Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Chhattisgarh News : नेहरू जी की कहानी के माध्यम से प्रयास के बच्चों को मुख्यमंत्री ने सिखाया लोकतंत्र का पाठ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

Chhattisgarh News : नेहरू जी की कहानी के माध्यम से प्रयास के बच्चों को मुख्यमंत्री ने सिखाया लोकतंत्र का पाठ

GrandNews
Last updated: 2022/04/23 at 6:26 AM
GrandNews
Share
5 Min Read
SHARE

Chhattisgarh News : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel)ने आज दुर्ग में करोड़ रुपये की लागत से बने प्रयास आवासीय विद्यालय (Residential school)के लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री (Chief Minister)ने बच्चों को शिक्षक (teacher)के रूप में लोकतंत्र का पाठ पढ़ाया। मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र की कक्षा में पंडित नेहरू (Pandit Nehru)का दृष्टांत बताते हुए बच्चों को बताया कि किस तरह से लोकतांत्रिक भारत (democratic india)और गुलाम भारत (slave india)में शासन व्यवस्था का फर्क था। उन्होंने बताया कि आजादी मिलने के बाद एक बार एक वृद्धा ने पंडित जवाहरलाल नेहरू(Pandit jawaharlal nehru) का कॉलर पकड़ लिया और पूछा कि जवाहर बताओ, मुझे आजादी से क्या मिला ?

- Advertisement -
Ad image

पंडित नेहरू ने उस महिला को उत्तर दिया कि आपको यह अधिकार मिला कि आप अपने प्रधानमंत्री से भी प्रश्न पूछ सकती हैं। मुख्यमंत्री ने बच्चों को बताया कि गुलाम भारत में नीतियां जनता के अनुकूल नहीं बनती थी अपितु औपनिवेशिक व्यवस्था के हितों के मुताबिक बनती थी उन्होंने बताया कि भारत में सर्वश्रेष्ठ प्रकृति का मलमल तैयार होता था। यह मलमल इतना महीन होता था कि अंगूठी में भी समा जाता था और इसी महीन मलमल के देश को पूरी तरह से मैनचेस्टर की मीलों पर अंग्रेजों ने निर्भर कर दिया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर बच्चों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में भी बताया।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने बताया कि लोकतंत्र आप को अभिव्यक्ति की आजादी देता है लेकिन इसके साथ ही नागरिक के लिए जरूरी कर्तव्य भी बताता है। उन्होंने बताया कि जिस तरह से ट्रैफिक सेंस को लें। अगर आप नियमों का पालन नहीं करते हैं तो जुर्माना आपको देना पड़ता है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर बच्चों से प्रश्न भी पूछे। उन्होंने पूछा कि संविधान सभा में छत्तीसगढ़ में हिंदी समिति के कौन से सदस्य थे। उन्होंने बताया कि स्वर्गीय घनश्याम गुप्ता जो दुर्ग से संबंधित हैं उनकी भूमिका इसमें रही। इसके साथ ही उन्होंने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के योगदान का भी स्मरण किया। इस मौके पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष अरूण वोरा भी उपस्थित थे।

- Advertisement -

 

पलक ने पूछा विधानसभा कैसे काम करती है?
छात्रा पलक साहू ने मुख्यमंत्री से पूछा कि वह जानना चाहती है कि विधानसभा किस तरह से काम करती है। यहां सदस्य किस तरह से बैठते हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने विस्तार से उन्हें विधानसभा के कार्यों के बारे में बताया। इस पर मुख्यमंत्री ने प्रश्नकाल, शून्यकाल एवं विधानसभा से संबंधित अन्य गतिविधियों की जानकारी दी।

आप कितने घंटे काम करते हैं सर?
मेघा चौहान ने मुख्यमंत्री से पूछा कि आप कितने घंटे काम करते हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं अपने दिन की शुरुआत योग, मेडिटेशन और पूजा से करता हूं इसके पश्चात मैं दिनभर के एजेंडा पर काम करता हूं और जब तक मेरा काम समाप्त नहीं होता तब तक मैं काम करता रहता हूं। इस पर एक अन्य बच्चे ने प्रश्न पूछा कि इतना काम करने के लिए आप ऊर्जा कहां से लाते हैं। इसके उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए हमें शारीरिक और मानसिक संतुलन पर विशेष ध्यान देना चाहिए। शारीरिक संतुलन के लिए अच्छा आहार जरूरी है जिसमें पोषक तत्व हो। मानसिक संतुलन के लिए ध्यान आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बच्चों को शारीरिक संतुलन के लिए योग करना चाहिए अथवा खूब खेलकूद करना चाहिए ताकि वह हमेशा ऊर्जावान बने रहें।

also read : Chhattisgarh Breaking : 44 दिन से बैठे हड़ताल पर विरोध के लिए खाए डंडे, नियमितिकरण की है मांग, देखें वीडियो

कानून कैसे बनते हैं?
एक बच्चे ने मुख्यमंत्री से प्रश्न पूछा कि कानून कैसे बनते हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य के नागरिकों की जरूरत के मुताबिक उनके हितों के अनुकूल जो चीजें आवश्यक लगती हैं। उनका प्रारूप बनाया जाता है और इस तरह से कानून तैयार किए जाते हैं।

बच्चों के साथ किया लंच
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ लंच भी किया। उन्होंने भोजन के दौरान बच्चों से उनकी पढ़ाई लिखाई के बारे में बात भी की।

TAGGED: bhupesh baghel, CHHATTISGARH NEWS, Chief Minister, democratic india, Pandit jawaharlal nehru, Pandit Nehru, Residential school, slave india, TEACHER, the Chief Minister taught the lesson of democracy to the children of Prayas, Through the story of Nehru ji
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Covid Update : कोरोना ने एक बार फिर बढ़ाई टेंशन, 24 घंटे में 2500 से अधिक मामले, एक्टिव केस 15 हजार के पार
Next Article महासमुन्द में राज्य शतरंज चयन स्पर्धा का आगाज
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: डभरा शिविर मे नही बन सका दिव्यांगता प्रमाण पत्र, दिव्यांग बहने बिना प्रमाण पत्र के खाली हाथ लौटे घर !
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 20, 2025
Raipur News: छत्तीसगढ़ की पहली मैकेनाइज्ड कार पार्किंग पंडरी कपड़ा मार्केट में शुरू
Exclusive Grand News Technology छत्तीसगढ़ रायपुर June 20, 2025
CG NEWS: प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंची शिकायत, अब यशपाल सिंह की नियुक्ति पर केंद्रीय मंत्रालय सख्त, क्या नियमों को दरकिनार कर दी गई पोस्टिंग? यशपाल सिंह पर उठे सवाल
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 20, 2025
CG NEWS: धरसींवा में पुलिस मितान सम्मेलन: सीएसपी लांबा और एसपी लखन पटले की उपस्थिति में हुआ आयोजन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 20, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?