री की हत्या, लिवइन पार्टनर के साथ बेटी ने वारदात को दिया अंजाम
राजधानी में भाजपा महिला नेत्री की हत्या, लिवइन पार्टनर के साथ बेटी ने वारदात को दिया अंजाम
SHARE
राजधानी में भाजपा महिला नेत्री की हत्या, लिवइन पार्टनर के साथ बेटी ने वारदात को दिया अंजाम
राजधानी में भाजपा महिला नेत्री की हत्या, लिवइन पार्टनर के साथ बेटी ने वारदात को दिया अंजाम

‘मां’ जिसके बुते किसी भी इंसान हो या फिर जानवर का जन्म होता है, उसकी हत्या का साहस जुटाना आसान कैसे हो सकता है। लेकिन कहा गया है कि कलयुग में कुछ भी संभव है, जिसका ताजा तरीन उदाहरण देश की राजधानी दिल्ली के आंबेडकर नगर से सामने आया है। यहां एक बेटी ने अपने लिवइन पाटर्नर के साथ मिलकर हत्या जैसे संगीन अपराध को अंजाम दिया है। अपनी मां का उसने गला रेतकर बड़ी बेरहमी से उन्हें मौत दे दी है।

Contents
पति को छोड़ चुकी है बेटीघर पर नहीं थे संघर्ष के निशानपुलिस को गुमराह करती रहीलिवइन पार्टनर को किया राजी

मृतका की शिनाख्त सुधा रानी (55) के रूप में हुई है। साल 2007 में भाजपा की टिकट से सुधा रानी ने पार्षद का चुनाव लड़ा था। इस हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने बेटी देवयानी (24) और लिवइन पार्टनर के दोस्त कार्तिक (23) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल सर्जिकल ब्लेड व अन्य सामान भी बरामद कर लिया है।

- Advertisement -
Ad image

पति को छोड़ चुकी है बेटी

दरअसल देवयानी अपने पति को छोड़कर अपने प्रेमी शिबू के साथ दक्षिणपुरी रह रही थी। मां को यह पसंद नहीं था। सुधा ने बेटी पर दबाव बनाने के लिए उसे प्रॉपर्टी से बेदखल करने की धमकी देकर खर्चा भी देना बंद कर दिया था। इससे नाराज होकर उसने वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद लूटपाट के दौरान हुई हत्या का रंग देने का प्रयास किया गया।

- Advertisement -

घर पर नहीं थे संघर्ष के निशान

दक्षिण जिले की पुलिस उपायुक्त ने बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे आंबेडकर नगर थाना पुलिस को एक मदनगीर के एक मकान में महिला की हत्या की सूचना मिली। सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वहां घर पर एक कमरे के बेड पर सुधा रानी का शव पड़ा था। बेडशीट पर चोरों ओर खून ही खून फैला था। कमरे में कोई जोर जबदरस्ती के निशान भी नहीं थे। यहां तक खून के छींटे फर्श पर भी नहीं गिरे थे। पुलिस को घर पर महिला की बेटी देवयानी मिली।

- Advertisement -

पुलिस को गुमराह करती रही

देवयानी ने बताया कि करीब 9.30 बजे दो बदमाश उनके घर में घुसे। उन्होंने पहले घर में रखा कैश और जेवरात लूटे। मां ने लूटपाट का विरोध किया तो आरोपियों ने गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने सुधा के शव का मुआयना किया तो उसके गले में सोने की चेन और शरीर पर बाकी जेवरात अपनी जगह मिले। देवयानी से पूछने पर वह बार-बार अपने बयान बदलने लगी। शक होने पर पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की। कुछ ही देर की पूछताछ के बाद देवयानी टूट गई। उसने मां की हत्या करने की बात कबूल कर ली।

लिवइन पार्टनर को किया राजी

देवयानी ने अपनी मां की हत्या के लिए लिवइन पार्टनर कार्तिक को तैयार किया। शनिवार शाम देवयानी ने घर में मौजूद अपने मामा संजय और मां सुधा को चाय में नींद की गोलियां मिलाकर दे दी। मामा दूसरे कमरे में सोता रहा। देवयानी ने आरोपी कार्तिक को बुला लिया। उस समय सुधा अपने बेड पर गहरी नींद में थी। आरोपी अपने साथ सर्जिकल ब्लेड लेकर आया था। कार्तिक ने सोते हुए ही सुधा का ब्लेड से गला रेत दिया। इसके बाद देवयानी ने लूट का मामला बनाने के लिए मां का कैश और जेवरात उसे दे दिए। पुलिस ने आरोपी कर्तिक को गिरफ्तार कर उसके पास से जेवरात बरामद कर लिए हैं।

TAGGED: Ambedkar Nagar Delhi News, BJP Lady Leader Killed, Daughter Killed Mother, Murder News, New Delhi Crime
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article ट्रक की टक्कर से अधेड़ की मौत, यूरिन करने उतरा था बस से नीचे CG ACCIDENT NEWS : छग हाईकोर्ट कर्मी सहित 6 की सड़क हादसे में मौत, कुल पांच हादसे और सभी बिलासपुर में
Next Article WhatsApp के इस फीचर ने लूटी महफिल! दूर हुई यूजर्स की शिकायत, जान बोले- मजा आ गया! WhatsApp के इस धमाकेदार फीचर को जानकर, झूम उठेंगे आप, जानिए इस नए फीचर के बारे में
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

khan sir’s wedding : रायपुर के 2 युवक पटना पहुंचे खान सर के रिसेप्शन में.., देश भर की कई नामचीन हस्तियां हुईं शामिल
छत्तीसगढ़ रायपुर June 7, 2025
History of Motorcycle: जानिए मोटरसाइकिलों का इतिहास, ये है दुनिया की सबसे पहेली मोटरसाइकिल 
Business Exclusive Grand News Racing Technology VIRAL VIDEO June 7, 2025
BOB Personal Loan : मात्र 5 मिनट में मिलेगा 50 हजार से 5 लाख का तक का लोन, बस आधार कार्ड की जरूरत, जानिए पूरी डिटेल्स 
देश June 7, 2025
CG NEWS: युक्तियुक्तकरण से दूरदराज़ के स्कूलों में पहुंचे शिक्षक, ग्रामीणों ने जताया आभार
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?