Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Russia Ukraine War : पूरी दुनिया को प्रभावित करेगी यह लड़ाई, आम आदमी पर पड़ेगी महंगाई की मार, जानिए 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsNATIONALदेश

Russia Ukraine War : पूरी दुनिया को प्रभावित करेगी यह लड़ाई, आम आदमी पर पड़ेगी महंगाई की मार, जानिए 

Desk
Last updated: 2022/03/06 at 1:58 PM
Desk
Share
3 Min Read
Russia Ukraine War : पूरी दुनिया को प्रभावित करेगी यह लड़ाई, आम आदमी पर पड़ेगी महंगाई की मार, जानिए 
Russia Ukraine War : पूरी दुनिया को प्रभावित करेगी यह लड़ाई, आम आदमी पर पड़ेगी महंगाई की मार, जानिए 
SHARE

Russia Ukraine War : पूरी दुनिया को प्रभावित करेगी यह लड़ाई, आम आदमी पर पड़ेगी महंगाई की मार, जानिए 

नई दिल्ली। यूक्रेन में जारी लड़ाई का चौतरफा असर नजर आएगा। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक इस लड़ाई के चलते यूरोप, अफ्रीका और एशिया के लोगों की खाद्य आपूर्ति और आजीविका दोनों पर संकट गहरा गया है। दरअसल काला सागर का विशाल क्षेत्र उपजाऊ खेतों पर निर्भर हैं। इसको दुनिया की रोटी की टोकरी के रूप में जाना जाता है। खेती किसानी सब चौपट होने की ओर है क्‍योंकि इस लड़ाई के चलते लाखों यूक्रेनी किसानों को पलायन करना पड़ा है।

कीमतों में 55 फीसद की वृद्धि

मौजूदा वक्‍त में बंदरगाहों को बंद कर दिया गया है। ये बंदरगाह खाद्य आपूर्ति के बड़े केंद्र थे। ये दुनिया भर में रोटी नूडल्स और पशु चारा बनाने के लिए गेहूं एवं अन्य खाद्य सामग्री की आपूर्ति करते थे। हालांकि गेहूं की आपूर्ति में अभी तक वैश्विक व्यवधान नहीं आया है लेकिन आगे कुछ भी हो सकता है। इसी अनिश्चितता के चलते खाद्य सामग्री की कीमतों में 55 फीसद की वृद्धि हुई है। इसका फायदा रूस को मिल सकता है। रूस से खाद्यान्‍न का निर्यात बढ़ सकता है।

खाद्य असुरक्षा का करना पड़ सकता है सामना

अंतर्राष्ट्रीय अनाज परिषद (International Grains Council) के निदेशक अरनौद पेटिट (Arnaud Petit) ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि यदि यह युद्ध लंबे समय तक चलता है तो यूक्रेन से सस्ते गेहूं के आयात पर भरोसा करने वाले देशों को जुलाई में खाद्य सामग्री में किल्‍लत का सामना करना पड़ सकता है। इस संकट से पैदा हुई खाद्य असुरक्षा मिस्र और लेबनान जैसी जगहों पर बड़ी संख्‍या में लोगों को गरीबी में ढकेल सकती है। यहां सरकार की ओर से खाद्य सब्सिडी दी जाती है।

यूरोप पर होगा व्‍यापक असर 

यूरोप में यूक्रेन से आयात होने वाले उत्पादों की कमी को लेकर अभी से तैयारियां होने लगी हैं। यूरोप के पशुओं के चारे की कीमतों में वृद्धि की आशंकाएं हैं। इससे मांस और डेयरी के उत्‍पाद महंगे हो सकते हैं। दरअसल रूस और यूक्रेन दुनिया के लगभग एक तिहाई हिस्‍से में गेहूं और जौ का निर्यात करते हैं। यूक्रेन मकई का एक प्रमुख आपूर्तिकर्ता है। यही नहीं यूक्रेन दुनिया में सूरजमुखी के तेल सर्वाधिक उत्‍पादनकर्ता है। जाहिर है यह युद्ध केवल रूस और यूक्रेन को ही नहीं दुनिया के बाकी मुल्‍कों को भी प्रभावित करेगा।

भारत भी अछूता नहीं 

यूक्रेन संकट का असर भारत पर भी पड़ेगा। प्रख्यात अर्थशास्त्री जयंत आर वर्मा का कहना है कि इससे भारत के आर्थिक विकास पर असर पड़ेगा। यही नहीं इससे आम आदमी की जेब पर भी बोझ बढ़ेगा। भारत में महंगाई बढ़ने के आसार हैं।

TAGGED: putin ukraine, RUSSIA, russia and ukraine, russia invading ukraine, russia ukraine, russia ukraine conflict, russia ukraine news, russia ukraine news live updates, russia ukraine tensions today, russia ukraine war, russia ukraine war news live updates, russia vs ukraine, Ukraine, ukraine invasion, ukraine latest, ukraine news, ukraine russia, ukraine russia conflict, ukraine russia war, ukraine russian, ukraine war, update on ukraine and russia war, war in ukraine
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article मुर्गा बाजार से घर नहीं लौटा था ग्रामीण, सड़क किनारे मिली लाश  CG CRIME NEWS : मुर्गा बाजार से घर नहीं लौटा था ग्रामीण, सड़क किनारे मिली लाश   
Next Article पेट्रोलिंग टीम पर आतंकियों का हमला... जवानों ने दिया मुहतोड़ जवाब... मारे गए 3 आतंकी BREAKING NEWS : सुरक्षाबलों पर आतंकवादियों ने किया ग्रेनेट से हमला, एक नागरिक की मौत, 24 लोग घायल
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : विशेष वर्ग से प्यार और अन्य पर कार्रवाई की तलवार लटका रहे है जिला शिक्षा अधिकारी अनिल तिवारी
Grand News May 12, 2025
CG NEWS : क्रिकेट के शौकीनों के लिए बड़ी खबर: भानुप्रतापपुर में अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे मंत्री ओ. पी. चौधरी
Grand News May 12, 2025
Operation Sindoor : भाजपा 13 मई से 23 मई तक देशभर में निकालेगी तिरंगा यात्रा, हर नागरिक को बताएगी ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियां
Grand News May 12, 2025
rvkd
New OTT Releases: इस हफ्ते देख‍िए 8 जबरदस्‍त वेब सीरीज और फिल्‍में
Grand News मनोरंजन May 12, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?