Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Raipur News :प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा की रमन सिंह अपना घर देखें की उनके क्या हाल हैं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
रायपुर

Raipur News :प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा की रमन सिंह अपना घर देखें की उनके क्या हाल हैं

GrandNews
Last updated: 2022/02/25 at 9:42 AM
GrandNews
Share
4 Min Read
SHARE

Raipur News : प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला (State Congress Communication Department President Sushil Anand Shukla)ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह (Former Chief Minister Raman Singh)के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि कांग्रेस सरकार से हर वर्ग खुश है किसान खुश है। उनका कर्जा माफ हो गया उनकी ऊपज की पूरी कीमत मिल रही है। युवा खुश है। 5 लाख युवाओं को रोजगार मिला आदिवासी खुश है। उनके लिये प्रभावी योजनायें बनाई गयी है, मजदूर खुश है, महिला खुश है, व्यापारी खुश है, उद्योगपति खुश है, बेहतर व्यापारिक महौल है, प्रदेश में सरकार के पक्ष में माहौल है कहीं कोई परेशानी है तो उस पर आत्मअवलोकन कर सुधार की बात करना ही लोकतांत्रिक चरित्र( democratic character)है। रमन सिंह को अपना घर और अपनी स्थिति को देखना चाहिए। उनकी प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी सार्वजनिक रूप से भाजपा के सभी मठाधीशों को उनकी हैसियत बताते हुए कह गई हैं कि किसी का भी चेहरा सामने नहीं किया जायेगा। नए और युवा चेहरों को टिकट दी जायेगी। इससे लगता है कि रमन सिंह तथा उनके कमीशन, घपला घोटाला गिरोह की भी टिकट की कोई गारंटी नहीं है। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections)में उनके पनामाश्री की टिकट कट चुकी है। अगले विधानसभा चुनाव (Assembly elections)में उनका पत्ता न कट जाए, इसी चिंता में वे होश हवास खो बैठे हैं और बदहवासी में उन्हें राज्य की बेहद लोकप्रिय सरकार के खिलाफ आक्रोश के सपने दिखाई दे रहे हैं।

- Advertisement -
Ad image

read more: Raipur news : भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं को भी बाँटा अमीर और गरीब में – कांग्रेस

- Advertisement -

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने रमन सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ की जनता में जबरदस्त आक्रोश रमन सिंह की सरकार के खिलाफ था। यह जन आक्रोश इतना व्यापक था कि जनता ने 65 पार का दावा करने वालों को 15 पर समेट दिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने 15 साल के जख्मों पर मरहम लगा दिया है। उन जख्मों को भर दिया है लेकिन रमन भाजपा की सरकार ने जनता को जो दर्द दिया, उसकी टीस कभी खत्म नहीं होगी। भाजपा और रमन सिंह कांग्रेस से टकराने का इरादा छोड़ दें क्योंकि जनता कांग्रेस के साथ है और भाजपा की हालत यह है कि उसके नेताओं को यहां के अपने नेताओं पर रत्ती भर भी भरोसा नहीं रह गया है। जिन पर उनकी पार्टी को ही भरोसा न हो, वे पता नहीं कैसे जनता का भरोसा पा लेने की सोच रहे हैं।

- Advertisement -

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रमन सिंह जो हवा हवाई बात कर रहे हैं, उससे उनकी सत्ता के लिए अधीरता का खुलासा हो रहा है। पंद्रह साल तक छत्तीसगढ़ को लूटते रहे। छत्तीसगढ़ को कंगाल बना दिया। फिर भी उनका दिल नहीं भरा। फिर छत्तीसगढ़ को लूटने के लिए छटपटा रहे हैं। उन्हें समझना चाहिए कि छत्तीसगढ़ की जनता ने हमेशा के लिए उन्हें ठुकरा दिया है और छत्तीसगढिया हितों की रक्षा करने वाली कांग्रेस सरकार से जनता सौ फीसदी संतुष्ट तथा प्रसन्न है। रमन सिंह छत्तीसगढ़ के सभी चुनावों में भाजपा की करारी हार और कांग्रेस की प्रचंड जीत के आंकड़े देखें और महसूस करें कि भाजपा और उनके प्रति जन आक्रोश में कहीं कोई कमी नहीं आई है।

TAGGED: @BHUPESH BAGHEL, Assembly Elections, bhupesh baghel, cm, Former Chief Minister Raman Singh, Lok Sabha Elections, RAIPUR NEWS, State Congress Communication Department President Sushil Anand Shukla
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री बघेल ने तिफरा फ्लाई ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण LIVE NEWS : मुख्यमंत्री बघेल ने तिफरा फ्लाई ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण, 107 करोड़ की लागत से हुआ तैयार
Next Article यूक्रेन-रूस युद्ध को लेकर ज्योतिष भविष्यवाणी, मकर राशि का शनि बनाता है युद्ध के योग, 1962 में भी बने थे ऐसे हालात
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG News : राष्ट्रीय कृषि विकास योजना का असर : जांजगीर-चाम्पा के किसान नई तकनीक से ले रहे शानदार फसल उत्पादन
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 23, 2025
CG NEWS: धाराशिव में दो पक्ष आमने-सामने, धारदार हथियारों से हमला, 6 गिरफ्तार, दो अस्पताल रेफर
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 23, 2025
Rashifal 23 June: “राहु-केतु का असर आज देगा बड़ा मौका! पढ़ें 23 जून 2025 का पूरा राशिफल — किसका दिन बनेगा धमाकेदार?”
Grand News राशिफल June 23, 2025
GRAND NEWS : मिस, मिसेज, मिस्टर एंड किड्स सेंट्रल इंडिया 3 के ग्रैंड फिनाले में दिखा फैशन का जलवा, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा
छत्तीसगढ़ रायपुर June 23, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?