Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : फंदे से लटकती मिली महिला कांस्टेबल की लाश, परिजन जता रहे हत्या की आशंका 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
SUICIDEक्राइमछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

CG NEWS : फंदे से लटकती मिली महिला कांस्टेबल की लाश, परिजन जता रहे हत्या की आशंका 

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/03/08 at 3:11 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG NEWS : फंदे से लटकती मिली महिला कांस्टेबल की लाश, परिजन जता रहे हत्या की आशंका 
CG NEWS : फंदे से लटकती मिली महिला कांस्टेबल की लाश, परिजन जता रहे हत्या की आशंका 
SHARE

CG NEWS : फंदे से लटकती मिली महिला कांस्टेबल की लाश, परिजन जता रहे हत्या की आशंका 

Contents
पिता बोले- नहीं कर सकती आत्महत्या9 साल से कर रही थी पुलिस की नौकरी
- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

जांजगीर। जिले में मंगलवार सुबह एक महिला पुलिस कांस्टेबल (female police constable) का शव सरकारी क्वार्टर (government quarters) में मिला है। शव पंखे से चुन्नी के सहारे लटका हुआ था। पड़ोसियों ने देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। महिला कांस्टेबल के खुदकुशी करने की आशंका है, लेकिन इसका कारण स्पष्ट नहीं है। वहीं पिता का कहना है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ज्यादा इस संबंध में जानकारी नहीं दे रही है। मामला जांजगीर कोतवाली क्षेत्र (Janjgir Kotwali Area) का है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, नैला भाटापारा ( Naila Bhatapara) निवासी महिला कांस्टेबल सीमा फर्रे (Female Constable Seema Farre) (30) पुत्री मनीराम फर्रे जांजगीर के SP कार्यालय में पदस्थ थी। वह यहां पुलिस कॉलोनी निलयम के सरकारी क्वार्टर में अकेले ही रहती थी। सुबह पड़ोसियों की नजर खिड़की पर पड़ी तो अंदर सीमा फर्रे फांसी से लटकी हुई थी। इस पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तब तक सीमा की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पिता बोले- नहीं कर सकती आत्महत्या

 

पुलिस की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। महिला सिपाही के पिता मनीराम फर्रे ने कहा कि उनकी बेटी काफी सुलझी हुई थी वह आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकती। आगे बताया कि पिछले 2 दिनों से उनकी बात अपनी बेटी से नहीं हो पाई थी। वह कॉल रिसीव नहीं कर रही थी। इस पर बेटे को उसे देखने के लिए भेजा था। सुबह करीब 7.30 बजे मुझे उसकी मौत का पता चला। उन्होंने बेटी की हत्या कर उसके शव को लटकाने की आशंका जाहिर की है।

9 साल से कर रही थी पुलिस की नौकरी

बताया जा रहा है कि सीमा फर्रे करीब 9 साल से पुलिस में नौकरी कर रही थी। उसकी साल 2013 में पुलिस कांस्टेबल के तौर पर भर्ती हुई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। उसके आने के बाद आगे जांच की दिशा तय होगी।

TAGGED: CG BIG NEWS, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article अवैध शराब परिवहन के दौरान बस्तर पुलिस की कार्यवाही।
Next Article ग्रैंड हेथवे दफ्तर में मनाया गया विश्व महिला दिवस, महिलाओं का हुआ सम्मान ग्रैंड हेथवे दफ्तर में मनाया गया विश्व महिला दिवस, महिलाओं का हुआ सम्मान
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : भानुप्रतापपुर में अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में श्री मारुति की जीत, सेमीफाइनल में पहुंची 
CG NEWS : भानुप्रतापपुर में अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में श्री मारुति की जीत, सेमीफाइनल में पहुंची 
छत्तीसगढ़ May 11, 2025
Aaj Ka Rashifal 11 May 2025: इन राशि वालों के लिए धन लाभ का बन रहा है प्रबल योग, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारें 
Aaj Ka Rashifal 11 May 2025: इन राशि वालों के लिए धन लाभ का बन रहा है प्रबल योग, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारें 
Grand News May 11, 2025
CG News: जनजागरूकता से बाल विवाह रोकने में मिल रही मदद
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 10, 2025
GRAND NEWS : छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स ने एक कदम बढ़ाया सेवा कार्य की ओर, अध्यक्ष सतीश थोरानी ने कई जगहों पर प्याऊ का किया शुभारंभ
Grand News May 10, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?