Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG CRIME NEWS : माता-पिता की डांट से आया इतना गुस्सा, नाबालिग बेटे ने हत्या कर जमीन में गाड़ा शव, बदबू आने पर हुआ खुलासा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राइमछत्तीसगढ़सरगुजा

CG CRIME NEWS : माता-पिता की डांट से आया इतना गुस्सा, नाबालिग बेटे ने हत्या कर जमीन में गाड़ा शव, बदबू आने पर हुआ खुलासा

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/03/04 at 2:06 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
CG CRIME NEWS : बड़ा बेटा पंहुचा घर तो नहीं मिले माँ बाप, बदबू आने पर हुआ दिल दहला देने वाला खुलासा 
CG CRIME NEWS : बड़ा बेटा पंहुचा घर तो नहीं मिले माँ बाप, बदबू आने पर हुआ दिल दहला देने वाला खुलासा 
SHARE

CG CRIME NEWS : बड़ा बेटा पंहुचा घर तो नहीं मिले माँ बाप, बदबू आने पर हुआ दिल दहला देने वाला खुलासा 

Contents
गुस्सैल स्वस्भाव का है लड़का शवों को घर में दफनाया 
- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

सरगुजा। जिले से हत्या का सनसनी खेज मामला सामने आया है। यहाँ 17 साल के लड़के ने अपने ही माता-पिता को मार कर उनका शव घर में ही दफना दिया। हत्याकांड का पता 5 दिन बाद चला जब लड़के का बड़ा भाई घर पहुंचा। उसे घर में माता-पिता तो नहीं मिले, पर वह घर में आ रही बदबू से घबरा गया। उसने फौरन पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ में छोटे बेटे ने माता-पिता की हत्या कर शव दफनाने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, सरगुजा (SARGUJA) जिले में उदयपुर क्षेत्र के खोधला गांव (Khodhala Village) में रहने वाले जयराम सिंह (50) और फूलसुंदरी बाई (45) के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा हेमंत अपनी पत्नी के साथ ससुराल में रहता है। वह गुरुवार को घर पहुंचा तो मां-बाप नहीं थे। उसने आसपास पूछा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। घर के अंदर भी काफी बदबू आ रही थी। इस पर हेमंत ने पुलिस को सूचना दी।

 

देर रात पुलिस पहुंची और छोटे भाई से पूछताछ की तो हत्याकांड का खुलासा हो गया। छोटे भाई ने ही अपने माता-पिता की हत्या कर उनके शवों को घर के अंदर गड्‌ढा खोदकर दफना दिया। पहले पिता के शव को दफनाया। इसके दो दिन बाद उसने मां के शव को दफनाया। इसके बाद भी वह वहीं रहता, सोता रहा। वह खाना भी वहीं पर बनाता था। इस खुलासे से पुलिस वाले भी सकते में आ गए। इसके बाद शवों को निकाला गया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

 

गुस्सैल स्वस्भाव का है लड़का 

 

आरोपी लड़का 12वीं फेल है और काफी गुस्सैल स्वभाव का है। पुलिस के मुताबिक उसे हमेशा लगता था कि उसके माता-पिता बड़े भाई को उससे ज्यादा तवज्जो देते हैं। उसे प्यार भी नहीं करते। बड़े भाई की एक साल पहले ही शादी हुई है। वह माइंस में मजदूरी करता है और अपने ससुराल में रहता है। कभी-कभी ही गांव आता था। आरोपी कुछ नहीं करता था, इसके चलते अक्सर माता-पिता उसे डांटते-फटकारते भी थे। आशंका है कि इसी बात को लेकर उसके मन में और गुस्सा भर गया था। हालांकि पुलिस को लगता है कि लड़के की मानसिक हालत ठीक नहीं है। मामले की जांच और गांव वालों से पूछताछ भी की जा रही है।

शवों को घर में दफनाया 

पुलिस पूछताछ में आरोपी किशोर ने बताया कि उसने माता-पिता की हत्या करीब 5-6 दिन पहले लकड़ी काटने वाली वसूली से की थी। पहले घर में पिता का शव दफना दिया, लेकिन मां को दो दिन बाद दफनाया। इसके बाद उसी घर में सोता और खाना बनाता रहा। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भेजा गया है। वह मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने ही आरोपी के बयान लिए और फिर शवों को बाहर निकलवाया।

 

 

पुलिस बोली- लड़के की मानसिक हालत ठीक नहीं
SDOP अखिलेश कौशिक ने बताया कि पूछताछ में लड़के ने कहा कि माता-पिता उससे प्यार नहीं करते थे। वह उसके भाई और भाभी को ज्यादा चाहते थे। इसके चलते उनकी हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्ट्या लड़के की मानसिक हालत ठीक नहीं लग रही है। उसने गुस्से में वारदात को अंजाम दिया। दोनों की हत्या एक ही दिन की, लेकिन दफनाया अलग-अलग दिन। इस वारदात में फिलहाल आगे कार्रवाई जारी है।

TAGGED: CG CRIME NEWS, CG CRIME NEWS IN HINDI, LATEST NEWS OF CG, Sarguja Crime News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG NEWS : मस्जिद में नमाज के दौरान बम विस्फोट, 30 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल  BIG NEWS : मस्जिद में नमाज के दौरान बम विस्फोट, 30 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल 
Next Article CG TRANSFER BREAKING : तहसीलदारों का हुआ तबादला, भेजे गए इधर से उधर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश   CG TRANSFER BREAKING : पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी, TI, SI और ASI सहित कई पुलिसकर्मियों का तबादला, देखें सूची
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG Tiranga Yatra: तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश, CM साय बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट
CG Tiranga Yatra : रायपुर तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश, CM साय बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट
छत्तीसगढ़ रायपुर May 14, 2025
CG Politics : कलेक्टर ने विधायक को किया अनदेखा, क्या राजनीतिक मतभेद है वजह?
CG Politics : कलेक्टर ने विधायक को किया अनदेखा, क्या राजनीतिक मतभेद है वजह? पढ़िए पूरी खबर
कांकेर छत्तीसगढ़ राजनीति May 14, 2025
Chhattisgarh Naxal Encounter : कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों ने 31 माओवादियों को मार गिराया, 2025 में अबतक 174 हार्डकोर नक्सली ढेर  
Chhattisgarh Naxal Encounter : कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों ने 31 खूंखार माओवादियों को मार गिराया, सभी की हुई शिनाख्त, 2025 में अब तक 174 नक्सली ढेर
Breaking News छत्तीसगढ़ May 14, 2025
Operation Sindoor : सिंदूर की कीमत दुनिया ने देखी, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- पहलगाम की घटना के बाद भारत ने दिया निर्णायक जवाब
Operation Sindoor : सिंदूर की कीमत दुनिया ने देखी, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- पहलगाम की घटना के बाद भारत ने दिया निर्णायक जवाब
छत्तीसगढ़ May 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?