Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: होली त्यौहार के दौरान बस्तर पुलिस की चाक-चैबंद व्यवस्था।
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
जगदलपुरBreaking NewsExclusiveछत्तीसगढ़बस्तर

होली त्यौहार के दौरान बस्तर पुलिस की चाक-चैबंद व्यवस्था।

GrandNews
Last updated: 2022/03/17 at 11:25 AM
GrandNews
Share
4 Min Read
SHARE

“होली त्यौहार के दौरान बस्तर पुलिस की चाक-चैबंद व्यवस्था।”

जगदलपुर ऑफिस डेस्क :- उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा होली पर्व के पूर्व से ही ऐतिहातन कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आगामी 18 मार्च को होली त्यौहार के मद्देनजर निर्विघ्न और शांतिपूर्ण होली के उद्देश्य से जिले में उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा एवं अति. पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में बस्तर पुलिस के द्वारा होली त्यौहार हेतु पुलिस बंदोबस्त व्यवस्था लगाया गया है।

- Advertisement -

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

पुलिस बंदोबस्त :-

- Advertisement -

जिसके अन्तर्गत जगदलपुर शहर में संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर 50 से अधिक फिक्स पाईंट तैनात किया गया है इसके अतिरिक्त शहर को अलग-अलग जोन में बाॅटकर 01 दर्जन से अधिक चार पहिया पेट्रोलिंग टीम और 01 दर्जन मोटर सायकल पेट्रोलिंग टीम भी तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त शहर में आने एवं जाने के प्रमुख मार्गो पर 04 जगह पर टेंट लगाकर मोबाईल चेक पोस्ट लगाकर वाहनों, समानों एवं लोगो की चेकिंग किया जा रहा है।

- Advertisement -

इसके अतिरिक्त सम्पूर्ण जिले पर निगरानी रखने के दृष्टि-कोण से सीटी सर्विलेंस सिस्टम को भी नये सिरे से सक्रिय किया गया है। ज्ञात हो कि सम्पूर्ण शहर में निगरानी के दृष्टि-कोण से 160 से अधिक सी.सी.टी.व्ही. कैमरे संचालित है जिनसे शहर के सभी महत्वपूर्ण जगहो पर निगरानी रखी जा रही है। इसके अतिरिक्त संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी कर गतिविधियों पर निगाह रखी जा रही है।

इसके अतिरिक्त सादी वर्दी में भी जवानो को तैनात कर सम्पूर्ण शहर की गतिविधियों पर निगाह रखा जा रहा है। उक्त सम्पूर्ण व्यवस्था में 500 से अधिक पुलिस अधिकारी और जवानो को तैनात किया गया है। जो 24 × 7 समय तक तैनात रहेंगे।

सोशल मीडिया पर निगाह :-

होली और शब-ए-बारात को देखते हुए सोशल मीडिया पर ध्यान दिया जा रहा है जिस हेतु सोशल मीडिया माॅनिटरिंग सेल गठित किया गया है जो सोशल मीडिया में होने वाले पोस्ट एवं गतिविधियों पर निगाह रखकर यदि किसी के द्वारा धार्मिक दृष्टिकोण से भडकाऊ पोस्ट करने वाले पर कार्यवाही की जावेगी। जिस हेतु कई ग्रुप एडमिन को थाना स्तर से आगाह किया गया है।

ऐतिहातन कार्यवाही :-

जिले में शांतिपूर्ण होली हेतु पूर्व में जिले के सभी थाना / चौकी प्रभारियों केा ऐतिहातन कार्यवाही हेतु पूर्व में निर्देशित किया गया था। जिस अन्तर्गत सम्पूर्ण जिले में पिछले 01 सप्ताह के अन्तर्गत 100 से अधिक अपराधिक तत्व के व्यक्तियो पर 151 द.प्र.सं. अन्तर्गत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।

इसके अतिरिक्त 30 से अधिक शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालको पर मोटरयान अधिनियम अन्तर्गत कार्यवाही की गई है। एवं 150 से अधिक मोटर सायकल चालको पर मोटरयान के अलग-अलग धारा अंतर्गत कार्यवाही की गई है एवं शराब सेवन कर शांति भंग करने वाले 17 व्यक्तियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है। और आगे भी यह कार्यवाही जारी रहेगी!

TAGGED: bastar, crime, FESTIVAL NEWS, jagdalpur, POLICE, politics
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article नपा अध्यक्ष ने बजाया नगाड़ा तो जमकर थिरके पार्षद और अधिकारी कर्मचारी
Next Article कमिश्नर ने पेंशन और अनुकंपा से संबंधित प्रकरणों का मानवीय संवेदनाओं का त्वरित निराकरण के निर्देश।
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

BIG ACCIDENT : बस में आग लगने से 5 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत
BIG ACCIDENT : बस में आग लगने से 5 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत
Grand News May 15, 2025
Aaj Ka Rashifal 15 May 2025: आज इन राशियों पर बरसेगी विष्णु भगवान की कृपा, धन-धान्य में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 15 May 2025: आज इन राशियों पर बरसेगी विष्णु भगवान की कृपा, धन-धान्य में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
धर्म राशिफल May 15, 2025
CG Tiranga Yatra: तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश, CM साय बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट
CG Tiranga Yatra : रायपुर तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश, CM साय बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट
छत्तीसगढ़ रायपुर May 14, 2025
CG Politics : कलेक्टर ने विधायक को किया अनदेखा, क्या राजनीतिक मतभेद है वजह?
CG Politics : कलेक्टर ने विधायक को किया अनदेखा, क्या राजनीतिक मतभेद है वजह? पढ़िए पूरी खबर
कांकेर छत्तीसगढ़ राजनीति May 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?