Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अर्द्धसैनिक बलों के जवानों के लिए जगदलपुर से दिल्ली तक प्रारंभ हुई निःशुल्क विमान सेवा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़जगदलपुर

अर्द्धसैनिक बलों के जवानों के लिए जगदलपुर से दिल्ली तक प्रारंभ हुई निःशुल्क विमान सेवा

GrandNews
Last updated: 2022/05/08 at 7:51 AM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

जगदलपुर, 7 मई 2022/ बस्तर के जनता की रक्षा के लिए नक्सल मोर्चे पर डटे रहने वाले केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों के जवानों के लिए जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट से दिल्ली तक के लिए निःशुल्क विमान सेवा आज से प्रारंभ हो गई है। 78 सीटर इंडिगो विमान के शाम 4.10 बजे जगदलपुर पहुंचने पर वाटर सैल्यूट के साथ स्वागत किया गया। वहीं इस अंचल के लोगों की रक्षा के लिए अपने परिवार से दूर रहने वाले जवानों को जब यह अनुठी सौगात मिली तो, उनकी खुशी भी बढ़ गई। आज पहले दिन शाम पौने पांच बजे इस विमान से 37 जवान रवाना हुए, जिन्हें एयरपोर्ट पर फूलमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर रवाना किया गया। इस दौरान केक काटकर भी खुशियों का इजहार किया गया। इस अवसर पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. सीआरपीएफ के डीआईजी  अखिलेश प्रताप सिंह, कलेक्टर रजत बंसल, एयरपोर्ट संचालक भौमिक आदि उपस्थित थे।
अर्द्धसैनिक बलों के जवानों के लिए जगदलपुर से रायपुर होते हुए दिल्ली तक निःशुल्क विमान यात्रा से प्रसन्न जवानों ने इसके लिए आभार व्यक्त किया। वर्तमान में कोबरा बटालियन करनपुर में पदस्थ हरियाणा के महेंद्रगढ़ के अजीत यादव ने बताया कि पहले उन्हें अपने घर पहुंचने के लिए लगभग तीन दिन लग जाते थे। यह यात्रा बहुत अधिक थकाउ होती थी, लेकिन अब यहां से लगभग पांच बजे जगदलपुर से निकलकर रात लगभग सवा नौ बजे दिल्ली पहुंचने के बाद वहां से लगभग एक घंटे में अपने गांव पहुंच सकते हैं। इससे परिवार के बीच ज्यादा समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे परिवार में भी खुशी है। इसी तरह डीआईजी कार्यालय में पदस्थ राजस्थान के झुंझनू जिले के जयसिंह ने भी प्रसन्नता व्यक्त की।
उल्लेखनीय है कि नक्सल क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों के जवानों के लिए यह निःशुल्क विमान सेवा प्रारंभ की गई है। यह सप्ताह में तीन दिन अपनी सेवाएं देगी, जिसमें बुधवार, शनिवार और रविवार शामिल हैं। प्रत्येक उड़ान में 60 जवानों को यात्रा की सुविधा मिलेगी, जिसमें केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के लिए 20, सीमा सुरक्षा बल और भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के लिए 15-15, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के लिए 3, सशस्त्र सीमा बल के लिए 4, आईबी के लिए एक व असम रायफल्स के लिए 2 सीट आरक्षित रहेगी। यह विमान दोपहर 12.10 बजे दिल्ली से रवाना होगी और दोपहर 3 बजे रायपुर पहुंचेगी। रायपुर से 3.20 बजे रवाना होकर शाम 4.30 बजे जगदलपुर पहुंचेगी। वहीं जगदलपुर से यह विमान 16.50 बजे रवाना होकर शाम 5.40 बजे रायपुर पहुंचेगी। रायपुर से 6.20 बजे रवाना होकर रात 9.10 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

TAGGED: bastar
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BREAKING : CM बघेल ने भाजपा पर किया तीखा पलटवार, बोले – रमन सिंह खुद को BJP का छोटा चेहरा मानते है
Next Article Govt Job News : कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे जिपं सदस्य संजय नेताम की तबीयत बिगड़ी,तीसरे दिन हालत बिगड़ने पर एंबुलेंस से मैनपुर अस्पताल ले जाया गया,
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 6, 2025
CG NEWS: खाद्य सुरक्षा विभाग ने सारंगढ़ में मेडिकल स्टोर्स पर की छापेमारी, नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
Grand News छत्तीसगढ़ June 6, 2025
CG NEWS: महिला सुरक्षा में लापरवाही नहीं – गैस चूल्हा बेचने के बहाने छेड़छाड़ – पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 6, 2025
नक्सल प्रभावित गांवों में पहुँचे गरियाबंद एसपी, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं – सिविक एक्शन के तहत किया सामग्री वितरण
Grand News June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?