Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: WEATHER UPDATE : भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, इस वर्ष जल्‍द पहुंचेगा मॉनसून, छत्तीसगढ़ में इस तारीख से होगी एंट्री
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़देश

WEATHER UPDATE : भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, इस वर्ष जल्‍द पहुंचेगा मॉनसून, छत्तीसगढ़ में इस तारीख से होगी एंट्री

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/05/14 at 9:51 AM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
CG Monsoon Update : छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री
CG Monsoon Update : छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री
SHARE

 

- Advertisement -
Ad image

रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसानों के राहत की खबर है। मौसम विज्ञान विभाग (meteorological department) का अनुमान है कि इस बार मानसून जल्दी आएगा। मौसम विज्ञानियों ने बताया है कि मानसून 27 मई तक केरल तट पर पहुंच जाएंगे। ऐसा हुआ और सब कुछ सामान्य रहा तो अगले 10 दिन में 7 जून तक छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh ) की धरती पर मानसून का आगमन होगा।

 

मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है, भारत में दक्षिण अंडमान सागर में शुरुआती मानसूनी बारिश का अनुभव होता है। इसके साथ ही मानसूनी हवाएं बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम की ओर आगे बढ़ती हैं। सामान्य रूप से दक्षिण-पश्चिम मानसून 22 मई तक अंडमान सागर के ऊपर से आगे बढ़ता है। अभी बढ़ी हुई क्रास इक्वेटोरियल हवा की स्थिति दक्षिण अंडमान सागर, निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के अनुकूल हो रही हैं। मौसम विभाग के गणितीय मॉडल के मुताबिक इस साल केरल में मानसून की शुरुआत सामान्य से कुछ पहले यानी 27 मई से होने जा रही है। इस मॉडल में चार दिन-आगे पीछे होने की गुंजाइश है। 2021 में मानसून 3 जून को केरल तट पर पहुंचा था।

 

छत्तीसगढ़ में मानसून की शुरुआत सामान्य तौर पर 15-16 जून से माना जाता है। केरल तट से बस्तर तक पहुंचने में मानसूनी सिस्टम को 12-13 दिनाें का वक्त लगता है। पिछले साल यह 6 दिन पहले ही यानी 9-10 जून की रात में ही रायपुर तक पहुंच गया था। प्रदेश के आधे से अधिक हिस्सों में जोरदार बारिश के साथ मानसून की घोषणा हुई थी। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है, छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए समय से मानसून का आना और सामान्य रहना बड़ी राहत है। यहां खरीफ के फसलों का बड़ा रकबा बरसात पर ही निर्भर है। एक फसली इलाकों में यह बरसात अच्छी फसल की उम्मीद बढ़ाएगा।

 

TAGGED: # latest news, #National News, BIG NEWS, cg news, Weather update
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : IED ब्लास्ट की चपेट में आया CAF का एक जवान, दोनों पैरों के उड़े चिथड़े
Next Article Delhi fire incident : अपनों की तलाश में पीड़ित परिजन, अस्पतालों के काट रहे चक्कर
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

PM Mudra Yojana: सस्ती ब्याज पर 20 लाख तक का लोन, मोदी सरकार की स्कीम के बारे में जानिए विस्तार से…….
Basketball Grand News देश July 19, 2025
CG NEWS : गरियाबंद में इंसाफ़ के लिए भूख हड़ताल का सहारा, पहले मुरहा, फिर अहमद बेग और अब 70 साल की ओम बाई लगा रही न्याय की गुहार
गरियाबंद छत्तीसगढ़ July 19, 2025
CG NEWS : दैनिक छत्तीसगढ़ वॉच का 15वा स्थापना दिवस समारोह, शामिल हुए मुख्यमंत्री साय 
Grand News July 19, 2025
CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  
छत्तीसगढ़ July 19, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?