Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: JUST DIFFERENT : छग का ऐसा गांव, जहां आज जलेगी होलिका, कल खेलेंगे रंग, क्या है वजह पढ़कर चौंक जाएंगे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़धमतरी

JUST DIFFERENT : छग का ऐसा गांव, जहां आज जलेगी होलिका, कल खेलेंगे रंग, क्या है वजह पढ़कर चौंक जाएंगे

GrandNews
Last updated: 2022/03/12 at 8:21 AM
GrandNews
Share
3 Min Read
छग का ऐसा गांव, जहां आज जलेगी होलिका, कल खेलेंगे रंग
छग का ऐसा गांव, जहां आज जलेगी होलिका, कल खेलेंगे रंग
SHARE
छग का ऐसा गांव, जहां आज जलेगी होलिका, कल खेलेंगे रंग
छग का ऐसा गांव, जहां आज जलेगी होलिका, कल खेलेंगे रंग

धमतरी। देश में इस बार होलिका दहन 17 मार्च को तो रंगोत्सव 18 मार्च को मनाया जाएगा। हालांकि देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव की वजह से जीत का जश्न मनाया जा रहा है, दिवाली (Diwali) और होली (Holi) एक साथ मनाई जा रही है। पर मूल फाल्गुन त्यौहार होली 18 मार्च को खेली जाएगी। लेकिन ​छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में एक ऐसा भी गांव है, जहां पर केवल होली ही नहीं, बल्कि सभी त्यौहार निर्धारित समय से एक सप्ताह (Celebrate Before a week) पहले ही मना लिया जाता है।

Contents
यह है इसके पीछे वजहतब से जारी है सिलसिला
- Advertisement -

इस गांव का नाम सेमरा सी (Semra C) है। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले (Dhamtari In Chhattisgarh) के अंतर्गत ग्राम सेमरा सी (Semra C) में हर त्यौहार निर्धारित समय से एक सप्ताह पहले मनाए जाने की सालों पुरानी परंपरा है। इसके पीछे एक खास वजह है, लिहाजा इस बार सेमरा सी गांव में होलिका दहन आज और रंगोत्सव कल यानी 13 मार्च को ही खेल लिया जाएगा। एक सप्ताह पहले होली मनाने के कारण यहां दूर-दूर से लोग होली (Holi) का आनंद उठाने के लिए पहुंचते हैं। वहीं, गांव के लोग जो दूसरी जगहों पर और इस अनोखी परंपरा (Tradition) के कारण यह गांव पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहता है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

यह है इसके पीछे वजह

यहां के ग्रामीण बताते हैं कि वे लोग आराध्य देव के रूप में सिरदार देव की पूजा-अर्चना करते हैं। बरसों पहले गांव के बैगा को स्वपन आया था कि हरेली, पोला, दिवाली और होली (Diwali And Holi) को निर्धारित तिथि में न मनाकर कुछ दिन पहले मनाए, जिससे गांव में शांति बनी रहेगी, लेकिन उस बैगा ने इस पर ध्यान नहीं दिया और जैसे इन त्यौहारों को मनाते थे, वैसे ही ही मनाने लगे। लेकिन इसके बाद गांव में अनहोनी की घटनाएं घटने लगी।

- Advertisement -

तब से जारी है सिलसिला

वहीं, बैगा ने अपने स्वपन के बारे में गांव के लोगों को इक्ट्ठा करके बताया कि उन्होंने इस तरह के स्वपन देखे हैं, जिसमें सिरदार देव ने आकर कहा था कि हरेली, पोला, दिवाली, होली को समय से पहले मनाएं तभी गांव में शांति बनी रहेगी। गांव के लोगों ने उनकी बातों को सुना और यह निर्णय लिया कि इन सभी त्योहारों को निर्धारित तिथि से पहले मनाएंगे। तभी से यह सिलसिला शुरू हो गया है।

- Advertisement -
TAGGED: #holi, #holi special, bhatijwa ke holi, funny holi, happy holi, holi 2022, holi celebration, holi crackers, holi hai, holi items, holi ke kabutar, holi pichkari, holi pranks, holi song, holi songs, holi stash, holi stash 2022, holi stash testing, holi video, khesari lal holi geet, khesari lal holi song, khesari lal ka holi gana, khesari lal ka holi geet, khesari lal yadav holi song, krishna holi gana, krishna holi geet, new holi, new holi gadgets, shyam holi geet
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Relationship Tips : क्या आपके शादी करने के पीछे भी हैं ये कारण? तो आप कर रहें हैं जिंदगी सबसे बड़ी भूल
Next Article राज्य शासन के निर्देशन में महात्मा गांधी मनरेगा अंतर्गत महिला मेटों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

GRAND NEWS: सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई ने स्व रामजीलाल अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
CG NEWS: छत्तीसगढ़ में शालाओं और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण से शिक्षा में नया संतुलन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
CG NEWS: चिन्नास्वामी स्टेडियम हादसे पर सीएम साय ने जताया शोक, सरकार से की राहत कार्यों में तेजी लाने की अपील
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
CG Road Accident: तेज रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना राजिम June 4, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?