Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Russia Ukraine War : युद्ध के 13वें दिन रूस ने की युद्ध विराम की घोषणा, मानवीय कारिडोर के जरिए लोगों को निकाला जाएगा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsNATIONALअंतराष्ट्रीयदेश

Russia Ukraine War : युद्ध के 13वें दिन रूस ने की युद्ध विराम की घोषणा, मानवीय कारिडोर के जरिए लोगों को निकाला जाएगा

Desk
Last updated: 2022/03/08 at 6:30 AM
Desk
Share
5 Min Read
Russia Ukraine War : युद्ध के 13वें दिन रूस ने की युद्ध विराम की घोषणा
Russia Ukraine War : युद्ध के 13वें दिन रूस ने की युद्ध विराम की घोषणा
SHARE

Russia Ukraine War : युद्ध के 13वें दिन रूस ने की युद्ध विराम की घोषणा

- Advertisement -

Russia Ukraine War : रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज 13वां दिन है। बेलारूस में रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडलों के बीच सोमवार को तीसरे दौर की वार्ता संपन्न हुई। लेकिन इस वार्ता में कोई खास नतीजा नहीं निकला। हालांकि, ये माना जा रहा है कि जल्द ही दोनों देशों के बीच चौथे दौर की वार्ता होगी। साथ ही रूस ने मंगलवार को कीव, चेर्निहाइव, सुमी, खार्किव और मारियुपोल शहरों में मानवीय कारिडोर को खोलने के लिए युद्ध विराम की घोषणा की है। यूक्रेन में मास्को के समय अनुसार सुबह 10 बजे से युद्ध विराम की घोषणा की गई है। वहीं, कीव इंडिपेंडेंट ने यूक्रेन के सशस्त्र बलों के कमांडर वेलेरी जालुजनी के हवाले से बताया कि यूक्रेन के वायु रक्षा बलों ने कीव के ऊपर रूसी विमान को मार गिराया है। यहीं नहीं, यूक्रेन के कीव इंडिपेंडेंट ने जानकारी दी है कि रूसी मेजर जनरल वाइटली गेरासिमोव को खारकीव के करीब मार गिराया गया है। वहीं. रूस-यूक्रेन की स्थिति पर संयुक्त राज्य अमेरिका ने कहा है कि रूस से तेल आयात पर प्रतिबंध को लेकर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। बता दें कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा पिछले महीने विशेष सैन्य अभियान की घोषणा के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों ने रूस पर कई प्रतिबंध लगाए हैं।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

यूक्रेन से जल्द भारत लाया जाएगा नवीन का शव- सीएम बसवराज बोम्मई

यूक्रेन में मारे गए भारतीय छात्र के शव लाने का प्रयास जारी है। इसी बीच कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने बताया कि विदेश मंत्री डा एस जयशंकर ने हमें सूचित किया है कि नवीन के शव को यूक्रेन में एक शवगृह में रखा गया है। गोलाबारी रुकने के बाद उनका पार्थिव शरीर भारत लाया जाएगा।

jagran

भारत में रूसी दूतावास ने दी जानकारी

भारत में रूसी दूतावास ने बताया कि, यूक्रेन के युद्धग्रस्त क्षेत्रों से लोगों को निकालने के लिए मास्को के समयानुसार सुबह 10:00 बजे से युद्ध विराम की घोषणा की है।

सूमी में फंसे हमारे छात्रों के लिए सुरक्षित गलियारा नहीं बन पाया- टीएस तिरुमूर्ति

भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा भारत ने यूक्रेन से सभी निर्दोष नागरिकों, भारतीय नागरिकों के लिए सुरक्षित मार्ग की मांग की है। दोनों पक्षों से हमारे आग्रह के बावजूद सूमी में फंसे हमारे छात्रों के लिए सुरक्षित गलियारा नहीं बन पाया।

यूक्रेन का दावा- रूसी मेजर जनरल को मार गिराया

यूक्रेन के कीव इंडिपेंडेंट ने जानकारी दी है कि रूसी मेजर जनरल वाइटली गेरासिमोव को खारकीव के करीब मार गिराया गया है।

रूस ने पांच शहरों में की युद्ध विराम की घोषणा

रूस ने मंगलवार को कीव, चेर्निहाइव, सुमी, खार्किव और मारियुपोल शहरों में मानवीय कारिडोर को खोलने के लिए युद्ध विराम की घोषणा की है। यूक्रेन में मास्को के समय अनुसार सुबह 10 बजे से युद्ध विराम की घोषणा की गई है। रूस के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा सोमवार को बेलारूस में रूस और यूक्रेन के बीच तीसरे दौर की वार्ता हुई। बैठक में दोनों पक्षों ने नागरिकों को निकालने के मुद्दों पर जोर दिया।

UNSC की बैठक में टीएस तिरुमूर्ति ने कहा

UNSC की बैठक में टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि भारत पहले ही यूक्रेन और उसके पड़ोसी देशों को मानवीय सहायता भेज चुका है। इनमें दवाएं, टेंट, पानी के भंडारण टैंक, अन्य राहत सामग्री शामिल हैं। हम अन्य आवश्यकताओं की पहचान करने और उन्हें भेजने की प्रक्रिया में हैं।

jagran

रोमानिया से दिल्ली पहुंची स्पेशल फ्लाइट

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को लेकर स्पेशल फ्लाइट रोमानिया से दिल्ली पहुंची। यूक्रेन से लौटे एक छात्रा ने बताया कि दूतावास की एडवाइजरी आने के बाद हम खारकीव से निकले और पिसोचिन तक 25 किलोमीटर का सफर पैदल तय किया।

TAGGED: RUSSIA, russia and ukraine, russia invading ukraine, russia ukraine, russia ukraine conflict, russia ukraine news, russia ukraine news live updates, russia ukraine tensions today, russia ukraine war, russia ukraine war 10th day live, russia ukraine war news live updates, russia vs ukraine, Ukraine, ukraine invasion, ukraine news, ukraine russia, ukraine russia conflict, ukraine russia war, ukraine russian, ukraine war, update on ukraine and russia war, war in ukraine
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Raipur News : नेता प्रतिपक्ष के बयान कांग्रेस अध्यक्ष का पलटवार, कहा – तथ्यहीन बातें कर अपनी कमजोरी छिपा रहे धरमलाल कौशिक
Next Article पुलिस अधीक्षक कार्यालय में समारोह आयोजित किया गया, आरक्षको को लगाया लाल फित्ती।
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

GRAND NEWS: सिंधी काउंसिल के प्रतिभा सम्मान समारोह में होनहार बच्चों का हुआ सम्मान
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 1, 2025
Accident News: गंडई-कवर्धा मुख्य मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर दादा और पोते की मौके पर मौत
Grand News छत्तीसगढ़ June 1, 2025
CG NEWS: पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में नवीन कानूनों के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन जांजगीर के प्रशिक्षण कक्ष में किया गया
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 1, 2025
CG NEWS: सारागांव के नायब तहसीलदार राजेंद्र चंद्राकर हुए सेवानिवृत्त
Grand News छत्तीसगढ़ June 1, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?