Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: DEVOTIONAL NEWS : कब है महाशिवरात्रि, कौन सा होगा महायोग, राशि अनुसार कैसे करें पूजा, जानिए
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsधर्म

DEVOTIONAL NEWS : कब है महाशिवरात्रि, कौन सा होगा महायोग, राशि अनुसार कैसे करें पूजा, जानिए

GrandNews
Last updated: 2022/02/25 at 7:59 AM
GrandNews
Share
5 Min Read
कब है महाशिवरात्रि, कौन सा होगा महायोग, राशि अनुसार कैसे करें पूजा
कब है महाशिवरात्रि, कौन सा होगा महायोग, राशि अनुसार कैसे करें पूजा
SHARE
कब है महाशिवरात्रि, कौन सा होगा महायोग, राशि अनुसार कैसे करें पूजा
कब है महाशिवरात्रि, कौन सा होगा महायोग, राशि अनुसार कैसे करें पूजा

फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी यानी एक मार्च को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन पूजा, व्रत, साधना, मंत्रजाप तथा रात्रि जागरण का विशेष महत्व है। साथ ही इस दिन राशि अनुसार शिव पूजा करने का भी विशेष महत्व है। जिससे समस्त ग्रहों की पीड़ा दूर हो जाती है। पाप ग्रहों को अनुकूल बनाने और कमजोर ग्रहों को बलवान बनाने के लिए इस दिन अपनी राशि के अनुसार शिवजी को प्रसन्न करने के उपाय करेंगे तो आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी। आपके दूषित ग्रह भी शुभ होकर अच्छे फल देने लगेंगे। राशि अनुसार शिवजी की पूजा करने के लिए आपके नाम के अनुसार जो राशि बन रही है, उसी के अनुसार आपको उपाय करना चाहिए।

Contents
राशि अनुसार ऐसे करें शिव पूजाकष्टों का निवारण है शिव की पूजाजलाभिषेक से प्रसन्न होते हैं शिवभांग, धतुरा से भी करें अभिषेक

राशि अनुसार ऐसे करें शिव पूजा

मेष: मेष राशि का स्वामी मंगल हैं। महाशिवरात्रि पर लाल चंदन व लाल रंग के पुष्प, आंकड़े का पुष्प यदि भगवान भोलेनाथ को अर्पित करें तो यह बहुत ही पुण्य फलदायी रहता है। यदि पूजा के समय नागेश्वराय नम: मंत्र का जाप करने से लाभ मिलता है।

- Advertisement -
Ad image

वृषभ: इस राशि के स्वामी शुक्र माने जाते हैं। सफेद रंग आपके लिए शुभ है। वृषभ जातकों को भगवान शिव की पूजा चमेली के फूलों से करनी चाहिए। साथ ही शिव रुद्राष्टक का पाठ भी करना चाहिए।

- Advertisement -

मिथुन: मिथुन राशि के स्वामी बुध माने जाते हैं। मिथुन जातक भगवान शिव को तीन बेलपत्र, धतूरा, भांग अर्पित कर सकते हैं। साथ ही पंचाक्षरी मंत्र ओम नम: शिवाय का जाप करना भी आपके लिए लाभकारी रहेगा।

- Advertisement -

कष्टों का निवारण है शिव की पूजा

कर्क: कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं, जिन्हें भगवान शिव ने अपनी जटाओं में धारण कर रखा है। कर्क जातकों को शिवलिंग का अभिषेक भांग मिश्रित दूध, चावल व चंदन से करना चाहिए। रूद्रष्टाध्यायी का पाठ आपके कष्टों का हरण करने वाला हो सकता है।

सिंह: सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं। इन जातकों को कनेर के लाल रंग के पुष्प चढ़ाने चाहिए। इसके साथ ही घी का दीपक जलाएं, शिव चालीसा का पाठ करें। यह पूजन आपके लिए अति लाभकारी सिद्ध हो सकती है।

कन्या: कन्या के स्वामी बुध माने जाते हैं। कन्या जातकों को पूजा में बेलपत्र, धतूरा, भांग आदि सामग्री शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए। इसके साथ ही पंचाक्षरी मंत्र का जाप आपकी मनोकामनाओं को पूरी कर सकता है।

जलाभिषेक से प्रसन्न होते हैं शिव

तुला: तुला राशि के स्वामी शुक्र माने जाते हैं। माखन मिश्री युक्त दूध से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। साथ ही शिव के सहस्रनामों का जाप करें।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं। भोलेनाथ की पूजा आपको गुलाब के फूलों व बिल्वपत्र की जड़ से करनी चाहिए। इस दिन रूद्राष्टक का पाठ करने से आपकी राशि के अनुसार सौभाग्यशाली परिणाम मिलने लगते हैं।

धनु: बृहस्पति को धनु राशि का स्वामी माना जाता है। इन्हें पीला रंग प्रिय होता है। शिव की पूजा पीले रंग के फूलों से करनी चाहिए। प्रसाद के रूप में खीर का भोग लगाना चाहिए। आपके लिए शिवाष्टक का पाठ कष्टों का नाश करने वाला है।

भांग, धतुरा से भी करें अभिषेक

मकर: मकर शनि की राशि मानी जाती है। धतूरा, भांग, अष्टगंधा आदि से भगवान शिव की पूजा आपके लिए जीवन में शांति और समृद्धि लाने वाली होगी। साथ ही पार्वतीनाथाय नम: का जाप भी करना चाहिए।

कुंभ: कुंभ राशि के स्वामी भी शनि ही हैं। कुंभ जातकों को गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। साथ ही धन लाभ पाने के लिए शिवाष्टक का पाठ आपको करना चाहिए।

मीन: मीन राशि के स्वामी बृहस्पति हैं। मीन जातकों को पंचामृत, दही, दूध एवं पीले रंग के फूल शिवलिंग पर अर्पित करने चाहिए। पंचाक्षरी मंत्र ओम नम: शिवाय का चंदन की माला से 108 बार जाप करना चाहिए।

TAGGED: 2022 mein shivratri kab hai, Indian Festival, Lord Shiva, maha shivaratri 2022, Maha Shivratri 2022, maha shivratri kab hai 2022, mahashivaratri 2022, mahashivratri, Mahashivratri 2022, mahashivratri 2022 date, mahashivratri 2022 india, mahashivratri 2022 muhurat, mahashivratri 2022 song, mahashivratri kab hai, mahashivratri kab ki hai, mahashivratri katha, mahashivratri puja, mahashivratri puja vidhi, shivratri 2022, shivratri 2022 date, shivratri kab hai 2022, when is mahashivratri 2022, worship according to zodiac sign
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article SEBI Settlement Cycle : ख़ुशख़बरी, शेयर मार्केट में निवेशकों के लिए, आज शुरू होगा टी+1 सेटलमेंट सिस्टम, शेयर बेचने से एक दिन पहले ही हो जाएगा पेमेंट
Next Article देखनी है गंगूबाई काठियावाड़ी तो लेकर जाने पड़ेगी पेन किलर, केआरके ने दिया ये बड़ा बयान, जाने क्यों
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

2025 Suzuki V-Strom 800DE: भारत में लॉन्च हुई सुजुकी की ये एडवेंचर बाइक, जानिए फीचर्स और कीमत 
2025 Suzuki V-Strom 800DE: भारत में लॉन्च हुई सुजुकी की ये एडवेंचर बाइक, जानिए फीचर्स और कीमत 
Racing June 6, 2025
CG BREAKING : शिक्षकों की वरीयता सूची में गड़बड़ी, बम्निडीह शिक्षा अधिकारी एम.डी. दीवान निलंबित
CG BREAKING : शिक्षकों की वरीयता सूची में गड़बड़ी, बम्निडीह शिक्षा अधिकारी एम डी दीवान निलंबित
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 6, 2025
Indian Railways : अब नहीं चलेगी चालाकी! आधार वेरिफिकेशन के बिना नहीं बुक होगा तत्काल टिकट, रेलवे ने कसे शिकंजा
Grand News NATIONAL देश June 6, 2025
CG Sarkari Jobs 2025: छत्तीसगढ़ में 12वीं पास युवाओं के लिए 200 सरकारी पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू
CG Sarkari Jobs 2025: छत्तीसगढ़ में 12वीं पास युवाओं के लिए 200 सरकारी पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?