Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सड़क पर उतरे किसान, कृषि भूमि पर पावर प्लांट के विरोध में नेशनल हाइवे पर दिया धरना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़रायपुर

सड़क पर उतरे किसान, कृषि भूमि पर पावर प्लांट के विरोध में नेशनल हाइवे पर दिया धरना

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/02/25 at 2:09 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
SHARE

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

रायपुर। खैरझिटी, कौंवाझर, मालीडीह, कुकराडीह की कृषि भूमि पर करणी कृपा प्लांट को गैरकानूनी ढंग से लगाने एवं 70-80 गांव के जीवनदायनी कोडार बांध का पानी उद्योग को देने के विरोध में तुमगांव परिक्षेत्र के 16 गांव के किसान एवं आम जनता आज से अनिश्चित कालीन अखंड धरना का शुभारंभ सुबह 11.30 बजे हुई।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

प्रथम दिन धरना प्रदर्शन का नेतृत्व राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के अध्यक्ष अनिल दुबे दाऊ, जी.पी. चंद्राकर, इंजी. अशोक ताम्रकार, डॉ.पंचराम सोनी, छन्नू साहू, श्रीधर चंद्राकर, अलखराम साहू तथा धरना प्रदर्शन के मुख्य संचालक नन्दकिशोर यादव, नन्दलाल सिन्हा, तरेंद्र यादव (उप सरपंच), जीवनलाल साहू (सरपंच) चैनुराम साहू, डेविड चंद्राकर, वेदराम यादव, उदेराम चंद्राकर, नंदलाल पटेल, झाड़ूराम साहू, तोषन पटेल ने किया।

 

 

आज के धरना प्रदर्शन में खैरझिटी, कौंवाझर से 300 से अधिक किसान,जनता एवं महिलाओं ने भाग लिया। धरना सभा को संबोधित करते हुए राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे ने कहा कि खैरझिटी, कौंवाझर,मालीडीह, कुकराडीह के कृषि भूमि में गैरकानूनी ढंग से एवं षडयंत्र पूर्वक उद्योग लगाने का जोर आजमाइस कर रहा है। उसमें महासमुंद के विधायक सहित कुछ पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा दलाली करने में हाथ है। इसको रद्द कराने में आप लोगों की जागरूकता और संगठित होकर लड़ने पर ही सफलता निर्भर है। अन्नदाता प्रजा पालकों की लड़ाई छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा आपके साथ है। इस लड़ाई को अधिक मजबूत बनाओ। विधानसभा सत्र के दौरान 8 मार्च को राजधानी रायपुर में भी बड़ा प्रदर्शन कर राज्य शासन को मजबूर करेंगे कि कृषि भूमि में जहरीला प्रदूषण उगलने वाले उद्योग न लगे ऐसा कानून पास करे।

 

 

साथ ही यह भी कहा कि वन विभाग, जल संसाधन, पर्यावरण संरक्षण मंडल और पी.डब्ल्यू.डी.विभाग के एनओसी के बिना करणी कृपा प्लांट कैसे लगाया जा रहा है विधायक महासमुंद एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जवाब दें। राज्य आंदोलनकारी प्रदेश किसान नेता जी.पी. चंद्राकर ने कहा कि इस प्रस्तावित उद्योग को कोडार बांध का पानी देने से 70-80 गांव तबाह हो जाएगा। साथ ही जल, जंगल, जमीन, जन जीवन तबाह हो जाएगा। इसे हर हाल में निरस्त करना है और शासन द्वारा घोषित औद्योगिक क्षेत्र में इसे स्थानांतरित कराना है। किसान नेता इंजी.अशोक ताम्रकार ने कहा कि गांव, कृषि औऱ भावी पीढ़ी के लिए संघर्ष करना जरूरी है।

 

तुमगांव नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश चंद्राकर ने कहा कि अब छत्तीसगढ़ में केवल कृषि आधारित छोटे उद्योग की ही जरूरत है। धरना सभा को पूर्व केबिनेट मंत्री चन्द्रशेखर साहू, ओजस्वी कवि छन्नू साहू, जुझारू किसान नेता श्रीधर चंद्राकर, अलखराम साहू, डॉ.पंचराम सोनी, नंदकिशोर यादव, नंदलाल सिन्हा, तरेंद्र यादव(उप सरपंच) खैरझिटी, जीवन साहू(सरपंच) कुकराडीह, डिगेश्वरी चंद्राकर पूर्व सरपंच, डॉ. रेखराम साहू, जनकू साहू, घनश्याम पटेल (सरपंच) पिरदा, पारसराम ध्रुव, चैनुराम साहू, मोतीराम साहू, मोहन चंद्राकर, कौं वाझर के सरपंच, मालीडीह के सरपंच सहित अनेकों पंचायत प्रतिनिधि एवं किसानों ने सम्बोधित किया।

TAGGED: CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, RAIPUR NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIPUR NEWS : सरकारी नर्सरी के पानी की टंकी में मिली महिला की लाश, हत्या की आशंका CG CRIME NEWS : बिस्तर पर पड़ा मिला विवाहित युवती का शव, आर्केष्ट्रा में करती थी डांसर का काम, पति पर गहराया शक
Next Article दो बाइक आपस में टकराई, एक की मौत, दो घायल
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

GRAND NEWS : गूगल के इस नए फीचर से लोगों के उड़े होश! इंसानों की तरह बात करेगा आपका फोन, बस ऑन कर लें ये सेटिंग 
टेक्नोलॉजी May 23, 2025
CG NEWS : घर के अंदर मिली मां और दो बेटियों की लाश, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 23, 2025
CG Train Canceled : छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली डेढ़ दर्जन से अधिक ट्रेनें रद्द, कई डायवर्ट, देखें लिस्ट
छत्तीसगढ़ May 23, 2025
CG NEWS : अवैध खनन और रेत परिवहन पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 9 वाहन जब्त, माइनिंग टीम ने पितईबंद, बकली, चौबेबांधा में दी दबिश
गरियाबंद छत्तीसगढ़ May 23, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?