Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BUDGET SPECIAL : कैसा हो छग राज्य का बजट, क्या चाहती है प्रदेश की जनता, सीएम बघेल से रखी यह मांग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsBUDGETछत्तीसगढ़विधानसभा

BUDGET SPECIAL : कैसा हो छग राज्य का बजट, क्या चाहती है प्रदेश की जनता, सीएम बघेल से रखी यह मांग

GrandNews
Last updated: 2022/03/07 at 11:12 AM
GrandNews
Share
4 Min Read
कैसा हो छग राज्य का बजट, क्या चाहती है प्रदेश की जनता
कैसा हो छग राज्य का बजट, क्या चाहती है प्रदेश की जनता
SHARE
कैसा हो छग राज्य का बजट, क्या चाहती है प्रदेश की जनता
कैसा हो छग राज्य का बजट, क्या चाहती है प्रदेश की जनता

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य का बजट सत्र आज 7 मार्च से शुरु हो गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 9 मार्च, बुधवार को राज्य का बजट पेश करेंगे। यह उनके कार्यकाल का चौंथा बजट होगा। इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बतौर वित्तमंत्री अपने कार्यकाल का तीन बजट पेश कर चुके हैं, जिसमें उन्होंने प्रदेश के किसानों पर सबसे ज्यादा फोकस किया। प्रदेश के गोपालकों, भूमिहीन मजदूरों और कमजोर किसानों को मजबूत बनाने की दिशा में न्याय योजनाओं को लागू किया।

Contents
9 मार्च पर निगाहेंप्रदेश के लोगों की मांगअतिथि व्याख्याताओं की मांगशिक्षा और स्वास्थ्य
- Advertisement -

बीते दो सालों से कोरोना ने ना केवल प्रदेश को बल्कि देश को काफी ज्यादा प्रभावित किया है, जिसकी वजह से सरकार की मंशाओं पर पानी फिर गया, विकास की गति बाधित हो गई। हालांकि इसके बावजूद छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार ने प्रदेश की जनता के साथ न्याय करने की दिशा में सार्थक कदम बढ़ाए हैं। जिसमें किसानों के अलावा प्रदेश के कर्मचारियों, व्यापारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं के अलावा अन्य वर्ग के लोगों को भी लाभान्वित करने का प्रयास किया गया।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

9 मार्च पर निगाहें

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ राज्य का बजट 9 मार्च को पेश करने वाले हैं। इससे पहले उन्होंने सभी मंत्रियों के विभागों की समीक्षा की है, जरुरतों की जानकारी को एकत्र किया है, तो प्रदेश की अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बजट तैयार किया है। सीएम बघेल 9 मार्च को अपना चौथा बजट पेश करने वाले हैं, जिस पर हर किसी की निगाहें टिकी हुई हैं।

- Advertisement -
https://grandnews.in/wp-content/uploads/2022/03/On-Budget-02.mp4

प्रदेश के लोगों की मांग

छत्तीसगढ़ में शासकीय कर्मचारी, अर्धशासकीय कर्मचारी, संविदा कर्मी, कारोबारी, गृहिणी सहित कई वर्ग के लोगों की बजट पूर्व मांग सामने आई है। इसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से लोगों की मांग है कि प्रदेश के किसानों की खुशहाली की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय साबित हुए हैं। वहीं शासकीय सेवाओं में लगे सभी तरह के कर्मियों का कहना है कि इस बार बजट ‘सर्वजन हिताय, बहुजन सुखाय’ होना चाहिए।

- Advertisement -
https://grandnews.in/wp-content/uploads/2022/03/On-Budget-01.mp4

अतिथि व्याख्याताओं की मांग

प्रदेश का बजट पेश करने से पहले महाविद्यालयों में निरंतर सेवा दे रहे अतिथि व्याख्याताओं की भी मांग सामने आई है, जिसमें उनका कहना है कि वे प्रदेश में उच्च शिक्षा को बेहतर करने की दिशा में बेहतर प्रयास हुए हैं। इसमें अतिथि व्याख्याताओं का भी पूरा योगदान रहा है, वे नियमित व्याख्याताओं की तरह ही सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें मिलने वाले मानदेय पर राज्य सरकार का सहयोग अपेक्षित है।

https://grandnews.in/wp-content/uploads/2022/03/Guest-Lecture.mp4

शिक्षा और स्वास्थ्य

प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य की दिशा में इन तीन सालों में बेहतर प्रयास हुए हैं। बात चाहे स्वामी आत्मानंद विद्यालय की हो या फिर शहरी स्वास्थ्य की, भूपेश सरकार के प्रयासों का प्रतिफल प्रदेश के लोगों को लाभन्वित कर रहा है। इस पर प्रदेश के लोगों की राय है कि राज्य में निजी स्कूलों पर भी सरकार का नियंत्रण हो, ताकि पालकों पर पड़ने वाला अतिरिक्त भार कम हो सके। वहीं निजी अस्पतालों में भी उपचार के नाम पर मची लूट पर भी शासन का ​पूर्ण नियंत्रण होना चाहिए।

 

TAGGED: budget 2022, Budget Assembly 2022, CG Assembly, CG Budget, cg budget 2022, CM BHUPESH BAGHEL
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article छग में 'ओमिक्रान' के दस्तक की दहशत, सख्ती और पाबंदी का दौर शुरु OMICRON BREAKING : सामने आया इसका तीसरा सब वैरिएंट BA.3, जानें इसके बारे में WHO ने क्या कहा
Next Article ENTERTAINMENT NEWS : हद से ज्यादा बोल्ड सीन करती नजर आई एक्ट्रेस राजसी वर्मा, इस वेब सीरीज में मचाया धमाल
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ शिकायत करने एसपी कार्यालय पहुंचे उपाध्यक्ष और पार्षद, जान से मारने की धमकी और चोरी का लगाया आरोप 
छत्तीसगढ़ महासमुंद May 17, 2025
CG BREAKING : दुष्कर्म के मामले में युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आमिर सिद्दिकी गिरफ्तार 
Breaking News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग May 17, 2025
CGNEWS: राज्यस्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रायगढ़ के खिलाड़ियों ने दिखाया दम, 9 ने जीते मेडल
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 17, 2025
CGNEWS: स्टेयर्स यूथ नेशनल गेम्स टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में आरंग क्रिकेट क्लब के 5 खिलाड़ियों का चयन।
Grand News छत्तीसगढ़ May 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?