Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: वफादारी और प्रतिबद्धता का सम्मान : IT कंपनी ने कर्मचारियों को इनाम में दी BMW कार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsNATIONAL

वफादारी और प्रतिबद्धता का सम्मान : IT कंपनी ने कर्मचारियों को इनाम में दी BMW कार

Desk
Last updated: 2022/04/09 at 4:03 PM
Desk
Share
3 Min Read
वफादारी और प्रतिबद्धता का सम्मान : IT कंपनी ने कर्मचारियों को इनाम में दी BMW कार
वफादारी और प्रतिबद्धता का सम्मान : IT कंपनी ने कर्मचारियों को इनाम में दी BMW कार
SHARE

चेन्नई: कहते हैं कि वफादारी का इनाम हमेशा मिलता है, लेकिन कभी-कभी वफादारी आपको एक करोड़ रुपये की BMW कार भी दिला सकती है। चेन्नई की ग्लोबल सॉफ्टवेयर कंपनी-किसफ्लो इंक ने शुक्रवार को कंपनी के प्रति वफादारी और प्रतिबद्धता का सम्मान करने के लिए अपने सीनियर मैनेजमेंट अधिकारियों को एक साथ 5 BMW कारें सौंपी। इन हर एक गाड़ी की कीमत एक करोड़ रुपये है।

- Advertisement -
Ad image

इस सम्मान समारोह को पूरी तरह से गुप्त रखा गया था। कंपनी के जिन सीनियर अधिकारियों को गाड़ियां दी जानी थीं, उनमें से कुछ को घटना से कुछ घंटे पहले बताया गया कि वे एक महंगे लक्जरी कार के मालिक होने जा रहे हैं। किसफ्लो इंक के सीईओ सुरेश सम्बंदम ने बताया कि कंपनी की शुरुआत से ही ये पांचों लोग उनके साथ थे और संघर्ष की यात्रा के दौरान उनके साथ ही रहे। सम्बंदम ने कहा कि कारों के कुछ प्राप्तकर्ता बहुत ही हंबल बैकग्राउंड से थे और इस कंपनी में शामिल होने से पहले उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा था।

- Advertisement -

सीईओ ने बताआ कि कंपनी को भी इस यात्रा में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कोविड -19 महामारी के दौरान कुछ निवेशकों ने तो संदेह तक जताया था कि कंपनी सफलतापूर्वक चलेगी भी या नहीं। सीईओ ने कहा, “कठिन समय आया, महामारी के दौरान भी निवेशकों को यकीन नहीं था कि यह कंपनी टिक पाएगी। आज हम बहुत खुश हैं कि हमने निवेशकों को वापस भुगतान किया है और अब यह पूरी तरह से निजी स्वामित्व वाली कंपनी बन गई है”। किसफ्लो इंक के सीईओ सुरेश सम्बंदम ने कहा कि ये कार उन पांचों के लिए हैं जो मेरे साथ तब थे जब मैंने “100 फीट गहराई से सोना खोदा” (किसफ्लो की स्थापना करते हुए) जबकि बाकी लोगों ने कंपनी को बीच में ही छोड़ दिया।

- Advertisement -

शुक्रवार को कंपनी की 10वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में नेवी ब्लू रंग की 1-1 करोड़ रुपये कीमत की BMW 5 सीरीज कारें लाभार्थियों को सौंपी गईं। बता दें कि कंपनी के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर दिनेश वरदराजन, डायरेक्टर (प्रोडेक्ट मैनेजमेंट) कौशिकराम कृष्णसाई, निदेशक विवेक मदुरै, निदेशक आदि रामनाथन और उपाध्यक्ष प्रसन्ना राजेंद्रन को ये गाड़ी दी गई।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article सरकारी कर्मचारियों के लिए झटका! फिटमेंट फैक्टर को लेकर आया ये बड़ा अपडेट 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए झटका! फिटमेंट फैक्टर को लेकर आया ये बड़ा अपडेट
Next Article Dasvi : अभिषेक बच्चन ने फिर किया 'दसवीं' में एक बड़ा एक्सपेरिमेंट, या तो इस पार या उस पार Dasvi : अभिषेक बच्चन ने फिर किया ‘दसवीं’ में एक बड़ा एक्सपेरिमेंट, या तो इस पार या उस पार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे को उनके निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी.
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 9, 2025
CG NEWS : अब निर्धारित स्टापेज के अलावा कहीं भी नहीं रोक सकेंगे बस, यातायात अधिकारियों ने बस संचालकों की बैठक लेकर दिया निर्देश
Grand News June 9, 2025
CG NEWS: “शहीद हुए छत्तीसगढ़ के बहादुर अफसर, रायपुर कुशालपुर निवास में गमगीन माहौल, अंतिम दर्शन को उमड़ रही भीड़”
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 9, 2025
CG NEWS : आबकारी आरक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन 27 जून तक, 12वीं पास युवा कर सकते हैं अप्लाई
Grand News June 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?