Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Raipur News :कल प्रदेश कांग्रेस की चुनाव संबंधी महत्वपूर्ण बैठक हुई संपन्न, लक्ष्य प्राप्त करने की ली शपथ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
रायपुर

Raipur News :कल प्रदेश कांग्रेस की चुनाव संबंधी महत्वपूर्ण बैठक हुई संपन्न, लक्ष्य प्राप्त करने की ली शपथ

GrandNews
Last updated: 2022/02/27 at 5:59 AM
GrandNews
Share
7 Min Read
SHARE

- Advertisement -

Raipur News : प्रदेश कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश निर्वाचन अधिकारी हुसैन दलवई(State Election Officer Hussain Dalwai), मुख्यमंत्री भूपेश बघेल(Chief Minister Bhupesh Baghel), प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम(State Congress President Mohan Markam), राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी द्वय डॉ. चंदन यादव(Chhattisgarh in-charge duo Dr. Chandan Yadav), सप्तगिरी शंकर उल्का(Saptagiri Shankar meteor), सहायक निर्वाचन अधिकारी नीरज बसोई(Assistant Returning Officer Neeraj Basoi), एआईसीसी के डाटा एनालिटिक्स विभाग के विशाल मीणा(Vishal Meena) की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में कांग्रेस सदस्यता अभियान की प्रगति समीक्षा की गयी तथा चुनाव कार्यक्रम भी घोषित हुआ।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि लक्ष्य 10 लाख है। पिछले समय 6 लाख थे, उसको प्राप्त करना है। कांग्रेस का सदस्य बनना सम्मान का विषय है। हमें घर बैठ कर सदस्य नहीं बनाना है, बल्कि कांग्रेसियों के घर जाकर सदस्य बनाना है। सम्मान देने से हमारा कार्यकर्ता खुद को गौरवान्वित महसूस करता है। सदस्यता हर ब्लॉक, हर जोन, हर सेक्टर में होना चाहिए। सदस्यता अभियान जन संपर्क का एक अच्छा अवसर है। हर जिले को दूसरे से बेहतर करने की कोशिश करना है। आपके पास अपनी सरकार की उपलब्धियों की फेहरिस्त है। उसको लेकर लोगों के पास जाना है। विपक्ष में रहते हमने तत्कालीन सरकार के खिलाफ खूब आंदोलन किया। सबने खूब कर्मठता दिखाई। अब अपने सफल कार्यक्रमों को लोगों को बताना है। हमें 2023 ही नहीं 2024 भी जीतना है। लगातार मोदी का ग्राफ गिर रहा है। चाहे नोटबंदी की बात हो, जीएसटी की बात हो, काले कानून की बात हो, रसोई गैस की बात हो, डीजल-पेट्रोल के दाम हो यह सब जनता देख रही है। अभी क्रूड ऑयल का दाम बढ़ा है लेकिन चुनाव के डर से दाम नहीं बढ़ा रहे है। यूक्रेन में हमारे बच्चे फंसे है। उनको समय पर लाने की पहल मोदी सरकार ने नहीं किया। यह केंद्र की नाकामी है। हमें केंद्र की नाकामी लगातार लोगों को बताना है। भाजपा के झूठ के खिलाफ भी लोगों को बताना है।

- Advertisement -

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने सदस्यता अभियान का विस्तृत प्रतिवेदन देते हुये बताया कि हम निर्धारित तिथि तक 10 लाख सदस्यों का लक्ष्य पूरा कर लेंगे। उन्होंने विभिन्न जिलों की सदस्यता की स्थिति की भी जानकारी दिया। उन्होंने डिजिटल सदस्यता के संदर्भ में जानकारी देते हुये बताया कि डाटा एनालिटिक्स विभाग के निर्देशानुसार संगठन चुनाव 2022-27 हेतु छत्तीसगढ़ प्रदेश में डिजिटल सदस्यता अभियान को गति प्रदान किया जा रहा है। डिजिटल सदस्यता अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा डिजिटल सदस्यता अभियान संयोजक, सह-संयोजक तथा जिला प्रभारी एवं विधानसभा प्रभारियों का नियुक्ति किया गया है। प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में पूरे सेटअप के साथ कंट्रोल रूम का गठन कर कार्य प्रारंभ किया गया है। डिजिटल सदस्यता अभियान के लिये बस्तर संभाग, दुर्ग संभाग, रायपुर संभाग, सरगुजा संभाग, बिलासपुर संभाग में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है। हम मजबूत संगठन सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के दम पर फिर से सरकार बनायेंगे।

- Advertisement -

सहायक निर्वाचन अधिकारी नीरज बसोई ने कहा कि छत्तीसगढ़ में संगठन मजबूत है। बढ़िया सदस्यता अभियान चल रहा है जो जितना अधिक सदस्यता करेगा वह उतना सफल रहेगा।

read more : Raipur News : डॉ राधाबाई शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम का समापन, छात्राओं को बांटा गया पुरस्कार

प्रदेश निर्वाचन अधिकारी हुसैन दलवई ने कहा कि आपके मुख्यमंत्री की पूरे देश में चर्चा है। ऐसा नेता हो तो हमारे महाराष्ट्र में भी सरकार आ जायेगी। छत्तीसगढ़ में जो घोषणा में कहा है कांग्रेस ने सरकार में आने के बाद उन घोषणाओं को पूरा भी किया। सरकार ऐसे ही काम करेगी तो आने वाले चुनाव में छत्तीसगढ़ में 80 सीटें आयेगी। कांग्रेस ने आश्वासन दिया था किसानों को राहत देगें, गरीबों को राहत देंगे, आपने दिया। हम संगठन चुनाव के लिये हर जिलें में जायेंगे। पार्टी की सदस्यता अभियान पर विशेष ध्यान देना है। 10 लाख सदस्यता का लक्ष्य पूरा होना चाहिए। हर बूथ पर हर प्रकोष्ठ के लोग होना चाहिए। संगठन बूथ स्तर तक मजबूत हो। कांग्रेस की सदस्यता अभियान के ढांचे में फर्जीवाड़े का कोई स्थान नहीं है। हमें मोदी आरएसएस के द्वेश, साम्प्रदायिकता हिंसा वाली प्रवृत्ति से देश को बचाना है। मजबूत संगठन बना कर हमें राज्य में कांग्रेस की सरकार वापस लाना है तथा 2024 में 11 सांसद चुनकर संसद में भेजना है। यह देश के लिये जरूरी है। मोदी भाजपा ने पं. जवाहर लाल नेहरू के द्वारा बनाये भारत को तोड़ने का काम किया है।

राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सप्तगिरि शंकर उल्का ने कहा कि हमें सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा करने के साथ यह भी देखना है कि जो सदस्य बने वे कांग्रेस की विचारधारा रीति-नीति में विश्वास रखते हो। हमें 2023 के साथ 2024 का चुनाव भी जीतना है।

राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ. चंदन यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ हर मामले में बेहतर कर रहा सदस्यता अभियान में भी राज्य का परफार्मेंस देश के अन्य राज्यों से बेहतर होना चाहिये। सभी जिला अध्यक्षों को निर्धारित तिथि तक सदस्यता पूर्ण करनी है। सदस्यता अभियान ऐसा संगठनात्मक कार्यक्रम है जो हमारी जड़ों को मजबूत करेगा।

बैठक का संचालन प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला ने किया।
प्रदेश कार्यकारिणी, जिला, शहर कांग्रेस के अध्यक्ष गण, मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ- विभागों के प्रदेश अध्यक्षों एवं डिजिटल मेम्बरशिप हेतु नियुक्त विधानसभा प्रभारी गण उपस्थित थे।

TAGGED: # Chief Minister Bhupesh Baghel, Assistant Returning Officer Neeraj Basoi, Chhattisgarh in-charge duo Dr. Chandan Yadav, important meeting, RAIPUR NEWS, Saptagiri Shankar meteor, state Congress, State Congress President Mohan Markam, State Election Officer Hussain Dalwai, Vishal Meena, Yesterday
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article सकुशल वतन वापसी पर रो पड़े स्टूडेंट, भारत सरकार का दिल से कर रहे धन्यवाद Russia-Ukraine War : सकुशल वतन वापसी पर रो पड़े स्टूडेंट, भारत सरकार का दिल से कर रहे धन्यवाद
Next Article अमेरिका को जेलेंस्की की दो टूक, 'देना है तो साथ दें, बेवजह की सलाह ना दें' Russia-Ukraine War : अमेरिका को जेलेंस्की की दो टूक, ‘देना है तो साथ दें, बेवजह की सलाह ना दें’, पढ़िए पूरी खबर
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG BREAKING : खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 13 हाइवा जब्त
CG BREAKING : खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 13 हाइवा जब्त
Breaking News छत्तीसगढ़ दुर्ग May 13, 2025
Bastar : हिमांशु ने बढ़ाया बस्तर का मान, राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जीता रजत पदक
Bastar : हिमांशु ने बढ़ाया बस्तर का मान, राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जीता रजत पदक
छत्तीसगढ़ बस्तर May 13, 2025
Chhattisgarh : CM विष्णुदेव साय के प्रवास ने बदल दी बल्दाकछार के टिकेश्वर की ज़िंदगी, सुशासन तिहार में युवा को मिली नौकरी
Chhattisgarh : CM विष्णुदेव साय के प्रवास ने बदल दी बल्दाकछार के टिकेश्वर की ज़िंदगी, सुशासन तिहार में मिली नौकरी
छत्तीसगढ़ May 13, 2025
14 Naxalites surrendered in CG : लाल आतंक को बड़ा झटका; 5 महिला समेत 16 लाख के इनामी 14 नक्सलियों ने किया सरेंडर
14 Naxalites surrendered in CG : लाल आतंक को बड़ा झटका; 5 महिला समेत 16 लाख के इनामी 14 नक्सलियों ने किया सरेंडर
Breaking News छत्तीसगढ़ सुकमा May 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?