Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ACCIDENT NEWS : BSP में बड़ा हादसा, 15 मीटर की ऊंचाई से गिरने से एक मजदुर की मौत, तीन घायल 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़दुर्गदुर्घटना

ACCIDENT NEWS : BSP में बड़ा हादसा, 15 मीटर की ऊंचाई से गिरने से एक मजदुर की मौत, तीन घायल 

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/03/08 at 3:41 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
ACCIDENT NEWS : BSP में बड़ा हादसा, 15 मीटर की ऊंचाई से गिरने से एक मजदुर की मौत, तीन घायल 
ACCIDENT NEWS : BSP में बड़ा हादसा, 15 मीटर की ऊंचाई से गिरने से एक मजदुर की मौत, तीन घायल 
SHARE
ACCIDENT NEWS : BSP में बड़ा हादसा, 15 मीटर की ऊंचाई से गिरने से एक मजदुर की मौत, तीन घायल 
 

दुर्ग। जिले के भिलाई (bHILAI ) स्थित BSP (Bhilai Steel Plant) में मंगलवार दोपहर हुए हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि 4 घायल हो गए। घायलों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बैक करने के दौरान क्रेन ने ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रक रेलिंग तोड़ता हुआ नीचे लटक गया था। जिसके चलते 15 मीटर ऊंचाई से मजूदर गिरा और उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर भट्‌टी थाना पुलिस भी पहुंच गई।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, कॉर्बन ब्रिक्स से भरा ट्रक दोपहर करीब 3.30 बजे स्टील मेल्टिंग शॉप-3 में पहुंचा था। वाहन के पिछले हिस्से में आरईडी-1 के मजदूर सवार थे। दूसरे स्‍थान से कार्बन ब्रिक्स को लाकर यहां उतारा जाना था। इसी बीच क्रेन ने बैक करने के दौरान ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रक का पिछला चक्का रेलिंग तोड़ते हुए नीचे की तरफ लटक गया। आधा ट्रक नीचे होने के चलते पहिया जाम होकर फंस गया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

ट्रक में फंसे बाकी मजदूरों को एक-एक कर बचाया गया

इसके बाद अफरा-तफरी मच गई। इससे पहले कि कोई कुछ कर पाता HSLT ठेका मजदूर खुर्सीपार निवासी केवल कुमार (55) पुत्र उदेराम 15 मीटर ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा। इस पर उसे एंबुलेंस से प्लांट के मेन मेडिकल कैंप लाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं ट्रक में फंसे बाकी मजदूरों को किसी तरह एक-एक कर नीचे उतारा गया। ट्रक में तीन महिला मजदूर, दो पुरुष और एक ड्राइवर सवार थे। इनमें से 4 को हल्की चोटें आई हैं।

 

3 दिन पहले ही सेफ्टी बरतने के हुए थे निर्देश

हादसे के बाद प्लांट में सुरक्षा मापदंडों को ताक पर रखकर काम कराए जाने का एक और मामला सामने आया। वह भी तब जब तीन दिन पहले ही प्लांट में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया गया। जिसमें औद्योगिक एवं स्वास्थ्य सुरक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर से लेकर तमाम वरिष्ठ अफसरों को कार्यस्थल में सुरक्षा मापदंडों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया था।

TAGGED: BSP NEWS, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, CM BHUPESH BAGHEL, DURG NEWS| ACCIDENT NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article ग्रैंड हेथवे दफ्तर में मनाया गया विश्व महिला दिवस, महिलाओं का हुआ सम्मान ग्रैंड हेथवे दफ्तर में मनाया गया विश्व महिला दिवस, महिलाओं का हुआ सम्मान
Next Article अब पैदल नहीं चलेगी बेटियां, नपा अध्यक्ष ने कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 205 छात्राओं को किया साइकिल वितरण
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Health Tips : क्या बच्चों के लिए स्लो पॉइजन है कोल्ड ड्रिंक्स ! जानिए इसके नुकसान  
छत्तीसगढ़ May 21, 2025
BIG NEWS : पाकिस्तानी अधिकारी को 24 घंटे के भीतर भारत छोड़ने का अल्टीमेटम, इस वजह से लिया गया फैसला 
Grand News May 21, 2025
CG NEWS : प्री.बी.एड. एवं प्री.डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा का आयोजन 22 मई को, गरियाबंद जिले में 31 परीक्षा केन्द्रों में 10 हजार 790 परीक्षार्थी होंगे शामिल
Grand News May 21, 2025
CG NEWS: संपर्क, संवाद, स्नेह और समाधान यही है सुशासन तिहार की पहचान। सुशासन तिहार से खुल रहे समृद्धि के द्वार-अनुज
Grand News छत्तीसगढ़ May 21, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?