Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Big Crime News : ठेकेदार को आत्महत्या के लिए उकसाने का मंत्री ईश्वरप्पा के खिलाफ केस दर्ज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsक्राइम

Big Crime News : ठेकेदार को आत्महत्या के लिए उकसाने का मंत्री ईश्वरप्पा के खिलाफ केस दर्ज

GrandNews
Last updated: 2022/04/13 at 6:04 AM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

- Advertisement -

Big Crime News : ठेकेदार संतोष पाटिल (Santosh Patil)के चर्चित सुसाइड केस में कर्नाटक के मंत्री ईश्वरप्पा (Eshwarappa) पर FIR दर्ज हो गई है। FIR में मंत्री ईश्वरप्पा के साथी बसवराज (Basavaraj)और रमेश(Ramesh) का भी नाम है। यही नहीं सीएम बसवराज बोम्मई(Basavaraj Bommai) ने भी उन्हें तलब किया है। बोम्मई ने कहा, ‘ईश्वरप्पा के खिलाफ एआईआर दर्ज की गई है। मैं सभी जानकारियां ले रहा हूं। ईश्वरप्पा से मैं फोन पर बात करूंगा और उन्हें बुलाऊंगा। फिलहाल एफआईआर (FIR)दर्ज कर ली गई है।’

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने इस मामले की जानकारी हाईकमान को भी दी है। ताजा जानकारी के मुताबिक सरकार में शामिल कई मंत्री भी चाहते हैं कि ईश्वरप्पा अपने पद से इस्तीफा दे दें। इस बारे में फैसला सीएम बसवराज बोम्मई और पार्टी को लेना है कि ईश्वरप्पा का इस्तीफा ले लिया जाए या नहीं। ईश्वरप्पा और उनके सहयोगियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया गया है। संतोष पाटिल के भाई प्रशांत की शिकायत पर उडुपी में यह केस दर्ज किया गया है। बता दें कि ईश्वरप्पा पर संतोष पाटिल ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

ALSO READ:  Chatpata Jaljeera Recipe: इस मौसम में ट्राई करें चटपटा और झटपट तैयार होने वाला जलजीरा

संतोष पाटिल ने दोस्त को किया था वॉट्सऐप मेसेज
मंगलवार को संतोष पाटिल उडुपी के एक लॉज में मृत पाए गए थे। संतोष पाटिल के भाई ने उनकी मौत के लिए मंत्री ईश्वरप्पा को जिम्मेदार ठहराया है। प्रशांत पाटिल ने कहा, ‘मेरे भाई की मौत के जिम्मेदार ईश्वरप्पा हैं। उन्होंने संतोष से घूस की मांग की थी। इसके बाद उस पर मानहानि का केस दायर किया गया था। पाटिल को धमकियां भी दी गई थीं।’ आरोप है कि आत्महत्या से पहले संतोष पाटिल ने अपने दोस्तों वॉट्सऐप मेसेज किया था कि वह अपनी जान देने जा रहा है और इसके लिए ईश्वरप्पा को जिम्मेदार ठहराया था।

घर से पिकनिक पर जाने की बात कह निकला था संतोष पाटिल
पुलिस के मुताबिक संतोष पाटिल ने अपनी पत्नी से कहा था कि वह अपने दोस्तों के साथ पिकनिक पर जा रहा है और 11 अप्रैल को निकला था। इसके बाद से ही उसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। फिर उसका शव उडुपी के लॉज में पाया गया। उसके दो दोस्त भी उसी लॉज में ठहरे थे, लेकिन वे अलग कमरे में थे।

TAGGED: Basavaraj, Basavaraj Bommai, Big Crime News, Case registered against Minister Eshwarappa for abetting the contractor to commit suicide, Eshwarappa, FIR, Ramesh, Santosh Patil
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Baisakhi 2022: क्‍या है बैसाखी के पर्व का इतिहास, जानें इसका महत्‍व और मनाने का तरीका
Next Article Sukma: आदिवासी मजबूत होंगे, तब छत्तीसगढ़ मजबूत बनेगा- लखमा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

RAIPUR NEWS: टमाटर के दाम में 20 रुपए प्रति किलो की उछाल, बेमौसम बारिश ने बिगाड़ा सब्जी बाजार, कीमतें छूने लगीं आसमान
RAIPUR NEWS: टमाटर के दाम में 20 रुपए प्रति किलो की उछाल, बेमौसम बारिश ने बिगाड़ा सब्जी बाजार, कीमतें छूने लगीं आसमान
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
BIG NEWS: छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ी पदोन्नति, 55 निरीक्षक बनेंगे DSP... जल्द जारी होगी सूची, सरकार ने बढ़ाई पदों की संख्या
BIG NEWS: छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ी पदोन्नति, 55 निरीक्षक बनेंगे DSP… जल्द जारी होगी सूची, सरकार ने बढ़ाई पदों की संख्या
Breaking News छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
TODAY'S WEATHER : छत्तीसगढ़ में मानसून की चाल धीमी, गर्मी का प्रकोप जारी, आज 23 जिलों में मौसम बदलने के आसार
TODAY’S WEATHER : छत्तीसगढ़ में मानसून की चाल धीमी, गर्मी का प्रकोप जारी, आज 23 जिलों में मौसम बदलने के आसार
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
RAIPUR NEWS : रविवि का एडमिशन पोर्टल बिना सूचना बंद, छात्र और कॉलेज प्रबंधन में मचा हड़कंप
RAIPUR NEWS : रविवि का एडमिशन पोर्टल बिना सूचना बंद, छात्र और कॉलेज प्रबंधन में मचा हड़कंप
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?