Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Raipur News :जो भाजपा बीफ निर्यातक कंपनियों के चंदा से झंडा, बैनर खरीदकर चुनाव लड़ेगी उससे गौ माता की सेवा की उम्मीद करना बेमानी – कांग्रेस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
रायपुर

Raipur News :जो भाजपा बीफ निर्यातक कंपनियों के चंदा से झंडा, बैनर खरीदकर चुनाव लड़ेगी उससे गौ माता की सेवा की उम्मीद करना बेमानी – कांग्रेस

GrandNews
Last updated: 2022/02/23 at 8:20 AM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

Raipur News : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम (State Congress President Mohan Markam)ने कहा कि भाजपा बीफ निर्यातक कंपनियों के चंदा से झण्डा बैनर खरीदकर चुनाव लड़ती है, चुनाव में गौ माता के नाम से वोट मांगती है और सत्ता मिलने के बाद भाजपा के नेता बीफ खाने की सलाह देते हैं। ऐसी भाजपा (BJP)से गौ सेवा की उम्मीद करना बेमानी है। जिन राज्यो में भाजपा की सरकार (States in which BJP government)है वहाँ आज तक पशुधन के लिए कोई योजना नही बनी है। वहाँ गौ वंश पशुधन सड़को में भटक रहे है उनके रहने खाने का कोई प्रबंध नही किया गया, पशुधन के चारागाह जमीन पर भी भाजपा के नेता और उनके समर्थक कब्जा कर लिए है। छत्तीसगढ़ में 15 साल तक भाजपा की सरकार रही है उस दौरान भाजपा और आरएसएस से जुड़े लोग गौ सेवा के नाम से सरकारी अनुदान लेते थे और डकार जाते थे। भाजपा नेता के शगुन गौशाला में हजारों गायों की निर्मम हत्या, भूख, प्यास से हो गई थी। गायों के हाड मांस को बेचने के लिए भाजपा नेता ने गायों को भूखा रखा उन्हें पानी में डुबोया और पैरा भूसी में दबाया था।

- Advertisement -
Ad image

read more: Chhattisgarh News :पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने सदस्यता अभियान की समीक्षा की

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह बताएं भाजपा शासित राज्यों मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, हरियाणा सहित भाजपा शासित राज्यों में छत्तीसगढ़ की तरह ही कितने गोठानों का निर्माण किया गया है? पशुधन के रहने, खाने का क्या प्रबंध किया गया है? पशुपालकों के लाभ के लिए क्या योजना बनाई गई है?

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने 10581 गांवों में गोठान निर्माण की स्वीकृति दी है जिनमे 8119 गोठान निर्मित एवं संचालित है। गौठान समिति और महिला स्व-सहायता समूह के माध्यम से वर्मी कंपोस्ट खाद का निर्माण किया जा रहा है। महिला स्व-सहायता समूह के द्वारा 11 लाख 27 हजार क्विंटल वर्मी कंपोस्ट तथा 4 लाख 60 हजार क्विंटल से अधिक सुपर कंपोस्ट खाद का निर्माण किया गया है। महिला समूह गोबर से खाद के अलावा गो कास्ट दीया, अगरबत्ती, मूर्ति व अन्य सामग्री का निर्माण विक्रय कर रही है। राज्य सरकार ने अब तक 127 करोड़ 79 लाख रुपए का भुगतान किया है। दो लाख से अधिक ग्रामीण पशुपालन किसान इस योजना से लाभान्वित हो रहे हैं।

TAGGED: cg latest news today raipur, lockdown news in raipur, Raipur, raipur breaking news, Raipur crime, Raipur Hindi News, raipur in hindi news, Raipur Latest News, RAIPUR NEWS, raipur news cg, raipur news crime, raipur news latest, raipur news today, raipur today latest news, raipur today news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Optical Illusion News : हमेशा सच नहीं होता ‘आंखों देखी’, इस वायरल तस्वीर में छुपा है एक अनोखा राज
Next Article JAGDALPUR ACCIDENT : देर रात दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत, हादसे में दो चालक घायल
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Mahasamund : ये स्कूल है या किसी हॉरर फिल्म का सेट, छत पर दिखेंगे उल्टे लटके डरावने चमगादड़
Mahasamund : ये स्कूल है या किसी हॉरर फिल्म का सेट, छत पर दिखेंगे उल्टे लटके डरावने चमगादड़, पढ़िए हमारी ये खास रिपोर्ट
Grand News July 14, 2025
CG VIDHANSABHA : विधानसभा में जोरदार हंगामा, खाद-बीज की कमी और कालाबाजारी पर विपक्ष का विरोध, 23 विधायक निलंबित, कार्यवाही स्थगित 
छत्तीसगढ़ विधानसभा July 14, 2025
CG VIDHANSABHA LIVE : मानसून सत्र के पहले दिन दिवंगत नेता पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त और सदन के पूर्व सदस्य राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह को दी गई श्रद्धांजलि
CG VIDHANSABHA LIVE : मानसून सत्र के पहले दिन दिवंगत नेता पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त और राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह को दी गई श्रद्धांजलि
Breaking News छत्तीसगढ़ रायपुर July 14, 2025
GRAND NEWS पर देखिए छत्तीसगढ़ विधानसभा से प्रश्नकाल का Live प्रसारण
CG VIDHANSABHA LIVE : GRAND NEWS पर देखिए छत्तीसगढ़ विधानसभा से प्रश्नकाल का Live प्रसारण
छत्तीसगढ़ July 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?