Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Raipur News :खाद का कोटा कटवाने वाली भाजपा को कभी माफ नहीं करेंगे किसान – कांग्रेस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
रायपुर

Raipur News :खाद का कोटा कटवाने वाली भाजपा को कभी माफ नहीं करेंगे किसान – कांग्रेस

GrandNews
Last updated: 2022/02/26 at 8:31 AM
GrandNews
Share
4 Min Read
SHARE

- Advertisement -

Raipur News :प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम(State Congress President Mohan Markam) ने कहा कि भाजपा के छत्तीसगढ़ के नेताओं (leaders of chhattisgarh)के इशारे पर केंद्र ने छत्तीसगढ़(chhattisgarh) के खाद के कोटे को कम किया है। छत्तीसगढ़ का खाद का कोटा कटवाने वाली भाजपा को राज्य के किसान कभी माफ नहीं करेंगे। भाजपाई षड़यंत्र के कारण छत्तीसगढ़ के किसानों (farmers of chhattisgarh)को खाद नहीं मिल पा रहा। राज्य सरकार ने केंद्र द्वारा दिये गये खाद को किसानों को उनकी आवश्यकता तथा उपलब्धता अनुसार समुचित रूप से उपलब्ध करवाया। सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि खाद की कालाबाजारी न हो। राज्य में कहीं भी यूरिया और डीएपी खाद( dap compost)पर किसी को भी निर्धारित मूल्य से अधिक लेने की छूट नहीं है। कालाबाजारी और मुनाफाखोरी भाजपा की कमीशनखोर सरकार में हुआ करती थी। छत्तीसगढ़ में भाजपा के पतन के साथ ही जमाखोरी, मुनाफाखोरी तथा कालाबाजारी का अंत हो चुका है। जो कुछ लोग भाजपा के समय से लगी लत से प्रभावित होकर कीमत से अधिक दाम लेने की कोशिश करते हैं, उन पर फौरन कड़ी कार्रवाई होती है। पूरे राज्य में यूरिया और डीएपी (Urea and DAP)निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

read more :Raipur News :प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा की रमन सिंह अपना घर देखें की उनके क्या हाल हैं

- Advertisement -

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि किसान विरोधी भाजपा के नेताओं को कांग्रेस की सरकार में किसानों की खुशहाली देखी नहीं जा रही। किसान को उसकी मेहनत का न्यायपूर्ण प्रतिफल छत्तीसगढ़ में मिल रहा है। किसान को लागत से दोगुना मूल्य देने का वादा करने वाली मोदी भाजपा सरकार ने देश के किसान से धोखा किया और जब कांग्रेस की सरकार अपने राज्य के अन्नदाता के साथ न्याय कर रही है तो भाजपा अड़ंगा लगाती है। किसान को धान का 2500 रुपये न मिले, इसके लिए मोदी सरकार ने सारा जोर लगा दिया, तब भी कांग्रेस की सरकार राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत अंतर की राशि देकर किसानों का सम्मान कर रही है। किसान के खिलाफ कदम-कदम पर बाधाएं खड़ी करने वालों ने बारदाना संकट पैदा किया, तब भी कांग्रेस की सरकार ने दाना-दाना धान खरीदा। मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ का खाद का कोटा काट दिया। भाजपा की कोशिश है कि किसान को राहत न मिले। वह परेशान हो ताकि वह मजबूरी में भाजपा के साथ हो जाये। लेकिन किसान भाजपा की इन चालों से वाकिफ हैं। वे जानते हैं कि कांग्रेस की सरकार उनकी बेहतरी के लिए दिन रात काम कर रही है और भाजपा की मोदी सरकार छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ भेदभाव कर रही है। ऊपर से यहां के भाजपा नेता इस साजिश में शामिल होकर भ्रम फैलाने हाथ पैर मार रहे हैं।

- Advertisement -

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा है कि यदि किसानों के लिए घड़ियाली आंसू बहाने वाले उसके नेताओं में थोड़ी सी भी गैरत है तो मोदी सरकार से छत्तीसगढ़ का खाद का कोटा बढ़वाकर दिखाएं।

TAGGED: Chhattisgarh, dap compost, farmers of chhattisgarh, leaders of chhattisgarh, RAIPUR NEWS, State Congress President Mohan Markam, Urea and DAP
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Russia-Ukraine War : एयर इंडिया की एक और विशेष विमान लैंड, यूक्रेन में फंसे भारतीयों का रेस्क्यू ऑपरेशन Russia-Ukraine War : एयर इंडिया की एक और विशेष विमान लैंड, यूक्रेन में फंसे भारतीयों का रेस्क्यू ऑपरेशन
Next Article Business Idea : टमाटर की खेती से करें बंपर कमाई, जानिए इसकी उन्नत खेती का सबसे आसान तरीका
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

GRAND NEWS: सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई ने स्व रामजीलाल अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
CG NEWS: छत्तीसगढ़ में शालाओं और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण से शिक्षा में नया संतुलन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
CG NEWS: चिन्नास्वामी स्टेडियम हादसे पर सीएम साय ने जताया शोक, सरकार से की राहत कार्यों में तेजी लाने की अपील
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
CG Road Accident: तेज रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना राजिम June 4, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?