Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG NEWS : छत्तीसगढ़ में 58 साल की मानसिक रूप से विकलांग महिला से दरिंदगी, आरोपी ने गुप्तांग में डाला रॉड, फिर पत्थर पटक कर ले ली जान 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राइमछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

BIG NEWS : छत्तीसगढ़ में 58 साल की मानसिक रूप से विकलांग महिला से दरिंदगी, आरोपी ने गुप्तांग में डाला रॉड, फिर पत्थर पटक कर ले ली जान 

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/04/10 at 1:42 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

जांजगीर-चांपा। जिले में 58 साल की एक मानसिक दिव्यांग महिला (mentally handicapped woman) के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी की गई। महिला के बाल पकड़ कर खींचे। उससे दुष्कर्म किया और गुप्तांग में रॉड डाल दी। विरोध करने पर आरोपी ने उसे लात-घूंसों से पीटा और पत्थर पर सिर पटक कर उसकी जान ले ली। जिले में चार दिन पहले वृद्ध महिला की हुई हत्या मामले में डभरा थाना (Dabhra police station) पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, डभरा थाना क्षेत्र के डभरा नगर निवासी प्रमिला उर्फ मुन्नी ठाकुर (58) मानसिक रूप से दिव्यांग थी। रात को वह कहीं भी सड़क किनारे सो जाया करती थी और लोग उसे खाना दे देते थे। बुधवार सुबह करीब 10.30 बजे लोगों ने देखा कि प्रमिला गंभीर घायल हालत में सड़क पर पड़ी हुई है। उसके शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान थे। इस पर लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

हत्या को हादसा माना, पर CCTV से राज खुला

सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और महिला की मौत को हादसा मान मर्ग दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि महिला की आंखों के आसपास ब्लैक स्पॉट हैं। जो बिना मारे या चोट लगे किसी हादसे से नहीं हो सकते हैं। डॉक्टरों ने इस पर हत्या का संदेह जताया तो पुलिस ने जांच बदली। शव मिलने वाली जगह पर लगे CCTV के फुटेज चेक किए तो उसमें एक युवक महिला को घसीटकर ले जाते हुए दिखाई दिया।

 

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि 5 अप्रैल की रात करीब 2 बजे आरोपी किशन यादव पहुंचा। वह प्रमिला के बाल पकड़कर मकान के बगल में ले गया और उसके सिर को पत्थर से पटक दिया। साथ ही हाथ-घूंसे से आंख पर भी वार किया। थाना प्रभारी डीआर टंडन ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि आरोपी किशन यादव सनकी जैसा है। CCTV फुटेज के आधार पर स्थानीय लोगों ने आरोपी की पहचान की थी।

 

पकड़ा गया तो बोला- विरोध कर रही थी, इसलिए मार दिया

पुलिस ने तीन दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में किशन ने पुलिस को बताया कि वह महिला को रात में अकेला देख सूनसान स्थान पर ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद भी वह चिल्लाती रही और उसे धक्का दे रही थी। इस पर उसने लोहे की रॉड महिला के गुप्तांग में डाल दी। उसके चेहरे पर लात-घूंसों से मारा और सिर पर पत्थर पटक दिया। बेहोश हो गई तो वह भाग निकला। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

 

 

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, CRIME NEWS, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article WhatsApp की चेतावनी: तोड़े ये 5 नियम तो हो जाओगे BAN, आप मत करना ये काम WhatsApp की चेतावनी: तोड़े ये 5 नियम तो हो जाओगे BAN, आप मत करना ये काम
Next Article रामनवमी शोभायात्रा के दौरान जमकर हुआ बवाल, कई जगह पथराव और आगजनी BIG BREAKING : रामनवमी शोभायात्रा के दौरान जमकर हुआ बवाल, कई जगह पथराव और आगजनी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG Big Breaking : नारायणपुर मुठभेड़ में 27 नक्सली ढेर, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता
Breaking News छत्तीसगढ़ नारायणपुर May 21, 2025
CG Breaking : DRG के जवानों पर गिरी बिजली की तार, दो सुरक्षाबल झुलसे
Breaking News कांकेर छत्तीसगढ़ May 21, 2025
CG News : डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल में साउथ अफ्रीकी छात्रा की पित्ताशय पथरी की सफल सर्जरी
छत्तीसगढ़ May 21, 2025
CG Train Cancelled: यात्रियों को झटका; रेलवे ने रद्द की रायपुर-बिलासपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ बिलासपुर रायपुर May 21, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?