Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: RELIGIOUS NEWS : जाने कब है रंग पंचमी, शुभ महूरत और क्यों मनाई जाती है
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsधर्म

RELIGIOUS NEWS : जाने कब है रंग पंचमी, शुभ महूरत और क्यों मनाई जाती है

Mahak Qureshi
Last updated: 2022/03/15 at 11:39 AM
Mahak Qureshi
Share
3 Min Read
SHARE

फाल्गुन मास की पूर्णिमा से शुरू हुआ होली का त्योहार चैत्र मास की पंचमी तिथि तक मनाया जाता है। इसी पंचमी तिथि को रंगपंचमी के नाम से जाना जाता है। इसे श्रीपंचमी के अलावा इसे देव पंचमी भी कहा जाना जाता है क्योंकि इस दिन देवी-देवता भी रंगोत्सव मनाते हैं। रंगपंचमी RANG PANCHMI  का धार्मिक महत्व बहुत अधिक है।

- Advertisement -
Ad image

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल होलिका दहन 17 मार्च को होगी। इसके अगले दिन यानी 18 मार्च को होली खेली जाएगी। वहीं इसके पांच दिन बाद यानी 22 मार्च को रंगपंचमी का त्योहार मनाया जाएगा। जानिए रंगपंचमी का शुभ मुहूर्त और मनाने का कारण।

रंग पंचमी का शुभ मुहूर्त

रंगपंचमी तिथि- 22 मार्च, मंगलवार

चैत्र कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि प्रारंभ-22 मार्च 2022, मंगलवार सुबह 06 बजकर 24 मिनट से शुरू

चैत्र कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि समाप्त-23 मार्च 2022, बुधवार, सुबह 04 बजकर 21 मिनट तक

रंगपंचमी मनाने का कारण

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, रंगपंचमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण मां राधा के साथ होली खेली थी। इसी कारण इस दिन विधि-विधान से राधा-कृष्ण का पूजा करने के बाद गुलाल आदि अर्पित करके खेला जाता है। इस दिन राधा रानी के बरसाना में मंदिरों में विशेष पूजा करने के बाद हुरियारे अबीर-गुलाल उड़ाते हैं।

वहीं दूसरी पौराणिक कथा के अनुसार, होलाष्टक के दिन भगवान शिव ने कामदेव को भस्म कर दिया था जिसके कारण देवलोक में उदासी छा गई थी। इसके बाद कामदेव की पत्नी देवी रति और देवताओं की प्रार्थना पर कामदेव को दोबारा जीवित कर देने का आश्वासन भगवान शिव ने दिया था तो सभी देवी-देवता प्रसन्न हो गए और रंगोत्सव मनाने लगे। इसके बाद से ही पंचमी तिथि को रंगपंचमी का त्योहार मनाया जाने लगा।

रंगपंचमी के दिन गुलाल उड़ाने की परंपरा

रंगपंचमी का काफी अधिक महत्व है। इस दिन रंगों से नहीं बल्कि गुलाल से होली खेली जाती है। इस दिन हुरियारे गुलाल उड़ाते हैं। माना जाता है कि रंग पंचमी के दिन वातावरण में गुलाल उड़ाना शुभ होता है। इस दिन देवी-देवता भी पृथ्वी पर आ जाते हैं और वह मनुष्य के साथ गुलाल खेलते हैं।

TAGGED: आज का पंचाग, आज का पंचांग तिथि, जाने मकर संक्रांति क्यों मानते है ? मकर संक्रांति के पीछे की कथा क्या है, झाडू बनाता है धनवान, देती है अशुभ फल, नाग पंचमी, नागपंचमी, पंचांग बताएं, पूरानी झाडू कब फेंके, बसंत पंचमी, बसंत पंचमी 2022, बसंत पंचमी 2022 में कब है, बसंत पंचमी कब है, मार्च में जन्मे लोग कैसे होते है, लक्ष्मी पंचमी, वसंत पंचमी 2022, वसंत पंचमी क्यों मनाये ।, सरस्वती पूजा 2022 में कब, होली 2021 कब है, होली 2021 कब है day, होली कब है, होली मनाने के क्या है फायदे
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG NEWS : हाईकोर्ट के फैसले के बाद छात्राओं ने किया परीक्षा का बहिष्कार, परीक्षा हॉल से आ गए बाहर BIG NEWS : हाईकोर्ट के फैसले के बाद छात्राओं ने किया परीक्षा का बहिष्कार, परीक्षा हॉल से आ गए बाहर
Next Article Coronavirus Symptoms: कोविड-19 के अलावा इन 5 समस्याओं की वजह से जा सकती है सूंघने की शक्ति!
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: रायगढ़ में रेस्टोरेंट संचालक से मारपीट के आरोपी अब तक बाहर, पीड़ित ने SP ऑफिस पहुंचकर लगाई इंसाफ की गुहार
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 18, 2025
CG NEWS: पुलिस परिवार के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 198 हुए लाभान्वित
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 18, 2025
CG NEWS: सूरजपुर पुलिस ने 30 लाख कीमत के गुम हुए 120 मोबाईल बरामद कर संबंधित को सौंपा।
Grand News छत्तीसगढ़ सरगुजा July 18, 2025
CG NEWS: यातायात सुरक्षा नियमों का यदि सम्मान कर पालन करेंगे तो होगी दुर्घटना से बचाव- डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर। यातायात नियमों को अपनाकर सुरक्षित सूरजपुर बनाने किया अपील।
Grand News छत्तीसगढ़ सूरजपुर July 18, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?