Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: घोड़ी चढ़ने से पहले ही पुलिस ने दूल्हे को उठाया, होटल में किया था गर्लफ्रेंड से रेप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsमध्य प्रदेश

घोड़ी चढ़ने से पहले ही पुलिस ने दूल्हे को उठाया, होटल में किया था गर्लफ्रेंड से रेप

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/04/16 at 12:53 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -
Ad image

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। जबलपुर पुलिस ने कटनी के बहोरीबंद में दूल्हे को घोड़ी चढ़ने से कुछ देर पहले गिरफ्तार कर लिया। मामला शुक्रवार रात का है। दूल्हे के खिलाफ जबलपुर के लार्डगंज थाने में रेप का केस दर्ज है। आरोप है कि उसने सोशल मीडिया फ्रेंड से एक होटल में रेप किया। मंदिर ले जाकर मांग में सिंदूर भरा और फिर उससे रिलेशन बनाता रहा

- Advertisement -

लार्डगंज TI प्रफुल्ल श्रीवास्तव के मुताबिक 24 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ समय पहले सोशल साइट पर उसकी पहचान कटनी बहोरीबंद के डुडसरा पटी निवासी अनुज दुबे से हुई थी। वो काम करने जबलपुर आया था। दोनों में प्यार हो गया। अनुज ने भरोसा दिया था कि वह घर में बात कर जल्द ही शादी कर लेगा। ASP संजय अग्रवाल ने बताया कि आरोपी ने युवती को भेड़ाघाट ले जाकर एक मंदिर में शादी कर ली थी। बाद में आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

- Advertisement -

मंदिर में शादी की, फिर करने लगा रेप
युवती के मुताबिक अनुज उसे भेड़ाघाट स्थित एक मंदिर ले गया। वहां उसकी मांग भरी और फिर पत्नी कहते हुए रेप करने लगा। सबसे पहले उसने गोलबाजार स्थित बाबा होटल में संबंध बनाए। इसके बाद आए दिन उसे वहीं ले जाने लगा। आरोपी उसे दीनदयाल चौक स्थित एक होटल भी ले गया था। अनुज ने युवती को भरोसा दिया था कि वह जल्द ही परिवार की रजामंदी से शादी करेगा, लेकिन जब भी वह शादी की बात करती, वह टाल देता।

अचानक बातचीत कर दी बंद
युवती के मुताबिक अनुज ने अचानक उससे बातचीत बंद कर दी। वह फोन करती तो काट देता। इसी बीच उसे पता चला कि अनुज की कहीं और शादी तय हो गई है। 15 अप्रैल को उसकी शादी होने वाली है। लार्डगंज थाने पहुंचकर उसने शिकायत दर्ज कराई और बताया कि उसकी बारात निकलने वाली है।

बहोरीबंद पुलिस की मदद से दबोचा

लार्डगंज पुलिस आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर बहोरीबंद पहुंची। वहां की स्थानीय पुलिस के साथ टीम अनुज के डुडसरा पटी गांव गई। उस समय बारात निकलने की तैयारी हो रही थी। अनुज के सारे रिश्तेदार पहुंच गए थे। बैंड-बाजा तैयार था। घर में मंगलगीत हो रहे थे। लार्डगंज पुलिस ने अनुज की करतूत के बारे में घरवालों को बताया और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया।

बारात का इंतजार कर रहे लड़की वाले भी सन्न

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसके घरवालों ने लड़की के परिजन को इसके बारे में खबर दी। बताते हैं कि वहां भी पूरी तैयारी हो गई थी। लड़की के पिता को बारात न आने से अधिक खुशी इस बात की है कि उसकी बेटी ऐसे घर में जाने से बच गई। लड़की के पिता ने अनुज के परिवार से रिश्ता तोड़ दिया है।

TAGGED: CRIME NEWS, Interesting News, MP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : नक्सलियों ने की 2 ग्रामीणों की हत्या, मुखबिरी का आरोप लगाते हुए मारी गोली
Next Article महिलाओं ने नाच गाकर मनाई पोइला बैसाख, सिंदूर खेलकर नव वर्ष का किया स्वागत, मिठाई खिलाकर एक दूसरे से गले मिले दिया नववर्ष की बधाई
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : पंचतत्व में विलीन हुए पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे, रायपुर में हुआ अंतिम संस्कार, पुत्र अभिषेक ने दी मुखाग्नि
Grand News June 27, 2025
RAIPUR NEWS : 16 वर्षीय लड़की की बेरहमी से हत्या, खेत में खून से लथपथ मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी
क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर June 27, 2025
गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही : 55 किलो गांजा के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार,ईको वाहन और मोबाइल समेत 10 लाख 70 हजार रुपये की संपत्ति जब्त
Grand News June 27, 2025
Jagannath Rath Yatra In Raipur : राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री साय ने श्री जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, CM ने निभाई छेरा पहरा रस्म, सोने के झाडू़ से रास्‍ता किया साफ
छत्तीसगढ़ रायपुर June 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?