Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG CRIME NEWS : विधवा महिला को जंगल में अकेला पाकर करना चाहता था दुष्कर्म, हुआ नाकाम तो कुल्हाड़ी मारकर कर दी हत्या, ऐसे हुआ खुलासा 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राइमछत्तीसगढ़जशपुर

CG CRIME NEWS : विधवा महिला को जंगल में अकेला पाकर करना चाहता था दुष्कर्म, हुआ नाकाम तो कुल्हाड़ी मारकर कर दी हत्या, ऐसे हुआ खुलासा 

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/02/23 at 11:17 AM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
CG CRIME NEWS : विधवा महिला को जंगल में अकेला पाकर करना चाहता था दुष्कर्म, हुआ नाकाम तो कुल्हाड़ी मारकर कर दी हत्या, ऐसे हुआ खुलासा 
CG CRIME NEWS : विधवा महिला को जंगल में अकेला पाकर करना चाहता था दुष्कर्म, हुआ नाकाम तो कुल्हाड़ी मारकर कर दी हत्या, ऐसे हुआ खुलासा 
SHARE
CG CRIME NEWS : विधवा महिला को जंगल में अकेला पाकर करना चाहता था दुष्कर्म, हुआ नाकाम तो कुल्हाड़ी मारकर कर दी हत्या, ऐसे हुआ खुलासा 
 

 

Contents
2 दिन बाद मिला शवआरोपी के घर तक पहुंच गया डॉगरात को घर आया तो पकड़ा गया
- Advertisement -

जशपुर। जिले में एक विधवा महिला की हत्या का मामला सामने आ रहा है। महिला को इसलिए एक युवक ने मार दिया क्योंकि वह उसे जंगल में अकेला पाकर उससे शारीरिक संबंध बनाना चाहता था। मगर महिला ने उसे इनकार कर दिया। इसी बात से नाराज युवक ने महिला से ही कुल्हाड़ी छीनकर उस पर हमला किया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामला आस्ता थाना क्षेत्र (Asta police station area) का है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

दरअसल, जरहापाठ निवासी जयपाल राम ने मंगलवार को इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया कि 19 फरवरी को मेरी बहन झिबरी बाई (50) घर से बकरी चराने के लिए मुनकूपाठ टोकरी के जंगल में गई थी। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। वह अब तक घर ही नहीं लौटी है। इसके बाद पुलिस ने इस केस में जांच शुरू की थी। जयपाल ने बताया था कि झिबरी बाई अपने पति की मौत के बाद से उसके साथ ही रहती थी।

- Advertisement -

 

2 दिन बाद मिला शव

 

शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और उसी जंगल में पड़ताल की तो झिबरी बाई का शव जंगल में एक झाड़ी के पास मिल गया। पुलिस को जब उसका शव मिला तो उसके शरीर में काफी चोट के निशान थे। सिर में किसी औजार से वार किया गया था। इसके बाद पुलिस ने उसी जंगल में और तलाश की तो घटनास्थल से कुछ दू्र में पुलिस को एक कुल्हाड़ी मिल गया। जिस पर खून लगा हुआ था। इस पर पुलिस ने एफएसअल की टीम और डॉग स्क्वॉयड को बुलाया।

 

आरोपी के घर तक पहुंच गया डॉग

इधर, एफएसएल की टीम जांच कर रही थी। वहीं डॉग स्क्वॉयड की टीम भी मौके पर पहुंची थी और उस कुल्हाड़ी को सूंघते हुए डॉग स्क्वॉयड का कुत्ता सुलेन्द्र राम के घर(28) के पास रुका। तब पुलिस को सुलेंद्र पर शक हुआ। जिसके बाद पुलिस ने सुलेंद्र के घर में भी पूछताछ की। मगर सुलेंद्र घर पर नहीं था। फिर पुलिस ने गांव और उसके काम करने के ठिकानों पर भी दबिश दी, पर उसका कुछ पता नहीं चला।

 

रात को घर आया तो पकड़ा गया

 

बताया गया की मंगलवार दिन में पता करने पर जब उसका कुछ पता नहीं चला तब पुलिस ने उसके घर के आस-पास लोगों को तैनात कर रखा था। उधर, रात के वक्त सुलेंद्र जब घर पहुंचा तब पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू की। पूछताछ मे सुलेंद्र ने बताया कि 19 फरवरी की दोपहर को वो जंगल में गया था। वहां उसने झिबरी बाई को देखकर सुलेंद्र ने कहा कि वह महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता था। इसलिए जबरदस्ती की। मगर वह नहीं मानी। इसलिए गुस्से में आकर पहले उसकी ही कुल्हाडी को छीना। फिर उसी कुल्हाड़ी से उसके सिर और शरीर के अन्य स्थानों पर वार किया। जिसके कारण उसकी वहीं मौत हो गई थी। आरोपी उसकी हत्या करने के बाद शव को झाड़ियों में डाल दिया था। फिलहाल आरोपी के बयान के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को पूरे मामले का खुलासा किया है।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, JASHPUR NEWS, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Crime news : पिता बना हैवान, नाबालिग बेटी की गला दबाकर ली जान, फिर शव के साथ जो किया जानकर हो जाएंगे हैरान
Next Article RAIPUR NEWS : नशे के खिलाफ राजधानी पुलिस की एक और कार्रवाई, भारी मात्रा में गांजा और नशीली टेबलेट के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार  RAIPUR NEWS : नशे के खिलाफ राजधानी पुलिस की एक और कार्रवाई, भारी मात्रा में गांजा और नशीली टेबलेट के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार 
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: 10 लीटर कच्ची महुआ शराब और 35 पांव देशी प्लेन शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार
क्राइम छत्तीसगढ़ सक्ती June 5, 2025
CG NEWS : पर्यावरण का अद्भुत संदेश देता सुशील गिड़िया का मकान, वृक्ष को बचाने घर की दीवारों में दी जगह
छत्तीसगढ़ राजनांदगांव June 5, 2025
04 JUNE 2025 HOROSCOPE: जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे बरतनी होगी सावधानी
Aaj Ka Rashifal 5 June 2025: आज गंगा दशहरा पर इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के भी हैं योग, पढ़ें दैनिक राशिफल
राशिफल June 5, 2025
GRAND NEWS: सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई ने स्व रामजीलाल अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?