Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG BREAKING : कल से शुरु हो रहे छत्तीसगढ़ के बजट सत्र पर बड़ा सवाल, आखिर कब​ तक चल पाएगा सदन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsBUDGETछत्तीसगढ़विधानसभा

BIG BREAKING : कल से शुरु हो रहे छत्तीसगढ़ के बजट सत्र पर बड़ा सवाल, आखिर कब​ तक चल पाएगा सदन

GrandNews
Last updated: 2022/03/06 at 6:50 AM
GrandNews
Share
3 Min Read
राज्यपाल के अभिभाषण से पहले ही, विपक्ष ने सदन में मचाया हंगामा
राज्यपाल के अभिभाषण से पहले ही, विपक्ष ने सदन में मचाया हंगामा
SHARE
कल से शुरु हो रहे छत्तीसगढ़ के बजट सत्र पर बड़ा सवाल
कल से शुरु हो रहे छत्तीसगढ़ के बजट सत्र पर बड़ा सवाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र सोमवार 7 मार्च से शुरु हो रहा है। इस बार विधानसभा सचिवालय ने सत्र को लेकर जो अधिसूचना जारी की है, उसके मुताबिक बजट सत्र 7 मार्च से शुरु होकर 25 मार्च तक संचालित किया जाएगा। इस दौरान कुल 13 बैठकों के आयोजन की जानकारी विधानसभा सचिवालय ने दी है, जिसके लिए सतापक्ष की ओर से सहमति मिल गई है और वे सभी बैठकों में शामिल होने के लिए रजामंद हैं।

Contents
भागती दिखी भाजपासमन्वयता की कमीकब तक शामिल होगी भाजपा
- Advertisement -

सवाल यहां पर विपक्ष का है। विपक्ष यानी भाजपा, जिन्होंने छत्तीसगढ़ में 15 सालों तक शासन किया तो कांग्रेस को विपक्ष की तमाम रणनीतियों में पारंगत होने का भरपूर मौका दिया। आलम यह है कि कांग्रेस पहले से ही सत्ताधारी होने का गुण लिए हुए थी, अब विपक्ष का भी पूरा ज्ञान उनके पास है। ऐसे में भाजपा जो विधानसभा में महज 14 की संख्या के साथ सत्तापक्ष कांग्रेस की विशालता के सामने बौनी नजर आती है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

भागती दिखी भाजपा

बीते विधानसभा सत्रों की बात करें, तो वास्तविकता यही है कि सदन में विपक्षी दल भाजपा को केवल भागते ही देखा गया है। बात मानसून सत्र की हो, शीत सत्र की हो या फिर बीते बजट सत्र की। विपक्ष में बैठकर, सत्तापक्ष के साथ किसी भी चर्चा में भाग नहीं लेने की वजह से भाजपा का प्रदेश में बंटाधार हो रहा है। किसी भी मोर्चे पर भाजपा, कांग्रेस का सामना करते नजर नहीं आ रही है।

- Advertisement -

समन्वयता की कमी

इसके पीछे सबसे बड़ी वजह नेताओं के बीच समन्वयता स्थापित नहीं हो पाना है। एक तरफ जहां पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय और राजेश मूणत सहित कुछ लोग नजर आते हैं, तो दूसरी तरफ पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, शिवरतन शर्मा जैसे बेबाकों की टीम दिखाई पड़ती है। जो आरोप कभी कांग्रेस पर लगते थे, अब भाजपा के सिर मढ़े जा रहे हैं। जिसकी वजह से केंद्रीय नेताओं की कोशिशें भी इन तीन सालों में धरी की धरी नजर आती है।

- Advertisement -

कब तक शामिल होगी भाजपा

अब कल से शुरु हो रहे सदन की बात करें तो, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा, जिस पर दूसरे दिन चर्चा होगी, उसके उपरांत 9 मार्च को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य का बजट पेश करेंगे। इसके बाद भी 9 बैठकें शेष रहेंगी, जिसमें प्रदेश के लोगों, उनकी आवश्यकताओं, समस्याओं को लेकर सवाल उठाने का मौका मिलेगा, तो चर्चा के लिए भी समय मिलेगा। लेकिन सवाल अब भी यही है कि सदन में विपक्षी दल भाजपा आखिर कितने दिनों तक सहयोग करते हुए शामिल हो पाएगी?

TAGGED: 2022 budget news, BUDGET, budget 2022, budget 2022 india, budget 2022 live, budget 2022 live updates, budget 2022 news, budget news 2022, BUDGET SESSION, budget session 2021, Budget session 2022, budget session news mp, cg budget 2022, india budget 2022, madhyapradesh budget session, mp budget session dates, Parliament Budget session, parliament budget session 2022, Union Budget, union budget 2022, union budget 2022 date, union budget 2022 live, Union Budget 2022-23
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Health News : क्या आप भी परेशान हैं PCOS से? तो आपकी मदद कर सकते हैं ये आयुर्वेदिक हर्ब्स
Next Article Recipe Tips : ‘खाने में क्या बनाएं’ क्या आपका भी रहता है ये सवाल? तो जानें यहां सवाल का जवाब
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: ग्रीष्मकालीन तीरंदाजी प्रशिक्षण शिविर की हुई शुरुआत, डोम शेड निर्माण का हुआ भूमिपूजन
Grand News छत्तीसगढ़ June 2, 2025
CG NEWS: मुख्यमंत्री साय से केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने की सौजन्य मुलाकात
छत्तीसगढ़ June 2, 2025
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में चार B.Ed यूनिवर्सिटी की मान्यता रद्द
Grand News June 2, 2025
CG NEWS : आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत, 9 घायल, मंत्री टंकराम वर्मा ने मृतक के परिजनों को दी सहायता राशि, घायलों से भी की मुलाकात  
Grand News June 2, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?