Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: khairaagadh upachunaav : खैरागढ़ उपचुनाव में भाजपा, कांग्रेस सहित अन्य दलों ने झोंकी ताकत, आज खैरागढ़ पहुंचेंगे सीएम शिवराज, MP से लगे क्षेत्र में करेंगे दो सभाएं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

khairaagadh upachunaav : खैरागढ़ उपचुनाव में भाजपा, कांग्रेस सहित अन्य दलों ने झोंकी ताकत, आज खैरागढ़ पहुंचेंगे सीएम शिवराज, MP से लगे क्षेत्र में करेंगे दो सभाएं

GrandNews
Last updated: 2022/04/08 at 7:34 AM
GrandNews
Share
4 Min Read
SHARE

- Advertisement -

khairaagadh upachunaav : छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh)के खैरागढ़ उपचुनाव (Khairagarh by-election)में महज 5 दिन रह गए हैं। उप चुनाव की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है, राजनीतिक सरगर्मियां (political activities)भी तेज होती जा रही है। भाजपा, कांग्रेस सहित अन्य दलों के नेता चुनाव सभाओं में एक-दूसरे को घेर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ताबड़तोड़ जनसभाएं कर रहे हैं वहीं आज मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan)की 2 बड़ी सभाएं हैं। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)से लगे साल्हेवारा व गंडई क्षेत्र में शिवराज जनता से समर्थन मांगेंगे।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खैरागढ़ विधानसभा में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। 8 अप्रैल को शिवराज दोपहर 12.20 बजे रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे। वहां से हेलीकाप्टर से खैरागढ़ जाएंगे। मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ की सीमा से लगे क्षेत्र साल्हेवारा में 1 बजे और 3 बजे साल्हेवारा से ग्राम कोपेभांठा जनसभा को संबोधित करेंगे। शिवराज शाम 4 बजे रायपुर होते हुए भोपाल जाएंगे। सीएम से पहले केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने सभाएं कर माहौल बनाया। भाजपा ने चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी है। पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, सांसद संतोष पांडेय सहित कई पूर्व मंत्री भाजपा प्रत्याशी के लिए सभाएं कर रहे हैं।

- Advertisement -

खैरागढ़ उपचुनाव में नया जिला की जमकर चर्चा

- Advertisement -

सीएम भूपेश बघेल भी खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनसभाएं कर रहे हैं। उनके पूरे मंत्री और विधायक खैरागढ़ क्षेत्र में सक्रिय है। सीएम भूपेश बघेल ने घोषणा पत्र में 16 तारीख को जीत के साथ 24 घंटे में खैरागढ़ को जिला बनाने की घोषणा की है। भाजपा व कांग्रेस में इस मुद्दे को लेकर सियासी संग्राम भी चल रहा है। सीएम भूपेश व पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह लगातार एक-दूसरे को घेर रहे हैं। खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में नए जिला को लेकर चर्चा तेज है। जेसीसीजे, अन्य राजनीतिक पार्टियों सहित स्वतंत्र प्रत्याशी भी जनता का दिल जीतने दम लगा रहे हैं। बता दें कि चुनाव में कुल 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां 12 अप्रैल को मतदान है और 16 अप्रैल को वोटो की गिनती होगी।

यशोदा वर्मा, कोमल जंघेल, नरेंद्र सोनी सहित 10 उम्मीदवार

खैरागढ़ उप चुनाव के लिए कांग्रेस, BJP और JCCJ सहित 10 उम्मीदवार मैदान में हैं। कांग्रेस ने खैरागढ़ ब्लॉक कांग्रेस की अध्यक्ष यशोदा वर्मा को टिकट दिया गया है। वहीं BJP ने पूर्व विधायक काेमल जंघेल को टिकट दिया है। कोमल पहले भी दो बार खैरागढ़ का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 2018 का आम विधानसभा चुनाव वे महज 870 वोटों के अंतर से हारे थे। जबकि JCCJ ने अधिवक्ता और स्व. देवव्रत सिंह के बहनोई नरेंद्र सोनी को उम्मीदवार बनाया है।

12 अप्रैल काे मतदान, 16 को नतीजे

खैरागढ़ सीट पर मतदान 12 अप्रैल को होना है। 16 अप्रैल को मतगणना और परिणाम जारी होंगे। 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के देवव्रत सिंह ने इस सीट पर भाजपा की कोमल जंघेल को केवल 870 वोटों के अंतर से हराया था। नवम्बर 2021 में देवव्रत सिंह का निधन हो गया। इसके बाद से यह सीट खाली है।

TAGGED: Chhattisgarh, CM Shivraj Singh Chouhan, khairaagadh upachunaav, Khairagarh by-election, Madhya Pradesh, political activities, कांग्रेस सहित अन्य दलों के नेता चुनाव सभाओं, खैरागढ़ उपचुनाव, भाजपा, मध्य प्रदेश, साल्हेवारा व गंडई क्षेत्र, सीएम शिवराज सिंह चौहान
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article दंतैल हाथियों की गांव में दस्तक, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, वन विभाग की बढ़ी चिंता …
Next Article RRR Worldwide Box Office: राजामौली की आरआरआर 1000 करोड़ के बेहद करीब, जानें- दो हफ्तों का नेट कलेक्शन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसे में 17 लोगों की मौत, छठी कार्यक्रम से माजदा में लौट रहे थे 50 लोग, ट्रेलर ने मार दी टक्कर
Breaking News छत्तीसगढ़ रायपुर May 12, 2025
छठी का उत्सव बना मातम: रायपुर-बलौदाबाजार रोड पर भीषण सड़क हादसा, 10 से अधिक लोगो की दर्दनाक मौत की खबर बंगोली के पास माजदा और ट्रेलर की सीधी टक्कर,
Grand News May 12, 2025
RAIPUR : मदर्स डे सेलिब्रेशन ने Magneto The Mall में मचाया धमाल! हर मां और बच्चा स्टाइल, कॉन्फिडेंस और प्यार के रंगों में रंगा नजर आया
RAIPUR : मदर्स डे सेलिब्रेशन ने Magneto The Mall में मचाया धमाल! हर मां और बच्चा स्टाइल, कॉन्फिडेंस और प्यार के रंगों में रंगा नजर आया
Grand News May 11, 2025
Shivraj Singh Chouhan's visit to CG : इस दिन छग दौरे पर आएंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक
Shivraj Singh Chouhan’s visit to CG : इस दिन छग दौरे पर आएंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक
छत्तीसगढ़ May 11, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?