Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG NEWS : प्रदेश में सहारा इंडिया के चेयरमैन समेत 10 लोगों के खिलाफ दर्ज होगी FIR, कोर्ट ने दिया आदेश, जानिये क्या है पूरा मामला 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़क्राइमदेश

BIG NEWS : प्रदेश में सहारा इंडिया के चेयरमैन समेत 10 लोगों के खिलाफ दर्ज होगी FIR, कोर्ट ने दिया आदेश, जानिये क्या है पूरा मामला 

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/02/23 at 9:40 AM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
BIG NEWS : प्रदेश में सहारा इंडिया के चेयरमैन समेत 10 लोगों के खिलाफ दर्ज होगी FIR, कोर्ट ने दिया आदेश, जानिये क्या है पूरा मामला
BIG NEWS : प्रदेश में सहारा इंडिया के चेयरमैन समेत 10 लोगों के खिलाफ दर्ज होगी FIR, कोर्ट ने दिया आदेश, जानिये क्या है पूरा मामला
SHARE
BIG NEWS : प्रदेश में सहारा इंडिया के चेयरमैन समेत 10 लोगों के खिलाफ दर्ज होगी FIR, कोर्ट ने दिया आदेश, जानिये क्या है पूरा मामला
 

 

Contents
इनके खिलाफ दर्ज होगा मामलाजानिये क्या है पूरा मामला 
- Advertisement -

दुर्ग। जिले की कोतवाली पुलिस सहारा इंडिया के प्रमुख सुब्रत राय (Subrata Roy, head of Sahara India) सहित 10 लोगों के खिलाफ बुधवार को धारा 420, 409, 406 और 120बी के तहत केस दर्ज करेगी। सहारा इंडिया के प्रतियोगिता महोत्सव के अंतर्गत ईनामी राशि नहीं दिए जाने के मामले में सुनवाई करते हुए जिला कोर्ट दुर्ग ने सहारा इंडिया परिवार के चेयरमैन व प्रबंधक सहित 10 के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने का आदेश दिया है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

इस संबंध में दुर्ग कोतवाली टीआई भूषण एक्का (TI Bhushan Ekka) ने बताया कि आशीष नगर पश्चिम रिसाली निवासी शालिनी जैन (51 वर्ष) ने जिला न्यायालय दुर्ग में परिवाद पेश किया था। शालिनी के अधिवक्ता राजेंद्र जैन ने बताया कि सहारा इंडिया की प्रतियोगिता महोत्सव के अंतर्गत शालिनी जैन को 2 करोड़ 51 लाख की राशि दी जानी थी, जो कि नहीं दी जा रही है। इस मामले पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने सुब्रत राय सहारा सहित 10 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत सहित अन्य अपराधिक धाराओं में अपराध दर्ज करने के लिए दुर्ग कोतवाली पुलिस को आदेश दिया है।

- Advertisement -

 

इनके खिलाफ दर्ज होगा मामला

 

कोतवाली टीआई के मुताबिक कोर्ट के आदेश पर 23 फरवरी को सुब्रत राय सहाराश्री प्रबंध संचालक व चेयरमैन सहारा इंडिया निवासी गोमती नगर लखनऊ, ओम प्रकाश श्रीवास्तव उपसंचालक अलीगंज लखनऊ, अलख कुमार सिंह अधिशासी निदेशक अलीगंज लखनऊ, समरीन जैदी विभागाध्यक्ष सहारा फोरम सहारा इंडिया परिवार निवासी लखनऊ, सुधीर कुमार श्रीवास्तव तत्कालीन अध्यक्ष सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड अलीगंज लखनऊ, विनय श्रीवास्तव तत्कालीन एरिया मैनेजर सहारा इंडिया जोनल ऑफिस प्रेस कॉम्पलेक्स रायपुर, मनोज पांडे तत्कालीन क्षेत्रीय प्रबंधक सहारा इंडिया पुलगांव रोड पद्मनाभपुर दुर्ग, आलोक सुहाने तत्कालीन शाखा प्रबंधक पद्मनाभपुर दुर्ग, जय प्रकाश सिंह तत्कालीन लिपिक पद्मनाभपुर दुर्ग, पप्पू यादव तत्कालीन लिपिक पद्मनाभपुर दुर्ग के खिलाफ मामला दर्ज किया जा सकता है।

 

जानिये क्या है पूरा मामला 

 

पुलिस के मुताबिक शालिनी जैन 30 दिसंबर 2010 से सहारा इंडिया दुर्ग शाखा में अभिकर्ता(एजेंट) के रूप में कार्यरत थीं। सहारा इंडिया परिवार ने अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए एक प्रतियोगिता महोत्सव आयोजन 1 सितंबर 2015 से 30 सितंबर 2015 में करने की घोषणा की थी। इसके बाद उसने इसकी अवधि को बढ़ाकर 30 नवंबर से 30 मई 2016 तक कर दी थी। इस प्रतियोगिता ढेरों लुभावने पुरस्कारों की घोषणा की गई थी। इस प्रतियोगिता में शालिनी जैन ने भी भाग लिया था। इसमें उसे 7 जुलाई 2018 को प्लेटिनम ड्रा के माध्यम से 2 करोड़ रुपए का दूसरा पुरस्कार और गोल्ड ड्रा के माध्यम से 1.51 लाख के साथ कुछ अन्य पुरस्कार मिले थे।

 

इसके बाद सहारा इंडिया परिवार 21 जुलाई 2018 को एक सर्कुलर जारी किया कि ईनामी राशि को 36 महीने या उससे अधिक समय के लिए कंपनी द्वारा जारी स्पेशल री-इनवेस्टमेंट की योजना में निवेश करना होगा। शालिनी ने कुल 40 री-इनवेस्टमेंट योजनाओं का फार्म भरा। इसके बाद आलोक सुहाने के कहने पर उन्होंने पप्पू यादव के पास जमा कर दिया। जब शालिनी ने उन सभी री-इनवेस्टमेंट के भरे गए फार्म की रसीद मांगी तो उन्होंने उसे नहीं दिया और इधर उधर घुमाने लगे। शालिनी ने इसके लिए उन्हें पत्र भी लिखा, लेकिन उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद उसने न्यायालय में परिवाद पेश किया।

TAGGED: CG BIG NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, Durg News, सहारा इंडिया
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIPUR BIG NEWS : राजधानी में डीजे-धुमाल संचालकों के लिए नया फरमान, अब 10 बजे के बाद नहीं बजेगा बाजा, इन नियमों के उलंघन पर होगी क़ानूनी कार्रवाई  RAIPUR BIG NEWS : राजधानी में डीजे-धुमाल संचालकों के लिए नया फरमान, अब 10 बजे के बाद नहीं बजेगा बाजा, इन नियमों के उलंघन पर होगी क़ानूनी कार्रवाई 
Next Article इंडिया पोस्ट ऑफिस में निकली बम्पर भर्ती, दसवीं पास भी कर सकते है अप्लाई, जाने कैसे
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

GRAND NEWS : पंचतत्व में विलीन हुए वरिष्ठ समाजसेवी रामजी लाल अग्रवाल
छत्तीसगढ़ रायपुर May 25, 2025
CG NEWS : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात में छत्तीसगढ़ के इस जिले का किया जिक्र, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार
Grand News May 25, 2025
निलंबित
CG NEWS : दो आरक्षक निलंबित, एक ने महिला आरक्षक को भेजा अश्लील फोटो, तो दुसरे ने किया यह कांड 
Grand News May 25, 2025
RAIPUR NEWS : सिंदूर शौर्य यात्रा और सभा का आयोजन  
छत्तीसगढ़ रायपुर May 25, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?