Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: राज्य शासन के निर्देशन में महात्मा गांधी मनरेगा अंतर्गत महिला मेटों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
जगदलपुरBreaking NewsCONGExclusiveछत्तीसगढ़बस्तर

राज्य शासन के निर्देशन में महात्मा गांधी मनरेगा अंतर्गत महिला मेटों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

GrandNews
Last updated: 2022/03/12 at 8:31 AM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

“राज्य शासन के निर्देशन में महात्मा गांधी मनरेगा अंतर्गत महिला मेटों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।”

जगदलपुर ऑफिस डेस्क :- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्य शासन के निर्देशन में महात्मा गांधी मनरेगा अंतर्गत म-हिला मेटों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया, इसमें जिले की पांच महिला मेटों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

- Advertisement -
Ad image

कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए, सिंहदेव ने संबोधित करते हुए कहा कि पूरे राज्य में मेटों की संख्या में आधे से ज्यादा महि-ला मेटों का प्रतिशत यह बताता है कि हमारे समाज के हर क्षे-त्र में महिलाएं तेजी से आगे आ रही हैं।

- Advertisement -

और एक सशक्त समाज में अपनी आर्थिक तरक्की की राह बना रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि प्रत्येक महिला को परिवार की आर्थिक सहयोगी बनने के लिए प्रयास करना चाहिए ताकि वह समाज को सही दिशा में ले जा सके। आने वाले समय में ऐसे प्रयास किए जाएंगे कि मनरेगा के कार्यस्थलों पर महिला मेटों की संख्या शत प्रतिशत तक हो।

- Advertisement -

इस कार्यक्रम के दौरान श्री सिंहदेव ने प्रशस्ति पत्र पाने वाली महिला मेटों को बधाई और बेहतर कार्य करने के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं भी प्रदान की, मंत्री सिंहदेव ने सभी जिलों के मेटों से बातचीत की और उनकी मांग और समस्याओं को सुनकर राज्य स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

इस सम्मान समारोह में बस्तर जिले के बस्तर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बोदरा में कार्यरत महिला मेट डुमनी, विकासखण्ड जगदलपुर के ग्राम पंचायत आमागुड़ा में कार्यरत महिला मेट सुशीला सोनी, तोकापाल विकासखण्ड के ग्राम पंचायत भडि़सगांव में कार्यरत महिला मेट भारती बघेल, लोहण्ड़ीगुडा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत टाकरागुड़ा में कार्यरत महिला मेट राधामनी कश्यप, एवं दरभा  विकासखण्ड के ग्राम पंचायत गुमड़पाल में कार्यरत महिला मेट मनिता कश्यप, को जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित व्यास ने एनआइसी कक्ष में प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

इस कार्यक्रम के अवसर पर एनआईसी कक्ष में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित व्यास एवं संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच आदि भी उपस्थित रहे।

TAGGED: bastar, jagdalpur, politics, जगदलपुर, बस्तर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article छग का ऐसा गांव, जहां आज जलेगी होलिका, कल खेलेंगे रंग JUST DIFFERENT : छग का ऐसा गांव, जहां आज जलेगी होलिका, कल खेलेंगे रंग, क्या है वजह पढ़कर चौंक जाएंगे
Next Article राजिम मांघी पुन्नी मेला ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट भूमिका निभाने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को पुलिस कप्तान ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात*
Grand News June 6, 2025
CG NEWS: बस्तर अब डर से नहीं, डिजिटल बदलाव से पहचाना जा रहा है: विष्णुदेव साय
Grand News छत्तीसगढ़ बस्तर June 6, 2025
CG NEWS: वृक्षारोपण से भविष्य सुरक्षित करने की मुहिम, 5 जून से स्नेहा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की पहल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 6, 2025
CG NEWS: विधायक अनुज ने यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल का किया शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?