Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BJP ने अनियमित मनरेगा कर्मचारी महासंघ दंतेवाड़ा के अनिश्चितकालीन धरने का समर्थन कर बढ़ाया हौसला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

BJP ने अनियमित मनरेगा कर्मचारी महासंघ दंतेवाड़ा के अनिश्चितकालीन धरने का समर्थन कर बढ़ाया हौसला

GrandNews
Last updated: 2022/04/08 at 8:09 AM
GrandNews
Share
4 Min Read
SHARE

दंतेवाड़ा ऑफस डेस्क -छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी संघ अपने दो सूत्रीय मांग चुनावी जन घोषणा पत्र को आत्मसात करते हुए समस्त मनरेगा कर्मियों का नियमितीकरण किये जाने तथा नियमितीकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने तक ग्राम रोजगार सहायकों का वेतनमान निर्धारण करते हुए समस्त मनरेगा कर्मियों पर सिविल सेवा नियम 1966 के साथ पंचायत कर्मी नियमावली लागू किए जाने की मांग पूरी नहीं होने के कारण दिनांक 4 अप्रैल 2022 से हड़ताल पर हैं |

आज दिनांक 07 अप्रैल 2022 को भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष चैतराम अटामी समेत पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने आवाराभाटा दुर्गा मंच पर अनिश्चित्कालीन धरने पर बैठे छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी संघ के कर्मचारियों का समर्थन कर हौसला बढ़ाया | भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष चैतराम अटामी ने कहा कि अनियमित मनरेगा कर्मचारी महासंघ के हड़ताल पर चले जाने से ग्राम पंचायतों में रोजगार का संकट गहरा रहा है |

- Advertisement -
Ad image

ग्राम पंचायत से लेकर शहरी क्षेत्रों तक विकास के कार्य ठप पड़े हैं, नरेगा और मनरेगा से जो ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध होता है विगत कुछ समय से लगातार अनियमित कर्मियों द्वारा समय-समय पर हड़ताल पर जाने से प्रभावित हो रहा है एवं ग्रामीणों को रोजगार नहीं मिलने से रोजी-रोटी का संकट गहरा रहा है जिसके कारण ग्रामीण पलायन करने हेतु मजबूर हो रहे हैं आए दिन देखने को मिलता है कि ग्रामीण छेत्रो से लोग रोजगार के लिए भटकते हुए पड़ोसी राज्यों में पलायन कर रहे हैं |

- Advertisement -

अनियमित कर्मियों से कांग्रेस पार्टी ने गंगाजल की झूठी कसम खा कर जो विधानसभा के दौरान वायदा किया था आज प्रदेश सरकार के साढ़े तीन साल से अधिक समय पूर्ण होने के पश्चात भी पूरा नहीं किया गया इससे यह स्थिति उत्पन्न हुई है और विवष होकर मनरेगा कर्मियों को धरने पर बैठना पड़ा |

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ ने उपरोक्त मांगे पूरी करने हेतु पूर्व में भी समय-समय पर धरना प्रदर्शन के माध्यम से प्रदेश सरकार को उनके चुनावी जन घोषणापत्र में किए गए वायदों के बारे में याद दिलाया, अनियमित कर्मचारियों द्वारा राजधानी में भी घुटने पर चलकर अपनी मांगों को पूर्ण करने हेतु लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया गया फिर भी प्रदेश सरकार अपनी कुम्भकरणीय नींद से नहीं जागी |

आगामी 12 अप्रैल 2022 को छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ द्वारा निर्णय लिया गया है कि अपनी मांगों को पूर्ण कराने हेतु दांडी यात्रा द्वारा वह राजधानी रायपुर कूच करेंगे इसकी शुरुआत दंतेवाड़ा से होगी भारतीय जनता पार्टी दंतेवाड़ा अनियमित कर्मियों के साथ है एवं प्रदेश सरकार से मांग करती है कि तत्काल अनियमित मनरेगा कर्मचारी महासंघ की दोनों मांगों को पूरा किया जाए अन्यथा आगामी 12 अप्रैल 2022 इस दांडी यात्रा को सफल बनाने में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे तथा उन्हें दंतेवाड़ा के सीमा तक छोड़ कर आएंगे |

इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कमला विनय नाग,दुर्गा सिंह चौहान,उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा,जनपद अध्यक्ष सुनीता भास्कर,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ओजस्वी मंडावी, जिला पंचायत सदस्य रामु नेताम, मण्डल अध्यक्ष श्रवण कड़ती, जिला मंत्री जसवीर नेगी,नगर पालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुणाल ठाकुर,लता मरकाम, अजय अवस्थी, निखिल नाग एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे |

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RRR Worldwide Box Office: राजामौली की आरआरआर 1000 करोड़ के बेहद करीब, जानें- दो हफ्तों का नेट कलेक्शन
Next Article CORONA XE : सावधानी हटते ही कोरोना फिर पसार सकता है पैर, समझिये क्या है माजरा  Omicron XE Variant: देश में कोरोना के XE वैरिएंट की आहट से बढ़ी चिंता, जानिए क्या कह रहे हैं विशेषज्ञ
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: “संकल्प से सिद्ध” अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS: ग्राम राहटादाह में पिता की हत्या करने वाले पुत्र को धमधा पुलिस ने भेजा जेल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: रायगढ़ केवड़ा बाड़ी आश्रय स्थल उपेक्षा का शिकार, बस स्टैंड बना असमाजिक तत्वों का अड्डा
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?