Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने बस्तर में चल रहे विकास कार्यों का समीक्षा की…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
जगदलपुरBreaking NewsExclusiveछत्तीसगढ़

प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने बस्तर में चल रहे विकास कार्यों का समीक्षा की…

Mahak Qureshi
Last updated: 2022/05/07 at 7:54 AM
Mahak Qureshi
Share
4 Min Read
SHARE

“प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने बस्तर में चल रहे विकास कार्यों का समीक्षा की।”

जगदलपुर ऑफिस डेस्क :- वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री तथा बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने आज बस्तर जिले में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टोरेट के प्रेरणा कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में इस अवसर पर बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा प्राधिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, महापौर सफीरा साहू,

- Advertisement -
Ad image

नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, कलेक्टर रजत बंसल, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित व्यास सहित जनप्रतिनिधिगण एवं जिलास्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे, मंत्री लखमा ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की मंशा लोगों की बेहतर सेवा है और यह कार्य शासन की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन से ही संभव है।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, रोजगार के साथ ही लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही है, उन्होंने इन योज-नाओं के क्रियान्वयन की बेहतर निगरानी करने के निर्देश दिए, शासन द्वारा कुपोषण को दूर करने के लिए आंगनबाडिय़ों के माध्यम से बच्चों को भोजन में अंडा प्रदाय करने की योजना प्रारंभ की गई।

- Advertisement -

अंडा आपूर्ति के लिए क्षेत्र के महिला स्वसहायता समूह के सदस्यों को मुर्गीपालन के लिए प्रोत्साहित किया गया, जिसके सकारात्मक परिणाम भी दिख रहे हैं, क्षेत्र में मुर्गीपालन को बढ़ावा मिलने के कारण अब सुरक्षा कैंपों में भी इसकी आपूर्ति प्रारंभ कर दी गई है। उन्होंने मुर्गीपालन के साथ ही बकरी पालन, मछली पालन, पशुपालन के लिए भी ग्रामीणों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार हो।

मंत्री लखमा ने खाद-बीज के भण्डारण की समीक्षा करते हुए कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खाद-बीज के लिए किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने नरवा, गरुआ, घुरवा और बाड़ी योजना के तहत किए जा रहे कार्यों की भी समीक्षा की तथा वर्मी कंपोस्ट और सुपर कंपोस्ट के उत्पादन और उपयोग को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।

उन्होंने वर्मी कंपोस्ट और सुपर कंपोस्ट के निर्माण का कार्य कर रही महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों के भुगतान में विलंब नहीं करने के निर्देश दिए, इसके साथ ही उन्होंने गौठानों में संचालित रोजगारमूलक अन्य कार्यों की भी विस्तारपूर्वक समीक्षा की, मंत्री ने गर्मी के दौरान पेयजल की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ ही जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी और उचित मूल्य की दुकान के नए स्वीकृत भवनों के साथ अन्य स्वीकृत सभी कार्यों को समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मंत्री लखमा ने तेंदूपत्ता संग्रहण, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर वनोपज खरीदी की समीक्षा की। उन्होंने रागी, कोदो-कुटकी के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही खरीदी की भी समीक्षा की। उन्होंने किसानों को रागी, कोदो-कुटकी सहित अन्य लघु धान्य फसलों की खेती को प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Jagdalpur News : मेडिकल कॉलेज/अस्पताल जगदलपुर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, आम आदमी पार्टी ने किया समर्थन
Next Article BIG NEWS : एसडीएम ने घर में चल रहे देह व्यापार का किया भंडाफोड़, घर में आपत्तिजनक अवस्था में मिले युुव-युवतियां Bilaspur News : NGO की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का कारोबार, पुलिस की दबिश में 4 महिलाएं समेत 1 युवक गिरफ्तार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG : रेंजर संगठन रायपुर में हुआ चुनाव, धनलाल साहू बने प्रदेश अध्यक्ष
CG : रेंजर संगठन रायपुर में हुआ चुनाव, धनलाल साहू बने प्रदेश अध्यक्ष
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 14, 2025
Dubai Breaking News: गगनचुंबी इमारत में भीषण आग, 3,800 से ज्यादा लोग सुरक्षित निकाले गए
Breaking News Grand News अंतराष्ट्रीय June 14, 2025
500 Rupees Note : बंद होने जा रहे 500 के नोट ? जानिए सरकार ने क्या कहा 
Grand News June 14, 2025
CG NEWS: प्रगति नगर से विस्थापित 60 से ज्यादा परिवारों को मिला नया आशियाना, मां विहार कॉलोनी में पहुंचाए गए आवास
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?