Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: रामगढ़ के साथ साथ उदयपुर की गलियां भी हुई राममय,उदयपुर की शारदा महिला मंडली ने मारी बाजी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsसरगुजासामाजिक

रामगढ़ के साथ साथ उदयपुर की गलियां भी हुई राममय,उदयपुर की शारदा महिला मंडली ने मारी बाजी

Desk
Last updated: 2022/04/02 at 2:18 PM
Desk
Share
3 Min Read
SHARE

उदयपुर। जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता में उदयपुर की शारदा महिला मंडल रामायण मंडली ने निर्णयकों की कसौटी पर खरा उतरते हुए विजेता मंडली बना। जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन आदि महाकवि कालिदास की रचना स्थली उदयपुर के रामगढ़ में शनिवार को हुआ। अतिथियों द्वारा विजेता मंडली को 50 हजार रुपये का चेक व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया इसके साथ ही शेष मंडली को जिला प्रशासन की ओर से प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रत्येक मंडली को 5-5 हजार रुपये का चेक व प्रशस्ति पत्र प्रदान की गई।

- Advertisement -
Ad image

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 6 विकासखंडों के विजेता मंडली ने भाग लिए। रामायण मंडलियों के द्वारा मानस गायन कर रामगढ़ में राम रस की धारा बहाई जिला स्तर पर विजेता टीम जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप स्थानीय कला-संस्कृति को जीवंत बनाये रखने के लिए रामायण मंडली प्रोत्साहन योजना अन्तर्गत यह प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। गांव में गैर पेशेवर लोग अपने रुचि के अनुसार वादन, गायन एवं व्यास में भाग लेते है इस आयोजन से गांव के हुनर को राज्य स्तर पर पहचान मिलेगी।

उन्होंने कहा निर्णायक मंडल उत्कृष्ट मंडली को विजेता घोषित करें ताकि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी वही विजेता बनेप्रतियोगिता के नियमानुसार जिला स्तर पर केवल एक विजेता को ही पुरस्कार राशि देने का प्रावधान है लेकिन रामायण मंडलियों के प्रोत्साहन के लिए शेष मंडलियों को भी जिला प्रशासन की ओर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि रामगढ़ का यह स्थान धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व का है। इसे दंडकारण्य के नाम से भी जाना जाता है। राज्य शासन ने रामगढ़ को राम वन गमन परिपथ में महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में शामिल किया है।

प्रतियोगिता में विजेता टीम चयन के लिए प्रत्येक टीम के लिए 100-100 अंक निर्धारित किया गया था। निर्णायक मंडल द्वारा भाग लेने वाले मंडलियों से रामचरितमानस संबंधी सवाल भी पूछे गए। निर्णायक मंडल में आचार्य दिनेश मिश्र, भरत राजवाड़े, जयप्रकाश सिन्हा, केतन ठाकुर, राघवेंद्र राजवाड़े शामिल थे। निर्णायक मंडल के सदस्यों को एक-एक हजार रुपये मानदेय राशि दिया गया इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ विनय कुमार लंगेह, जनपद अध्यक्ष भोजवंती सिंह, उपाध्यक्ष नीरज मिश्रा। जिला पंचायत सदस्य राजनाथ सिंह, मंत्री प्रतिनिधि सिद्धार्थ सिंह सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि सडीएम अनिकेत साहू, तहसीलदार सुभाष मिश्रा, जनपद सीईओ पारस पैकरा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में मानस प्रेमी उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Himachal Election 2022 : सीएम बघेल को मिली एक और जिम्मेदारी, बनाये गए हिमाचल प्रदेश विस चुनाव के स्टार प्रचारक, कई सीनियर नेताओं नाम भी शामिल  BREAKING NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश की बड़ी घोषणा, बोले- ‘Save the date’, इस तारीख को बनेगा नया जिला 
Next Article बस्तरवासियों को 104 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात बस्तरवासियों को 104 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

तिल्दा नेवरा : सामुदायिक भवनों में दस लाख रूपये की लागत से बनने वाले प्रथम भवन के भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न 
Grand News July 21, 2025
CG CRIME : Digital Arrest का डर दिखाकर सिंचाई विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी से 32 लाख से ज्यादा की ठगी
CG CRIME : Digital Arrest का डर दिखाकर सिंचाई विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी से 32 लाख से ज्यादा की ठगी
क्राइम छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 21, 2025
  CG NEWS : बहू को हारमोनियम सिखाने के बहाने मिलने आता था प्रेमी, ससुर को थी आपत्ति, दोनों ने मिलकर सोते हुए कर दी बुजुर्ग की हत्या    
क्राइम छत्तीसगढ़ बालोद July 21, 2025
CG : नगर पालिका परिषद तिल्दा में दस लाख की लागत से बनाने वाले प्रथम भवन का अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन 
CG : नगर पालिका परिषद तिल्दा में दस लाख की लागत से बनाने वाले प्रथम भवन का अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन 
Grand News July 21, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?