Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: LATEST BIG NEWS : चार महीनों से स्थिर पेट्रोल—डीजल के दाम, अब आ सकता है फिर बड़ा उछाल, क्या है इसके पीछे वजह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsNATIONAL

LATEST BIG NEWS : चार महीनों से स्थिर पेट्रोल—डीजल के दाम, अब आ सकता है फिर बड़ा उछाल, क्या है इसके पीछे वजह

GrandNews
Last updated: 2022/02/25 at 10:02 AM
GrandNews
Share
3 Min Read
चार महीनों से स्थिर पेट्रोल—डीजल के दाम
चार महीनों से स्थिर पेट्रोल—डीजल के दाम
SHARE
चार महीनों से स्थिर पेट्रोल—डीजल के दाम
चार महीनों से स्थिर पेट्रोल—डीजल के दाम

देश में दीवाली के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने पेट्रोल—डीजल (Petrol-Diesel) पर एक्साइज ड्यूटी (Excise Duty) को घटाकर देशवासियों को बड़ा तोहफा दिया था। जिसके बाद राज्यों ने भी उपभोक्ताओं को कुछ राहत दी थी। तब से देश में पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel) के दाम में स्थिरता बरकरार है, पर अब एक बार फिर इनकी कीमतों में उछाल आने की संभावना प्रबल हो गई है। इसके पीछे वजह रूस और यूक्रेन (Russia & Ukraine War) के बीच छिड़ी जंग है, जिसका सीधा असर भारतीय बाजार (Indian Market) पर पड़ सकता है।

Contents
तेल के मामले में काफी समृद्ध  रूसअन्य देशों को विवाद से दूर रहने की चेतावनीदीपावली के बाद से स्थिर हैं कीमतें
- Advertisement -

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Russia & Ukraine War) के चलते देश में पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम में 10 रुपए तक की बढ़ोतरी हो सकती है। मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को क्रूड आयल की कीमत 6.28 डॉलर बढ़कर 102.80 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया, वहीं दूसरी ओर WTI की कीमत 5.74 डॉलर की तेजी के साथ 98.84 डॉलर पहुंच गई। आपको बता दें साल सितंबर 2014 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि कि विश्व में कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच हो।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

तेल के मामले में काफी समृद्ध  रूस

यूक्रेन (Ukraine) के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने वाला रूस तेल के मामले में काफी समृद्ध देश है। रूस कच्चे तेल का दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक और प्राकृतिक गैस का सबसे बड़ा उत्पादक है। ऐसे में रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने के बावजूद ऊर्जा जरूरतों के लिए उसे दूसरे देशों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

- Advertisement -

अन्य देशों को विवाद से दूर रहने की चेतावनी

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी है और राजधानी कीव को भी घेर लिया है। साथ ही अन्य देशों को इस विवाद से दूर रहने की चेतावनी दी है। इस युद्ध के चलते आने वाले दिनों में भारत में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में भारी इजाफा हो सकता है।

- Advertisement -

दीपावली के बाद से स्थिर हैं कीमतें

गौरतलब है कि दीपावली के बाद से देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। फिलहाल देश में जारी 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हो सकती है। देश में पेट्रोल और डीजल की खुदरा बिक्री दर कच्चे तेल की कीमत 82-83 डॉलर प्रति बैरल के अनुरूप है, लेकिन इस कीमत पर तेल कंपनियों को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है। ऐसी में पूरी संभावना है कि उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होने के साथ ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हो सकती है।

TAGGED: PETROL DESIEL PRICE, russia ukraine war
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article WAR UPDATE : यूक्रेन की राजधानी कीव में घुसी रुसी सेना, रोकने के लिए यूक्रेन की सेना ने उड़ाया पुल
Next Article Lifestyle : बिना PPE KIT के घर बैठे कर सकते हैं प्रेगनेंसी टेस्ट,जानें कैसे
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG Road Accident: तेज रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना राजिम June 4, 2025
CG IAS News : IAS सौरभ कुमार की बढ़ी जिम्मेदारी, केंद्र में रेवन्यू डिपार्टमेंट में बने डायरेंक्टर 
Grand News छत्तीसगढ़ June 4, 2025
CG NEWS: पीएम आवास योजना में अतिक्रमण करने वालों पर निगम की कार्रवाई शुरू
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 4, 2025
SPORTS NEWS : एशियाई रैंकिंग जूनियर U14 टेनिस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दिखाया अपना हुनर, देखें आज के परिणाम 
Grand News June 4, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?