Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: IPL 2022: सीजन-15 का शेड्यूल हुआ जारी, CSK और KKR के बीच होगी पहली भिड़ंत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsखेल

IPL 2022: सीजन-15 का शेड्यूल हुआ जारी, CSK और KKR के बीच होगी पहली भिड़ंत

Desk
Last updated: 2022/03/06 at 3:49 PM
Desk
Share
2 Min Read
IPL 2022: सीजन-15 का शेड्यूल हुआ जारी, CSK और KKR के बीच होगी पहली भिड़ंत
IPL 2022: सीजन-15 का शेड्यूल हुआ जारी, CSK और KKR के बीच होगी पहली भिड़ंत
SHARE

- Advertisement -

डिफेंडिंग चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें चरण के शुरूआती मैच में यहां 26 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के सामने होगी। बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) ने रविवार को इस लुभावनी लीग के कार्यक्रम की घोषणा की जो चार स्टेडियमों – मुंबई में वानखेड़े स्टेडियम और क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया, नवी मुंबई में डीवाई पाटिल स्टेडियम और पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम – में खेली जायेगी।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने मीडिया विज्ञप्ति में कहा, ‘‘65 दिन में कुल 70 लीग मैच और चार प्लेऑफ मुकाबले खेले जायेंगे। ’’ टूर्नामेंट में 12 ‘डबल हेडर’ (एक दिन में दो मैच) होंगे और इन दिनों में पहला मैच दोपहर साढ़े तीन बजे और शाम का मैच साढ़े सात बजे शुरू होगा।

- Advertisement -

IPL, KKR, CSK, BCCI, IPL 2022  schedule, Sports, Cricket, India

- Advertisement -

IPL, KKR, CSK, BCCI, IPL 2022  schedule, Sports, Cricket, India

पहला ‘डबल हेडर’ 27 मार्च को होगा जिसमें दिन का मुकाबला ब्रैबोर्न स्टेडियम (सीसीआई) में होगा जिसमें दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस से होगी। फिर शाम का मैच डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला जायेगा जिसमें पंजाब किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से होगा। पुणे में पहला मैच 29 मार्च को खेला जायेगा जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स आमने सामने होंगी।

बीसीसीआई ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि वानखेड़े और डीवाई पाटिल स्टेडियम में 20-20 मैच जबकि ब्रैबोर्न स्टेडियम और पुणे में 15-15 मैच खेले जायेंगे। फाइनल लीग मैच भी यहां वानखेड़े स्टेडियम में खेला जायेगा जिसमें 22 मई को सनराइजर्स हैदराबाद का सामना पंजाब किंग्स से होगा।

दो नयी टीमें गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपर जायंट्स अपना पहला मैच 28 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में खेलेंगी। बीसीसीआई ने कहा कि प्लेऑफ और (29 मई को होने वाला) फाइनल के कार्यक्रम की घोषणा बाद में की जायेगी।

TAGGED: 2022 ipl, csk 2022, csk ipl 2022 csk fans, csk ipl 2022 fans, csk ipl2022 dhoni plan, india vs sri lanka 2022 odi series, india vs sri lanka t20 series 2022, indian premeir league 2022, indian premier league 2022, IPL 2022, ipl 2022 csk, ipl 2022 date, ipl 2022 kkr, ipl 2022 news, ipl 2022 trade window, ipl news 2022, kkr 2022, kkr ipl 2022, kkr latest news and updates, kkr team 2022, kkr venkatesh iyer and alex hales, mi indians final squad ipl 2022, আইপিএল 2022
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : बजट सत्र में शामिल होने राजनांदगांव से दो पहिया मोपेड वाहन में रायपुर पहुंची विधायक छन्नी साहू, देखें वीडियो  CG NEWS : बजट सत्र में शामिल होने राजनांदगांव से दो पहिया मोपेड वाहन में रायपुर पहुंची विधायक छन्नी साहू, देखें वीडियो 
Next Article CORONA BREAKING : 13 ज़िलों में शून्य हुए कोरोना के आँकड़े, जानिए आज की स्थिति  CORONA BREAKING : 13 ज़िलों में शून्य हुए कोरोना के आँकड़े, जानिए आज की स्थिति 
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : रांची और चक्रधरपुर मंडल में रेलवे कार्यों के चलते कई ट्रेनें रद्द, कुछ का मार्ग बदला
CG NEWS : रांची और चक्रधरपुर मंडल में रेलवे कार्यों के चलते कई ट्रेनें रद्द, कुछ का मार्ग बदला
Grand News May 10, 2025
CG NEWS : फलक सारा अली को अब्दुल कलाम एजुकेशन इंस्टिट्यूट ने किया सम्मानित
CG NEWS : फलक सारा अली को अब्दुल कलाम एजुकेशन इंस्टिट्यूट ने किया सम्मानित
Grand News May 10, 2025
BIG NEWS : भारतीय महिला वायुसेना पायलट के पकड़े जाने की खबर पूरी तरह झूठी, स्क्वाड्रन लीडर शिवानी सिंह पूरी तरह सुरक्षित
BIG NEWS : भारतीय महिला वायुसेना पायलट के पकड़े जाने की खबर पूरी तरह झूठी, स्क्वाड्रन लीडर शिवानी सिंह पूरी तरह सुरक्षित
Grand News May 10, 2025
BIG NEWS : सोशल मीडिया पर फैला भ्रामक दावा, पाकिस्तान ने भारत के S-400 सिस्टम को किया नष्ट, PIB ने बताया पूरी तरह फर्जी
BIG NEWS : सोशल मीडिया पर फैला भ्रामक दावा, पाकिस्तान ने भारत के S-400 सिस्टम को किया नष्ट, PIB ने बताया पूरी तरह फर्जी
Grand News May 10, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?