Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Mahashivratri 2022 : छत्तीसगढ़ के इस शहर में मनाई गयी पारंपरिक “महाशिवरात्रि”, शिव के बारती बनें शहरवासि
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
रोचक खबरें

Mahashivratri 2022 : छत्तीसगढ़ के इस शहर में मनाई गयी पारंपरिक “महाशिवरात्रि”, शिव के बारती बनें शहरवासि

GrandNews
Last updated: 2022/03/01 at 9:13 AM
GrandNews
Share
5 Min Read
SHARE

Mahashivratri 2022 :फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी (Chaturthi of Krishna Paksha of Falgun month)पर महाशिवरात्रि(mahashivratri) का त्यौहार मनाया जाता है। आज महाशिवरात्रि का पर्व है और आज कि रात शिव जी की बारात (Shiva’s procession)बैंड बाजों के साथ निकलती है और भगवान(Shiva and Parvati’s marriage) हुआ था। रात में भगवान कि पूजा करने के बाद फलाहार किया जाता है। अगले दिन सवेरे जौ, तिल,और खीर और बेल पत्र का हवन करके व्रत समाप्त किया जाता है।

- Advertisement -
Ad image
https://grandnews.in/wp-content/uploads/2022/03/WhatsApp-Video-2022-02-28-at-21.38.08.mp4

बैंड बाजे के साथ शिव जी कि निकली बारात
छत्तीसगढ़ के धमतरी में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ शिवजी की बारात निकाली गई। जिसमें बाजे गाजे भूत प्रेत और शिवजी के रूप में झांकियां धमतरी को शिवमय कर दिया। बनारस की तर्ज पर धमतरी जिले में निकली झांकी  विंध्यवासिनी मंदिर से शुरू हुई शिवजी की बारात रामबाग होते हुए शहर के प्रमुख मार्ग होकर इतवारी बाजार स्थित बूढ़ेश्वर मंदिर पहुंची। इस दौरान शिवजी की बारात में रास्ते भर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा और फूल मालाओं से स्वागत किया।

- Advertisement -

also read :Recipe Tips : अगर अभी तक आपने नहीं सोचा है की क्या खा कर तोड़ेंगे आज का व्रत, तो ले कर आएं हैं आपके लिए कुछ स्पेशल, जानें यहां

- Advertisement -

दरअसल महाशिवरात्रि के एक दिन पहले धमतरी में भोले के भक्तों द्वारा भोले बाबा की बारात निकाली गई। जिसमें धमतरी जिले के भक्त श्रद्धालु समेत दूरदराज से भक्त भोले बाबा की बारात में शामिल होने पहुंचे। भोले बाबा की बारात में रंग बिरंगे लोग शामिल हुए। मानव भोले बाबा का विवाह होना है,और भोले बाबा के आसपास रहने वाले भूत प्रेत अवघड दानी भूत प्रेत पिशाचिनी और तमाम तरह की वेशभूषा में लोग अपने भोले के बारात में शामिल होने पहुंचे थे धमतरी का वातावरण मानो कैलाश पर्वत सा प्रतीत हो रहा था। और भगवान भोलेनाथ स्वयं विराजमान नजर आ रहे थे। भक्तों में एक अजब सी आस्था दिखाई दे रही थी। अपने भोले को लेकर बीते 2 वर्ष पहले इस आयोजन की शुरुआत हुई और यह दूसरा वर्ष भी सफलतापूर्वक संपन्न हुआ जहां धमतरी के गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधि और वह तमाम लोग शामिल हुए जिन्हें भोले बाबा पर अटूट आस्था है। धमतरी पुलिस द्वारा भी सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था इस बारात पर नजर आए। बता दें कि शिवजी की बारात का रास्ते भर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा और फूल मालाओं से स्वागत किया।

https://grandnews.in/wp-content/uploads/2022/03/WhatsApp-Video-2022-02-28-at-21.38.11.mp4

शिव पार्वती जी के विवाह से जुड़ी कथा
शिव पार्वती के विवाह से जुड़ी एक दिलचस्प कथा रोचक है, जिसमें कहा जाता है कि शिव जी की बारात देखकर पार्वती मां बेहोश हो गई थीं। दरअसल पार्वती मां शिव जी को पसंद करती थीं और शिव जी को मन ही मन अपना पति मान लिया था। उन्होंने शिव जी को अपना पति बनाने के लिए कड़ी तपस्या शुरू की। कठोर तपस्या के बाद शिवजी सामने आए और कहा कि वो किसी राजकुमार से शादी कर लें क्योंकि उनके साथ रहना आसान नहीं होगा। लेकिन पार्वती ने कहा कि वो विवाह करेंगी तो सिर्फ शिव से ही। पार्वती का प्रेम देखकर शिवजी ने शादी के लिए हां कर दी।

जब शिवजी बारात लेकर आए तो हर कोई हैरान रह गया। क्योंकि शंकर जी की बारात में भूत-प्रेत और आत्माएं थीं, क्योंकि शिवजी देवताओं के साथ दानवों के भी इष्ट हैं। बारात में शिव जी का रूप देखकर पार्वती बहुत डर गईं। शिव जी का ये रूप देखकर पार्वती की मां ने कहा कि अपनी बेटी का हाथ ऐसे दूल्हे के हाथ में नहीं सौंपेंगी। स्थिति जब बिगड़ने लगी तो पार्वती ने भोलेनाथ से प्रार्थना की और कहा कि उनके रीति रिवाजों के अनुसार वो तैयार होकर आए। शिव जी ने पार्वती की बात मान ली और सभी देवताओं से कहा कि उन्हें शादी के लिए तैयार करें। इसके बाद शिव जी को दैवीय जल से नहलाकर पुष्पों से तैयार किया गया। जब इस रूप में शिवजी पहुंचे तब जाकर पार्वती से उनका विवाह हुआ। शिव और पार्वती की शादी के दिन ही महाशिवरात्रि मनाई जाती है।

 

 

TAGGED: 1 march 2022 mahashivratri, maha shivaratri 2022, Maha Shivratri 2022, mahashivratri, Mahashivratri 2022, mahashivratri 2022 marathi, mahashivratri 2022 song, mahashivratri bhajan, mahashivratri katha, mahashivratri katha 2022, mahashivratri song, mahashivratri status 2022, mahashivratri vrat 2022, mahashivratri vrat vidhi 2022, sadhguru mahashivratri, sadhguru mahashivratri 2022, shivaratri 2022, shivratri 2022, when is mahashivratri 2022
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG ACCIDENT NEWS : तेज रफ़्तार बाइक ने छीना तीन बहनों से उनका इकलौता भाई, पीछे से टक्कर लगने से 16 वर्षीय बालक की मौत CG ACCIDENT NEWS : तेज रफ़्तार बाइक ने छीना तीन बहनों से उनका इकलौता भाई, पीछे से टक्कर लगने से 16 वर्षीय बालक की मौत
Next Article पारंपरिक अस्त्र-शस्त्रों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाल साधु-संतों व नागा साधुओ ने शाही कुंड में किया पर्व स्नान, गूंजा हर-हर महादेव का जयघोष
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात*
Grand News June 6, 2025
CG NEWS: बस्तर अब डर से नहीं, डिजिटल बदलाव से पहचाना जा रहा है: विष्णुदेव साय
Grand News छत्तीसगढ़ बस्तर June 6, 2025
CG NEWS: वृक्षारोपण से भविष्य सुरक्षित करने की मुहिम, 5 जून से स्नेहा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की पहल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 6, 2025
CG NEWS: विधायक अनुज ने यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल का किया शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?