Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: COVID Update : पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3451 नए केस, कल से 9 फीसदी कम, पर मृतकों का आंकड़ा शनिवार से दोगुना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Corona CasesGrand News

COVID Update : पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3451 नए केस, कल से 9 फीसदी कम, पर मृतकों का आंकड़ा शनिवार से दोगुना

GrandNews
Last updated: 2022/05/08 at 6:01 AM
GrandNews
Share
2 Min Read
SHARE

- Advertisement -

COVID Update: भारत(India) में कोरोनावायरस(covid 19) के मामले एक बार फिर रफ्तार पकड़ रहे हैं। पिछले दो हफ्तों से देश में संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 3451 नए केस सामने आए हैं। यह शनिवार (saturday)को मिले कोरोना मामलों के मुकाबले 9 फीसदी कम हैं। हालांकि, पिछले एक दिन में 40 लोगों की मौत ने चिंता बढ़ा दी है। दरअसल, शनिवार को मृतकों का आंकड़ा 22 रहा था। यानी एक दिन बाद ही जान गंवाने वालों की संख्या (number)में लगभग दोगुना का इजाफा हुआ है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

नए मामलों के जुड़ने के साथ ही देश में संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,31,02,194 पर पहुंच गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों (एक्टिव केसों) की संख्या बढ़कर 20,635 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, संक्रमण से 40 और मरीजों के जान गंवाने से देश में मृतकों की संख्या बढ़कर 5,24,064 हो गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.05 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की राष्ट्रीय दर 98.74 प्रतिशत है।

- Advertisement -

 

मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 332 की वृद्धि देखी गई है। वहीं, संक्रमण की दैनिक दर 0.96 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 0.83 प्रतिशत दर्ज की गई है। आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,25,57,495 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है।

 

भारत में कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में टीकाकरण महत्वपूर्ण हथियार साबित हुआ है। सरकार ने भी वैक्सिनेशन की रफ्तार लगातार बनाए रखी है। पिछले एक दिन में ही देश में 17.39 लाख वैक्सीन डोज दी गईं। इसी के साथ भारत में अब तक 190 करोड़ वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं।

TAGGED: 9% less than yesterday, but the death toll doubled from Saturday, CCOVID Update, Corona update, COVID Update: 3451 new cases of corona in the last 24 hours, INDIA
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Vastu Tips : बिना नियम जाने विंड चाइम लगाना दे सकता है दुर्भाग्य को बुलावा, जानें ज़रूरी बातें
Next Article शर्मनाक : भाभी से चार देवरों ने बनाया अवैध संबंध, शिकायत दर्ज
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG Sarkari Naukri 2025 : अम्बिकापुर में लेखा प्रशिक्षण शाला में लिपिकीय संवर्ग के कर्मचारी के लिए निकली भर्ती
CG Sarkari Naukri 2025 : अम्बिकापुर में लेखा प्रशिक्षण शाला में लिपिकीय संवर्ग के कर्मचारी के लिए निकली भर्ती
Government Job छत्तीसगढ़ June 2, 2025
rvkd
Farmtrac Tractor: जानिए किस किसान को कौन-सा ट्रैक्टर लेना चाहिए और क्यों ?
Grand News Technology कृषि छत्तीसगढ़ June 2, 2025
CG NEWS : ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों की बढ़ाई परेशानी....
CG NEWS : ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों की बढ़ाई परेशानी….
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 2, 2025
तौरेंगा जंगल में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाया गया राशन बरामद, गरियाबंद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
Grand News June 2, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?