Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG CRIME NEWS : धारदार हथियार से पति-पत्नी की हत्या, लाश की बदबू से हुआ खुलासा, हिरासत में लिया गया दामाद 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राइमछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

CG CRIME NEWS : धारदार हथियार से पति-पत्नी की हत्या, लाश की बदबू से हुआ खुलासा, हिरासत में लिया गया दामाद 

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/03/28 at 12:48 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
CG CRIME NEWS : धारदार हथियार से पति-पत्नी की हत्या, लाश की बदबू से हुआ खुलासा, हिरासत में लिया गया दामाद 
CG CRIME NEWS : धारदार हथियार से पति-पत्नी की हत्या, लाश की बदबू से हुआ खुलासा, हिरासत में लिया गया दामाद 
SHARE
CG CRIME NEWS : धारदार हथियार से पति-पत्नी की हत्या, लाश की बदबू से हुआ खुलासा, हिरासत में लिया गया दामाद 
 

 

Contents
घर से आ रही थी बदबू 2 से 3 दिन पुरानी बताई जा रही है लाश दामाद को लिया हिरासत में
- Advertisement -

जांजगीर। जिले में पति-पत्नी की धारदार हथियार (sharp weapon) से हमला कर हत्या कर दी गई है। इस मामले का पता तब चला है जब पड़ोसियों को सुबह बदबू आनी शुरू हुई। इसके बाद लोगों ने इनके घर का दरवाजा तोड़ा तो अंदर खून से लथपथ दोनों की लाशें मिली हैं। इसके बाद पुलिस को इस बात की जानकारी दी गई है। मामला हसौद थाना (Hasaud Police Station) क्षेत्र का है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

मिली जानकारी के अनुसार कैथा गांव में विजय राम और मंगली बाई (Vijay Ram and Mangli Bai) रहते थे। दोनों की 4 बेटियां और एक बेटा है। बेटियों की शादी हो चुकी है। जबकि बेटा कमाने खाने के चक्कर में बाहर रहता है। बताया जा रहा है कि पिछले एक दो दिनों से दोनों का कुछ पता नहीं था। वहीं पड़ोसियों ने भी इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया था।

- Advertisement -

 

घर से आ रही थी बदबू 

 

आसपास के लोगों ने बताया कि सोमवार सुबह ही इस बात की जानकारी लगी है। जब उनके पड़ोसियों को काफी बदबू आने लगी। बदबू आने पर लोगों ने आसपास भी देखा। मगर कुछ पता नहीं चला। इसके बाद जब विजय राम और मंगली बाई के घर के पास गए तो बदबू और तेज हो गई। इस पर उन्होंने घर के पास जाकर देखा तो दरवाजा बाहर से बंद था। फिर उन्होंने घर का दरवाजा तोड़ दिया। अंदर जाकर देखा तो दोनों की लाश खून से लथपथ मिलीं। लाशों से ही बदबू आ रही थी। आसपास रखा सामान बिखरा पड़ा हुआ था, जिसके बाद पुलिस को इस बात की जानकारी दी गई थी।

 

2 से 3 दिन पुरानी बताई जा रही है लाश 

 

खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा को दोनों की लाशें कुछ हद तक सड़ गई हैं। वहीं जिस तरह से शरीर से खून बहा है। उससे शंका है कि दोनों की धारदार हथियार से वारकर हत्या की गई है। पुलिस को शक है कि शव 2 से 3 दिन पुराने हो सकते हैं। दोनों के शरीर में धान चिपका हुआ था। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शवों को पीएम के लिए भेजा है। वहीं उनके बेटे को भी जानकारी दी गई थी, जिसके बाद उनका बेटा और कुछ परिजन गांव पहुंच गए हैं।

 

दामाद को लिया हिरासत में

 

पुलिस ने अभी इस मामले में पड़ताल शुरू की है, जिसमे्ं पुलिस को पता चला है वारदात को किसी पहचान वाले ने ही अंजाम दिया है। जांच में पुलिस को पता चला है कि इनका चौथे नंबर का दामाद आए दिन जमीन को लेकर झगड़ा किया करता था। इस वजह से पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। पुलिस अभी उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस को शक है कि वारदात को दामाद ने ही अंजाम दिया है।

 

इस मामले में पुलिस अधीक्षक डॉ.अभिषेक पल्लव का कहना है कि मामले में प्राथमिक जांच के आधार पर दोनों के दामाद पर शंका है। मौके पर फॉरेंसिक टीम भेजी गई है। जांच जारी है। जल्द ही मामले में खुलासा हो जाएगा।

TAGGED: # latest news, #CG CRIME NEWS, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, cg news in hindi, CRIME NEWS, Latest News In CG, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article (दंतेवाडा) स्व-घोषणा पत्र में गलत जानकारी देकर मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ लेने में हुए विफल
Next Article CG ACCIDENT NEWS : कैप्सूल वाहन से टकराई तेज रफ़्तार बाइक, जीजा-साले की मौके पर मौत  CG ACCIDENT NEWS : कैप्सूल वाहन से टकराई तेज रफ़्तार बाइक, जीजा-साले की मौके पर मौत 
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG Big Breaking : नारायणपुर मुठभेड़ में 27 नक्सली ढेर, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता
Breaking News छत्तीसगढ़ नारायणपुर May 21, 2025
CG Breaking : DRG के जवानों पर गिरी बिजली की तार, दो सुरक्षाबल झुलसे
Breaking News कांकेर छत्तीसगढ़ May 21, 2025
CG News : डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल में साउथ अफ्रीकी छात्रा की पित्ताशय पथरी की सफल सर्जरी
छत्तीसगढ़ May 21, 2025
CG Train Cancelled: यात्रियों को झटका; रेलवे ने रद्द की रायपुर-बिलासपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ बिलासपुर रायपुर May 21, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?