Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़ कर्मकार श्रमिक संघ के द्वारा टाउन हॉल में श्रमिक दिवस कार्यक्रम का आयोजन…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
जगदलपुरBreaking Newsछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ कर्मकार श्रमिक संघ के द्वारा टाउन हॉल में श्रमिक दिवस कार्यक्रम का आयोजन…

Mahak Qureshi
Last updated: 2022/05/02 at 8:02 AM
Mahak Qureshi
Share
4 Min Read
SHARE

छत्तीसगढ़ कर्मकार श्रमिक संघ के द्वारा टाउन हॉल में श्रमिक दिवस कार्यक्रम का आयोजन।

जगदलपुर ऑफिस डेस्क :- छत्तीसगढ़ कर्मकार श्रमिक संघ के द्वारा टाउन हॉल में श्रमिक दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सांसद बस्तर दीपक बैज, विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिवरेखचंद जैन, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा, महापौर सफीरा साहू, निगम सभापति कविता साहू शामिल हुए एवं श्रमिकों को श्रमिक दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

- Advertisement -
Ad image

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ कर्मकार श्रमिक संघ के द्वारा इस आयोजन पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि 1 मई 1886 को अमेरिका में आंदोलन की शुरूआत हुई थी। इस आंदोलन में अमेरिका के मजदूर सडक़ों पर आ गए थे और वो अपने हक के लिए आवाज बुलंद करने लगे। इस तरह के आंदोलन का कारण था काम के घंटे क्योंकि मजदूरों से दिन के 15-15 घंटे काम लिया जाता था। आंदोलन के बीच में मजदूरों पर पुलिस ने गोली चला दी और कई मजदूरों की जान चली गई। वहीं 100 से ज्यादा श्रमिक घायल हो गए। इस आंदोलन के तीन साल बाद 1889 में अंतरराष्ट्रीय समाजवादी सम्मेलन की बैठक हुई। जिसमे तय हुआ कि हर मजदूर से केवल दिन के 8 घंटे ही काम लिया जाएगा तब से 1 मई को श्रमिक दिवस का आयोजन किया जा रहा है।

- Advertisement -

सांसद बस्तर दीपक बैज ने कहा कि श्रमिकों के हाथों में वह ताकत है जो फौलाद को भी पिघला कर आकार दे देता है। आज हमारे जीवन में जो भी सुख सुविधा उपलब्ध है उसे बनाने में श्रमिकों का हाथ है। विकास की प्रथम कड़ी मेहनत कश मजदूर होता है। श्रम शक्ति के बिना विकास की परिकल्पना नहीं की जा सकती है।

- Advertisement -

रेखचंद जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी द्वारा मुझे श्रम विभाग के संसदीय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है, अत: मेरा दायित्व है की श्रमिकों को मिलने वाली लाभ श्रमिकों को उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में श्रमिकों को केवल एक टिफिन बॉक्स दे दिया जाता था, पर हमारी सरकार बनने के बाद से श्रमिकों के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनाई गई है। श्रमिक संगठनों का भी दायित्व है कि वे श्रमिकों को उनका हक दिलाने के लिए लगातार कार्य करें।

इस अवसर पर सांसद बस्तर दीपक बैज विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा, महापौर श्रीमती सफीरा साहू नगर निगम की सभापति श्रीमती कविता साहू पार्षद बलराम यादव, कमलेश पाठक, दयाराम कश्यप, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह, सांसद सोशल मीडिया प्रतिनिधि अनुराग महतो, सादाब अहमद, वरिष्ठ नेता एस नीला, श्रमिक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रघुनाथ नागेश, महासचिव शिव शंकर, कोषाध्यक्ष सी आर बघेल,सुमनी ठाकुर,तातीराम जी,फागू राम,बुदरी बाई, ईश्वर मंडावी,सनत पाण्डे,बलदेव मौर्य समेत बड़ी संख्या में श्रमिक एवं श्रम विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article ग्रैंड विज़न के नये सीईओ महिपाल सिंह रावत ने संभाला कार्य भार
Next Article राजधानी में रिटायर्ड इंजीनियर से की लाखों की ठगी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: आंगनबाड़ी की खस्ता हालातों से अनभिज्ञ है महिला बाल विकास की मंत्री
Grand News छत्तीसगढ़ महासमुंद June 27, 2025
CG NEWS: सुकमा-दंतेवाड़ा-बीजापुर में बिछेगी विकास की पटरी, केंद्र ने दी बड़ी मंजूरी
Grand News छत्तीसगढ़ June 27, 2025
CG NEWS: टैक्स वसूली में तेज, बिजली बिल देने में फेल! बिलासपुर नगर निगम 230 करोड़ का बना बकायादार
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 27, 2025
Accident News: राजिम में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, बाइक सवार दो लोग घायल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना राजिम June 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?