Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: By-election Results 2022 : उपचुनाव के नतीजे में BJP के हांथ लगी निराशा, छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र में कांग्रेस को लाभ, बिहार-बंगाल में RJD-TMC आगे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsBreaking Newsछत्तीसगढ़

By-election Results 2022 : उपचुनाव के नतीजे में BJP के हांथ लगी निराशा, छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र में कांग्रेस को लाभ, बिहार-बंगाल में RJD-TMC आगे

GrandNews
Last updated: 2022/04/16 at 6:19 AM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

By-election Results 2022 : देश की एक लोकसभा (Lok Sabha)और चार विधानसभा(Assembly) सीटों पर हुए उपचुनावों की मतगणना (counting of by-elections)आज सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है। बता दें कि उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को निराशा हाथ लगी है। बिहार के बोचहां(bochahaan) सीट पर प्रतिद्वंदी आरजेडी (RJD)ने निर्णायक बढ़त बना ली है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र (Chhattisgarh and Maharashtra)में कांग्रेस को लाभ मिलता दिख रहा है। बंगाल(Bengal) में भी सत्तारूढ़ टीएमसी (ruling TMC)जीत की तरफ बढ़ रही है।

- Advertisement -
Ad image

शुरुआती रुझानों में आसनसोल से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा आगे चल रहे हैं। वहीं, बालीगंज विधानसभा क्षेत्र में भाजपा छोड़कर तृणमूल में गए बाबुल सुप्रियो आगे हैं।

- Advertisement -

बोचहां में आरजेडी को बढ़त
बिहार के बोचहां सीट पर हुए उपचुनाव में आरजेडी ने निर्णायक बढ़त बना ली है। नौ राउंड की गिनती खत्म हो चुकी है। आरजेडी 11620 मतों से आगे चल रही है। आरजे के अमर पासवान को 26623, बीजेपी के बेबी कुमारी को 15003 और वीआईपी उम्मीदावर को 13512 मत मिले हैं।

- Advertisement -

also read : Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लाक के ग्राम पंचायत सरोरा को मिला राष्ट्रीय पुरुस्कार

 

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस आगे
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही है। कांग्रेस प्रत्याशी की लीड 5 हजार वोटों से अधिक की हो गई है। आपको बता दें कि यहां हुए उपचुनाव में करीब 78 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। कांग्रेस ने चुनावी अभियान के दौरान खैरागढ़ को नया जिला बनाने का वादा किया था। पिछले साल नवंबर में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) के विधायक देवव्रत सिंह के निधन के कारण उपचुनाव कराना पड़ा है।

महाराष्ट्र में भी कांग्रेस को लाभ
पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव में मतों की गिनती जारी है। यहां 15 उम्मीदवार मैदान में थे। मुख्य लड़ाई राज्य में महा विकास अघाड़ी सरकार के घटक कांग्रेस और विपक्षी भाजपा के बीच देखने को मिल रही है। कांग्रेस यहां फिलहाल आगे चल रही है। कांग्रेस ने दिवंगत विधायक की पत्नी जयश्री जाधव को मैदान में उतारा है। जबकि भाजपा ने सत्यजीत कदम को मैदान में उतारा है।

TAGGED: asansol by-election 2022, bochaha byelection result, by election result 2022, by-election results 2022, by-elections 2022, khairagarh assembly by-election 2022, khairagarh by-election 2022, khairagarh by-election result 2022, kolhapur election result 2022, west bengal by election result 2022, west bengal by polls 2022 latest news, west bengal by polls 2022 news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Alia-Ranbir Shadi : एक फ्रेम में दिखा कपूर और भट्ट परिवार, नई तस्वीर ने जीता फैंस का दिल
Next Article पानी का टैंकर, बर्तन और क्रिकेट किट का विधायक ने किया वितरण…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : नक्सली लीडर हिड़मा के गाँव में अनोखी शादी, CRPF जवानों ने निभाया ‘भाई’ का फर्ज 
छत्तीसगढ़ सुकमा June 25, 2025
CG NEWS : छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को राहत, बढ़ाई गई स्थानांतरण प्रतिबंध की अवधि, 30 जून तक वेबसाइट में होगा अपलोड
छत्तीसगढ़ June 25, 2025
Tiger Reserve Video : उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में ट्रैप कैमरे में कैद हुई खूबसूरत तस्वीरें, आप भी देखें नजारा 
VIRAL VIDEO गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 25, 2025
CG NEWS : उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन से चेंबर प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, चेंबर में आयोजित एमएसएमई महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि किया आमंत्रित
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 25, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?