Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: IPL 2022: पहली जीत के बाद कप्तान विलियमसन ने कहा- हम सुधार करना चाहते हैं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsखेल

IPL 2022: पहली जीत के बाद कप्तान विलियमसन ने कहा- हम सुधार करना चाहते हैं

Desk
Last updated: 2022/04/09 at 5:46 PM
Desk
Share
2 Min Read
IPL 2022: पहली जीत के बाद कप्तान विलियमसन ने कहा- हम सुधार करना चाहते हैं
IPL 2022: पहली जीत के बाद कप्तान विलियमसन ने कहा- हम सुधार करना चाहते हैं
SHARE

- Advertisement -

डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें मैच में आखिरकार सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी पहली जीत दर्ज कर ली। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में मोइन अली के 48 और अंबाती रायडू के 27 रनों की पारी की बदौलत निर्धारित ओवरों में 7 विकेट पर 154 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम ने अच्छी शुरुआत की और पहले विकेट के लिए विलियमसन और अभिषेक शर्मा ने शानदार 89 रन जोड़े। हैदराबाद ने इस बेहतरीन शुरुआत के दम पर 18वें ओवर में ही 155 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया। हैदराबाद की तरफ से अभिषेक शर्मा ने 75, केन विलियमसन ने 32 और राहुल त्रिपाठी ने नाबाद 39 रनों की पारी खेली।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

जीत के बाद कप्तान विलियमसन ने कहा “आप जो भी मैच खेलते हैं वह कठिन होता है। हम सुधार करते रहना चाहते हैं। हालांकि यह हमारी पहली जीत है, हमें कुछ चीजों को देखना होगा, जो हमने पिछले मैच में सही किया था। शांत रहना और काम करते रहना, हमें स्मार्ट क्रिकेट खेलने पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करेगा। लक्ष्य प्रतिस्पर्धी था, पिच पर गेंद रुक कर आ रही थी। हम साझेदारी करने में कामयाब रहे अभिषेक ने बेहतरीन काम किया। पहली इनिंग से सीखा और लक्ष्य पाने में मदद ली। मैच हमेशा आपके लिए चुनौती से भरा होता है, जरुरत है कि सभी अपना योगदान दें”

- Advertisement -

हैदराबाद के लिए इस सीजन में तीसरे मैच में ये पहली जीत है जबकि चेन्नई की टीम को लगातार चौथे मैच में हार का सामना करना पड़ा है। हैदराबाद की टीम अब 3 मैचों में 2 अंक के साथ प्वाइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर पहुंच गई है। टीम को पहले मैच में राजस्थान रायल्स के हाथों 61 रन से करारी हार मिली थी। दूसरे मैच में लखनऊ ने 12 रन से रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज की थी। इस जीत के साथ हैदराबाद, मुंबई और चेन्नई जैसी टीमों से आगे निकल गई है।

TAGGED: csk 2022 squad, dc 2022 squad, IPL 2022, ipl 2022 dc vs lsg, ipl 2022 highlights, ipl 2022 live, ipl 2022 news, ipl 2022 point table, ipl 2022 points table, ipl 2022 points table today, ipl 2022 today, ipl live 2022, ipl points table 2022, ipl points table 2022 today, kkr 2022 squad, lsg vs dc playing 11 2022, mi 2022 squad, pbks 2022 squad, points table ipl 2022, points table ipl 2022 today, rcb 2022 squad, rr 2022 squad, srh 2022 squad, tata ipl 2022
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर रेल मिनिस्ट्री से 10 पैसेंजर ट्रेनों को एक माह के लिए रदद् करने के फैसले पर तुरंत संज्ञान लेने और ट्रेनें बहाल करने की मांग की सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर रेल मिनिस्ट्री से 10 पैसेंजर ट्रेनों को एक माह के लिए रदद् करने के फैसले पर तुरंत संज्ञान लेने और ट्रेनें बहाल करने की मांग की
Next Article Astrology Horoscope Today 10 April 2022 : इन पांच राशि वालों को मिल सकती है कोई खुशखबरी, पढ़े दैनिक राशिफल
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

BIG NEWS : खासा कैंट, अमृतसर में पाकिस्तान के ड्रोन हमले को भारतीय सेना ने किया नाकाम
BIG NEWS : खासा कैंट, अमृतसर में पाकिस्तान के ड्रोन हमले को भारतीय सेना ने किया नाकाम
Grand News May 10, 2025
CG NEWS : चंडी मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
CG NEWS : चंडी मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
Grand News May 10, 2025
Horoscope Today 10 May 2025 : चंद्रमा, शनि और शुक्र के बीच बनने वाले योग आज कुछ राशियों के लिए विशेष परिवर्तन लेकर आएंगे, देखिये आज का राशिफल
Horoscope Today 10 May 2025 : चंद्रमा, शनि और शुक्र के बीच बनने वाले योग आज कुछ राशियों के लिए विशेष परिवर्तन लेकर आएंगे, देखिये आज का राशिफल
Grand News May 10, 2025
Chhattisgarh : 45 साल बाद पूरी होगी पीपरछेड़ी सिंचाई परियोजना – मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक स्वीकृति
Chhattisgarh : 45 साल बाद पूरी होगी पीपरछेड़ी सिंचाई परियोजना – मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक स्वीकृति
छत्तीसगढ़ May 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?